एक्सप्लोरर

BYD Atto 2: BYD लाने वाली है नई मिड साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी Atto 2, मिलेगी 400 किलोमीटर तक की रेंज 

यह इलेक्ट्रिक एसयूवी चीनी कार कंपनी की लिथियम-आयरन-फॉस्फेट ब्लेड बैटरी से लैस होगी. इसमें 32kWh या 45.1kWh बैटरी पैक मिल सकता है जो क्रमशः 300 किमी और 400 किमी तक की रेंज देने में सक्षम हैं.

BYD Atto 2 Launch: चीनी कार निर्माता, BYD घरेलू बाजार में एक नई छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी BYD Atto 2 को पेश करने वाली है. इस छोटी ई-एसयूवी का खुलासा पिछले साल के अंत में लॉन्च से पहले चीनी होमोलॉगेशन फाइलिंग में किया गया है. Atto 2 इलेक्ट्रिक एसयूवी ग्लोबल मार्केट में जीप एवेंजर और हुंडई कोना ईवी को टक्कर देगी. BYD Atto 2 को चीन में युआन अप के नाम से बेचा जाएगा, क्योंकि वहां Atto 3 को युआन प्लस नाम दिया गया है. फ्रंट-व्हील-ड्राइव लेआउट के साथ, नई इलेक्ट्रिक एसयूवी BYD के नए थर्ड जेनरेशन के ई-प्लेटफॉर्म 3.0 इलेक्ट्रिक कार प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है. यह कंपनी के लाइनअप में डॉल्फ़िन हैचबैक और अट्टो 3 क्रॉसओवर के बीच स्थित होगी.

किससे होगा मुकाबला

चीन के अलावा, BYD Atto 2 इलेक्ट्रिक एसयूवी 2025 तक यूरोपीय बाजारों में भी बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को लेफ्ट और राइट-हैंड-ड्राइव दोनों तरह से पेश किया जाएगा. कंपनी तेजी से बढ़ते भारतीय ऑटो बाजार में भी अपनी पकड़ बना रही है. BYD Atto 2 को भारतीय बाजार में भी पेश किया जा सकता है. इस सेगमेंट में 5 नई इलेक्ट्रिक एसयूवी देश में आने वाली हैं, जिनमें मारुति सुजुकी ईवीएक्स, हुंडई क्रेटा ईवी, टाटा कर्व, होंडा एलिवेट और टोयोटा अर्बन क्रूजर एसयूवी शामिल हैं.

पावरट्रेन

लीक हुई जानकारी के अनुसार, नई Atto 2 की लंबाई 4310mm, चौड़ाई 1830mm और ऊंचाई 1675mm होगी. यह Atto 3 से लगभग 140 मिमी छोटी है. चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रकाशित रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि Atto 2 में 94bhp या 174bhp के साथ फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगा, जो BYD डॉल्फिन हैचबैक के समान है.

300 से 400 किमी की रेंज

यह इलेक्ट्रिक एसयूवी चीनी कार कंपनी की लिथियम-आयरन-फॉस्फेट ब्लेड बैटरी से लैस होगी. इसमें 32kWh या 45.1kWh बैटरी पैक मिल सकता है जो क्रमशः 300 किमी और 400 किमी तक की रेंज देने में सक्षम हैं. इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी स्पेसिफिकेशन के आधार पर, नए BYD मॉडल का वजन लगभग 1430 किलोग्राम से 1540 किलोग्राम के बीच हो सकता है.

यह भी पढ़ें :- बढ़ाने चाहते हैं अपनी कार का माइलेज, तो जरूर अपनाएं ये आसान टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget