एक्सप्लोरर

BYD Seal Electric Car: जल्द ही सड़कों पर दिखेगी बीवाईडी सील इलेक्ट्रिक कार, टेस्ला मॉडल 3 से होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला टेस्ला की मॉडल 3 कार से होगा. टेस्ला की इस कार सिंगल चार्ज पर रेंज 423 किमी से 568 किमी तक की है. ये कार केवल 4.5 सेकण्ड्स में 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ने में सक्षम है.

BYD Seal Car: चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी सील जल्द अपनी इलेक्ट्रिक कार बीवाईडी सील को लॉन्च करेगी. ये कार कंपनी की तीसरी कार होगी. सील ने इसकी जानकारी अपनी वेबसाइट पर साझा कर दी है. कंपनी इसकी बुकिंग 2023 की चौथी तिमाही (सितंबर-अक्टूबर) के आसपास शुरू कर सकती है और इसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये के आसपास रखी जा सकती है. इस कार को हाल ही में भारत में हुए ऑटो एक्सपो में पेश किया था. लॉन्चिंग के बाद बीवाईडी की ये कार टेस्ला की इलेक्ट्रिक कार मॉडल 3 से मुकाबला करेगी.

पावर पैक

सील बीवाईडी इलेक्ट्रिक कार को 3.0 ई-प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. इसे दो बैटरी पैक के साथ पेश किया जायेगा. पहला 61.4 kWh जो 550 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होगा और दूसरा 82.5 kWh का दमदार पैक जो इस कार को 700 किलोमीटर तक की जबरदस्त रेंज देने में सक्षम होगा. बीवाईडी की इस इलेक्ट्रिक कार को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए 'सेल टू बॉडी' (CelltoBody)  टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है, साथ ही इससे इलेक्ट्रिक कार की सेफ्टी, स्टेबिलिटी, हेंडलिंग और परफॉरमेंस भी बेहतर होगी. इस कार में ड्यूल-मोटर का प्रयोग किया गया है और ये कार आल व्हील ड्राइव (AWD) फीचर के साथ आएगी, जिसमें फ्रंट-एक्सेल से जुडी मोटर 218bhp की अधिकतम पावर और रियर-एक्सेल से जुडी मोटर 318bhp की अधिकतम पावर देने में सक्षम होंगी. यानि कार को कुल 530bhp की जबरदस्त पावर मिलेगी. जिसकी वजह से ये कार केवल 3.8 सेकंड में ही 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ने में सक्षम होगी. 

फीचर्स 
इस इलेक्ट्रिक कार में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो, इसमें एक घूमने वाला 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. साथ ही इसमें दो वायरलेस चार्जिंग पैड, हुड (हेड अप डिस्प्ले), प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और हीटिड विंडस्क्रीन जैसे कई सुविधा मौजूद है. 

डिजाइन

इस कार की डिजायन की बात करें तो, ये इसके ओसियन एक्स कांसेप्ट से मिलती-जुलती है. इसे एक कूपे कार की तरह डिजायन किया गया है. जिसमें स्प्लिट हेडलैंप्स, चार बुमेरंग शेप्ड एलईडी डीआरएल, फ्लश फिटिंग डोर हैंडल्स के साथ बैक साइड में पूरा चौड़ाई कवर करने वाला लाइट बार है. 

इससे होगा मुकाबला 

बीवाईडी की इस इलेक्ट्रिक सेडान कार का मुकाबला टेस्ला की मॉडल 3 कार से होगा. टेस्ला की इस कार सिंगल चार्ज पर रेंज 423 किमी से 568 किमी तक की है. ये कार केवल 4.5 सेकण्ड्स में 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ने में सक्षम है और इसकी टॉप स्पीड 260 किमी/घंटा है. भारत में इसके आने पर इसकी संभावित कीमत 60 लाख रुपये (एक्स शोरूम) के आस-पास हो सकती है. 

यह भी पढ़ें :- जीप ने पेश किया कंपास और मेरिडियन का क्लब एडिशन, जान लीजिये इनमें क्या कुछ है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम
क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम
ना सड़क, ना पुल, पानी पर 40 KM दौड़ी मोटरसाइकिल
ना सड़क, ना पुल, पानी पर 40 KM दौड़ी मोटरसाइकिल
29 kmpl माइलेज, 1,400 km रेंज, नई Duster Hybrid का दम
29 kmpl माइलेज, 1,400 km रेंज, नई Duster Hybrid का दम
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget