एक्सप्लोरर

इस दिन लॉन्च होगी ट्रायम्फ टाइगर स्पोर्ट 660, कावासाकी वर्सेस 650 से होगा मुकाबला

ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स अपनी नई टाइगर स्पोर्ट 660 एडवेंचर बाइक को लॉन्च करने वाली है.

ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स अपनी नई टाइगर स्पोर्ट 660 एडवेंचर बाइक को लॉन्च करने वाली है. इसे 29 मार्च, 2022 को लॉन्च किया जाना है. यह ब्रिटिश बाइक निर्माता की नई एंट्री-लेवल ADV होगी और कंपनी के लाइन-अप में टाइगर स्पोर्ट 850 को रिप्लेस कर सकती है. लॉन्च होने पर टाइगर स्पोर्ट 660 एडवेंचर का बाजार में कावासाकी वर्सेस 650 और सुजुकी वी-स्ट्रॉम 650 एक्सटी से मुकाबला होगा.

नई टाइगर स्पोर्ट 660 भारत में पहले से ही बिक रही ट्राइडेंट 660 पर आधारित बाइक है लेकिन इसमें अलग सबफ्रेम और लॉन्ग ट्रेवल सस्पेंशन दिया गया है. इसमें बड़ा 17-लीटर फ्यूल टैंक, नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल और अलग राइडिंग एर्गोनॉमिक्स दिया जाएगा. बाइक में दो राइडिंग मोड्स- रोड और रेन होंगे. इसके साथ ही, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल और डुअल-चैनल ABS मिलेगा.

सीट हाईट 835 मिमी है और कर्ब वेट 206 किलोग्राम है. बाइक में लंबी विंडस्क्रीन, स्टेप-अप सैडल, एकीकृत पैनियर माउंट्स और एक अंडरबेली एग्जॉस्ट मिलेगा. इसके इंजन की बात की जाए तो इसमें 660 सीसी, इनलाइन-थ्री सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जाएगा, जो 10,250 आरपीएम पर 80 बीएचपी पावर और 6,250 आरपीएम पर 64 एनएम पीक टॉर्क जनरेट कर सकेगा. 

इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. बाइक में दो-पिस्टन स्लाइडिंग कैलीपर्स 310 मिमी ट्विन फ्रंट डिस्क और सिंगल-पिस्टन कैलिपर रियर व्हील पर सिंगल 255 मिमी डिस्क ग्रिपिंग मिलेगा. बाइक में 17 इंच के अलॉय व्हील्स मिलेंगे.

टाइगर स्पोर्ट 660 की कीमत
अगर कीमत की बात करें तो ट्रायम्फ टाइगर स्पोर्ट 660 की कीमत 8-9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है, जो इसे टाइगर 900 और टाइगर 850 रेंज की तुलना में काफी किफायती बनाती है. हालांकि, कंपनी की ओर से इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है. टाइगर स्पोर्ट 660 की प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है. इसे पूरे भारत में ट्रायम्फ डीलरशिप्स से बुक किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें-
कभी भी रेड लाइट पार की है तो तुरंत ऐसे देखें कि चालान कटा या नहीं
पहाड़ों के ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलाने के लिए कैसी कारें होती हैं बेस्ट? यहां जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
Ducati Panigale V4 का नया अवतार, 218 HP से मचाएगी तहलका
Ducati Panigale V4 का नया अवतार, 218 HP से मचाएगी तहलका
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget