एक्सप्लोरर

BMW Motorrad: बीएमडब्ल्यू मोटर्राड ने लॉन्च की आर 18 ट्रांसकॉन्टिनेंटल बाइक, कीमत इतनी ज्यादा मिल जायें 2 महिंद्रा थार

इसका मुकाबला हार्ले डेविडसन की स्ट्रीट ग्लाइड स्पेशल बाइक से मुकाबला होता है, इसमें 1868cc का इंजन मिलता है, जो इस क्रूज़र बाइक को 92.5 bhp की पॉवर देता है. जिसकी एक्स शोरूम कीमत 34.17 लाख रुपये है.

BMW R18 Transcontinental: बीएमडब्ल्यू मोटरराड इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई आर 18 ट्रांसकॉन्टिनेंटल क्रूजर बाइक को लॉन्च कर दिया है. इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 31.5 लाख रुपये रखी गई है. इस आर 18 ट्रांसकॉन्टिनेंटल बाइक भारत में पूरी तरह से सीबीयू रूट के जरिए लाया जाएगा. इस बाइक का सबसे बड़ी खासियत इसका ट्विन-सिलेंडर बॉक्सर इंजन है, जो कंपनी के लाइनअप में सबसे पॉवरफुल बॉक्सर इंजन है. इस बाइक में स्टैंडर्ड तौर पर एक्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमेटिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, और डायनामिक इंजन ब्रेक कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

कैसा है डिजाइन?

इस बाइक के डिजाइन की बात करें तो आर 18 ट्रांसकॉन्टिनेंटल में एक पिलियन सीट, बॉडी कलर में तैयार स्टोरेज केस, एक विंडशील्ड, एलईडी हेडलैंप, सिकल आकार का ग्राफिकल एलईडी डीआरएलविंड डिफ्लेक्टर और लाइट अलॉय कास्ट व्हील्स के साथ एक बड़ा हैंडलबार माउंटेड फेयरिंग दिया गया है. इसे खासतौर से आरामदायक क्रूजिंग और टूरिंग के लिए डिज़ाइन किया गया है. साथ ही इसमें चार एनालॉग सर्कुलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.25 इंच का टीएफटी कलर डिस्प्ले भी दिया गया है. सामने की ओर 'बर्लिन बिल्ट' की बैजिंग भी दी गई है.

कैसा है इंजन?

इस बाइक में एक पॉवरफुल 1,802cc का लिक्विड एंड ऑयल कूल्ड, फ्लैट-ट्विन सिलेंडर बॉक्सर इंजन दिया गया है. यह इंजन 4,750 rpm पर 91 hp की पॉवर और 3,000 rpm पर 158 Nm का टार्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 6-स्पीड कॉन्सटेंट-मेश गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. जिसमें रिवर्स गियर का भी विकल्प मिलता है. साथ ही इसमें रेन, रोल और रॉक जैसे तीन राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं.

फीचर्स

आर 18 ट्रांसकॉन्टिनेंटल में फीचर्स के तौर पर हीटेड ग्रिप्स, हीटेड सीट्स, एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर, इंफोटेनमेंट सिस्टम, इंजन प्रोटेक्शन बार, एडेप्टिव हेडलाइट और एंटीथेफ़्ट अलार्म सिस्टम दिए गए हैं. इस बाइक का वजन 427 किलोग्राम है और इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 24 लीटर है, जिसमें 4 लीटर का रिजर्व फ्यूल है. इसकी टॉप स्पीड 180 kmph है. यह बाइक 5 कलर थीम में उपलब्ध है.

किससे होता है मुकाबला

इस बाइक का मुकाबला हार्ले डेविडसन की स्ट्रीट ग्लाइड स्पेशल बाइक से मुकाबला होता है, इसमें 1868cc का इंजन मिलता है, जो इस क्रूज़र बाइक को 92.5 bhp की पॉवर देता है. इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 34.17 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें :- जानिए मारुति की आने वाली 7 सीटर एसयूवी में क्या होंगी खूबियां, हाइब्रिड पावरट्रेन से होगी लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज
Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज
Innova Hycross Facelift जल्द होगी लॉन्च, क्या-क्या बदलेगा?
Innova Hycross Facelift जल्द होगी लॉन्च, क्या-क्या बदलेगा?
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget