एक्सप्लोरर

Lamborghini: 4.22 करोड़ रुपये कीमत पर लैंबोर्गिनी ने भारत में लॉन्च की नई Urus Performante, इन लग्जरी कारों से है मुकाबला

Lamborghini Urus: यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड मात्र 3.3 सेकंड में प्राप्त कर सकती है. जो कि मौजूदा Urus से 0.3 सेकंड कम है. यह कार 306 किमी प्रति घंटा टॉप स्पीड से चल सकती है.

Lamborghini Urus Performant: लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी लेम्बोर्गिनी ने देश में अपनी नई एसयूवी कार यूरूस परफॉर्मेंट को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस कार को ग्लोबल लेवल पर अगस्त में पेश किया था. जो कि अब बहुत ही कम समय में भारत में प्रवेश कर चुकी है.  Lamborghini ने भारत में इस नई एसयूवी कार Urus Performante की एक्स शोरूम कीमत 4.22 करोड़ रुपये रखी है. यह कीमत भारत में फुल साइज एसयूवी सेगमेंट की सबसे पॉपुलर कार टोयोटा फॉरच्यूनर के बेस मॉडल के लगभग 12 गुना है. इस समय टोयोटा फॉर्च्यूनर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 32.59 लाख रुपये है. वहीं उरूस अपने सेगमेंट में लैंड रोवर रेंज रोवर, फेरारी रोमा, मर्सिडीज़ बेंज एमजी जी जैसी लग्जरी कारों से मुकाबला करेगी.

कैसा है इंजन?

Lamborghini ने नई Urus Performante में मौजूदा कार में मिलने वाला 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो वी8 इंजन का इस्तेमाल किया है. यह इंजन 666 hp की जबरदस्त पॉवर और 850 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड मात्र 3.3 सेकंड में प्राप्त कर सकती है. जो कि मौजूदा Urus से 0.3 सेकंड कम है. यह कार 306 किमी प्रति घंटा टॉप स्पीड से चल सकती है. इस  नई एसयूवी में स्ट्राडा (स्ट्रीट), स्पोर्ट, कोर्सा (ट्रैक) और रैली जैसे चार ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं. 

कैसा है डिजाइन?

इस कार का डिजाइन इसके रेगुलर मॉडल उरूस जैसा ही है. लेकिन इसमें स्टैंडर्ड वैरिएंट से कुछ बदलाव भी देखने को मिलते हैं. लेम्बोर्गिनी यूरूस परफॉर्मेंट में नया बोनट, कई कार्बन फाइबर एलिमेंट, ज्यादा अग्रेसिव फ्रंट बम्पर, कूलिंग वेंट्स के साथ और भी बहुत सारे बदलाव किए गए हैं. इसमें नया टाइटेनियम एग्जॉस्ट भी देखने को मिलता है. साथ ही इस नई कार का वजन पहले से 47 किलोग्राम कम है. Urus Performante के इंटिरियर में भी कुछ छोटे मोटे बदलाव किए गए हैं. यह नई एसयूवी देश में ऑडी की आरएसक्यू8 और एस्टन मार्टिन की डीबीएक्स 707 जैसी कारों से मुकाबला करेगी.

यह भी पढ़ें :- टोयोटा ने पेश की अपनी नई इनोवा हाइक्रॉस एमपीवी, जानिए कब होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करती है प्लग-इन हाइब्रिड कार? पढ़ें Mercedes-AMG E53 का रिव्यू
कैसे काम करती है प्लग-इन हाइब्रिड कार? पढ़ें Mercedes-AMG E53 का रिव्यू
15 अगस्त को Mahindra का बड़ा सप्राइज, Scorpio ब्रांड के साथ आ सकती है नई Vision S
15 अगस्त को Mahindra का बड़ा सप्राइज, Scorpio ब्रांड के साथ आ सकती है नई Vision S
सस्ती मिल रही Hyundai Creta, खरीदने से पहले ये डील जानना जरूरी
सस्ती मिल रही Hyundai Creta, खरीदने से पहले ये डील जानना जरूरी
कितने रुपये की EMI पर घर ला सकते हैं Brezza facelift? जानें हिसाब
कितने रुपये की EMI पर घर ला सकते हैं Brezza facelift? जानें हिसाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget