एक्सप्लोरर

Upcoming Maruti SUV: जानिए मारुति की आने वाली 7 सीटर एसयूवी में क्या होंगी खूबियां, हाइब्रिड पावरट्रेन से होगी लैस

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर भी अपनी एक नई 7-सीटर एसयूवी को तैयार कर रही है. यह कार कंपनी के इनोवा हाइक्रॉस वाले प्लेटफार्म पर तैयार की जाएगी.

Maruti Suzuki: वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस अपनी ग्रैंड विटारा और अर्बन क्रूज़र हायराइडर को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च किया था. अब दोनों कार निर्माता कंपनियां देश में सबसे ज्यादा पॉपुलर 7-सीटर एसयूवी सेगमेंट के लिए अपने नए मॉडल्स को तैयार कर रही हैं. आज हम मारुति और टोयोटा की इन्हीं दोनों आने वाली 7-सीटर एसयूवी कारों के बारे में मुख्य जानकारियां देने वाले हैं. 

मारुति 7-सीटर एसयूवी

मारुति सुजुकी पिछले साल लॉन्च हुई अपनी मिड साइज एसयूवी ग्रैंड विटारा पर आधारित एक नए 7-सीटर एसयूवी मॉडल को तैयार कर रही है. यह इस सेगमेंट में कंपनी की पहली कार होगी. इस थ्री-रो एसयूवी में ग्रैंड विटारा वाले प्लेटफॉर्म, डिजाइन एलिमेंट्स, फीचर्स और पावरट्रेन देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, इसकी लंबाई अधिक होगी और इसका केबिन स्पेस भी ग्रैंड विटारा की तुलना में अधिक होगा.  हालांकि कंपनी इसके बाहरी डिजाइन में थोड़े बहुत बदलाव कर सकती है. सुजुकी के ग्लोबल सी प्लेटफॉर्म पर बनने वाली इस नई मारुति 7-सीटर एसयूवी में एक 1.5 लीटर का K15C पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड और एक 1.5 लीटर एटकिन्सन साइकिल स्ट्रांग हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प देखने को मिलेगा. माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन 103bhp की पावर जेनरेट करने में सक्षम होगा. इसमें मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 21.11kmpl और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 19.38kmpl का माइलेज मिलने की संभावना है. जबकि इसका मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन 115 bhp की पावर जेनरेट कर सकता है और इसमें 27.97 किमी/लीटर के माइलेज मिलेगा. मारुति सुजुकी अपनी इस नई 7-सीटर एसयूवी का उत्पादन अपने नए खरखौदा प्लांट से करेगी. 

टोयोटा 7-सीटर एसयूवी

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर भी अपनी एक नई 7-सीटर एसयूवी को तैयार कर रही है. यह कार कंपनी के इनोवा हाइक्रॉस वाले प्लेटफार्म पर तैयार की जाएगी. इसका डिजाइन टोयोटा कोरोला क्रॉस से प्रेरित होगा, जिसकी बिक्री कंपनी ग्लोबल मार्केट में करती है. नई टोयोटा 7-सीटर एसयूवी के व्हीलबेस की लंबाई 2640mm होगी और इसमें लंबे डोर्स के साथ इलेक्ट्रिक टेलगेट देखने को मिलेगा. इसके इंटीरियर में इनोवा हाइक्रॉस जैसा फ्लैट फोल्डेबल रियर सीट दिया जा सकता है. पावरट्रेन विकल्प में इस कार में एक 2.0L, 4-सिलेंडर एटकिंसन साइकिल इंजन मिलेगा जो 184bhp की पॉवर जेनरेट करेगा, साथ ही इसमें एक 2.0L पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलेगा, जो 172bhp की पावर जेनरेट करेगा. इसमें दो गियरबॉक्स के विकल्प मिलेंगे, जिसमे  एक सीवीटी और एक ई-ड्राइव शामिल होगा. यह नई टोयोटा 7-सीटर एसयूवी जीप मेरिडियन और हुंडई टक्सन जैसी कारों से मुकाबला करेगी.

यह भी पढ़ें :- अगले दो महीनों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी मारुति फ्रोंक्स और जिम्नी 5 डोर, डीलरशिप पर पहुंचा प्रिव्यू मॉडल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरानी Elevate छोड़ें या नई खरीदें, Facelift में क्या है खास?
पुरानी Elevate छोड़ें या नई खरीदें, Facelift में क्या है खास?
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget