एक्सप्लोरर

चार्जिंग फुल, फिर भी रेंज कम? जानें क्या करें

क्या आपकी ईवी बैटरी 100% फुल होने पर भी कम ड्राइविंग रेंज दे रही है? जानें चार्जिंग से जुड़ी उन आम गलतियों के बारे में जो आपकी कार की बैटरी लाइफ और रेंज को नुकसान पहुंचाती हैं.

पहले विदेशों में हमें इलेक्ट्रिक गाड़ियां देखने को मिलती थी लेकिन अब भारत में भी बहुत ही तेजी से EV कारों का डिमांड बढ़ा है. जिसके चलते अब हमें सड़कों पर इलेक्ट्रिक गाड़ियां देखने को मिल रही हैं. हालांकि, तेजी से बिक रही EV गाड़ियों को लेकर एक समस्या बेहद आम है और वह बैटरी फुल होने के बाद भी रेंज बहुत ज्यादा नहीं मिल पाती है.

अगर आप भी इस तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं तो समझ लीजिए कि इसके पीछे कोई बड़ी तकनीकी खराबी नहीं बल्कि आपकी रोजमर्रा की कुछ गलत आदतें जिम्मेदार हैं. इलेक्ट्रिक गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाली लिथियम-आयन बैटरी बेहद संवेदनशील होती हैं. अगर आप चार्जिंग के सही तौर-तरीकों का ध्यान नहीं रखेंगे तो बैटरी की सेहत यानी स्टेट ऑफ हेल्थ तेजी से गिरने लगेगी जिससे आपको फुल चार्ज में भी बहुत कम रेंज का सामना करना पड़ेगा. चलिए जानतें हैं इसके कारण और इस समस्या से कैसे बचा जा सकता है.

हमेशा न करें फुल चार्ज

ऐसा देखा जाता है कि, अपने स्मार्टफोन की तरह ही ज्यादातर लोग अपनी इलेक्ट्रिक कार या स्कूटर को भी 100 प्रतिशत तक चार्ज करने की जिद में रहते हैं. यह आदत आपकी गाड़ी की बैटरी की लाइफ के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक साबित होती है. लिथियम-आयन बैटरियां 80 फीसदी के बाद हाई-वोल्टेज स्ट्रेस और ज्यादा तापमान झेलती हैं.

जिससे उनके सेल्स पर बुरा असर पड़ता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि डेली यूज के लिए हमेशा 20 से 80 प्रतिशत का नियम अपनाएं. गाड़ी को केवल तभी 100 फीसदी तक चार्ज करें जब आपको किसी बहुत लंबे सफर पर निकलना हो. रोजाना 80% पर ही चार्जर बंद कर देने से बैटरी लंबे समय तक स्वस्थ रहती है और ड्रॉपिंग रेंज की समस्या धीरे-धीरे खत्म हो जाती है.


चार्जिंग फुल, फिर भी रेंज कम? जानें क्या करें

यह भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन से पहले Tata ने दिया झटका, 1 सितंबर से महंगी होंगी कारें

यात्रा के तुरंत बाद न करें चार्ज

जबकि कई बार ऐसा देखा जाता है कि, लोग अक्सर लंबी ड्राइव से घर वापस आते ही तुरंत चार्जर प्लग-इन कर देते हैं. जब आप गाड़ी चलाते हैं तो बैटरी पैक पहले से ही काफी गर्म होता है. इस स्थिति में तुरंत चार्जिंग शुरू करने से बैटरी का तापमान और ज्यादा बढ़ जाता है और ओवरहीटिंग के कारण अंदरूनी केमिकल स्ट्रक्चर बिगड़ने लगता है.

इस लिए ध्यान दें हमेशा सफर खत्म होने के बाद अपनी ईवी को 15 से 20 मिनट के लिए छाया में खड़ा रहने दें. जब बैटरी ठंडी और सामान्य तापमान में आ जाए तभी चार्जिंग सॉकेट से कनेक्ट करें ताकि सेल्स पर बेवजह लोड न पड़े.

फास्ट चार्जिंग का ज्यादा न करें इस्तेमाल

जानकारी के लिए बता दें कि, कम समय में गाड़ी चार्ज करने के लिए डीसी फास्ट चार्जर बेशक एक बेहतरीन ऑप्शन है लेकिन इसका बहुत अधिक इस्तेमाल आपकी गाड़ी की रेंज कम करता है. फास्ट चार्जिंग के दौरान बहुत हाई करंट एक साथ बैटरी सेल्स में भेजा जाता है जिससे गर्मी पैदा होती है और बैटरी तेजी से पुरानी होने लगती है.

अगर आप रोज ऑफिस जाने के लिए गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं तो घर पर लगे नॉर्मल स्लो एसी चार्जर से ही रात में गाड़ी चार्ज करें. फास्ट चार्जर को सिर्फ इमरजेंसी या लंबे सफर के दौरान ही बैकअप के तौर पर इस्तेमाल करना समझदारी है.


चार्जिंग फुल, फिर भी रेंज कम? जानें क्या करें

बैटरी को कभी न होने दें 0 प्रतिशत

आपको बता दें कि, फुल चार्ज करने की गलती की तरह ही बैटरी को 0% तक ले जाना भी उतना ही नुकसानदायक है. जब आपकी गाड़ी का बैटरी लेवल 15 या 20 प्रतिशत पर आ जाए तो उसे तुरंत चार्जिंग पर लगा देना चाहिए. पूरी तरह डिस्चार्ज होने पर बैटरी के सेल्स डीप-डिस्चार्ज स्टेट में चले जाते हैं.

जिससे दोबारा चार्ज करने पर वे अपनी पूरी क्षमता खो देते हैं. इसके अलावा तेज धूप और खुली गर्मी में गाड़ी चार्ज करने से बचें. इन छोटी-छोटी लेकिन बहुत जरूरी चार्जिंग आदतों को सुधारकर आप अपनी ईवी की बैटरी लाइफ को सालों-साल मजबूत रख सकते हैं और हर सफर में कंपनी द्वारा बताई गई बेहतरीन रेंज का मजा ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Car Dashboard Warning Lights: डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा

हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.

ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.

हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.

काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

क्यों पेट्रोल कार से महंगी हैं डीजल कारें, किस चीज का एक्स्ट्रा पैसा लेती है कंपनी?
क्यों पेट्रोल कार से महंगी हैं डीजल कारें, किस चीज का एक्स्ट्रा पैसा लेती है कंपनी?
EXPLAINED: CAFE-III लागू, अब हर कार कंपनी को बढ़ानी होगी माइलेज, जानिए पूरा गणित
EXPLAINED: CAFE-III लागू, अब हर कार कंपनी को बढ़ानी होगी माइलेज, जानिए पूरा गणित
नई Car खरीदनी है, दिवाली से पहले आएंगी ये 5 नई Cars
नई Car खरीदनी है, दिवाली से पहले आएंगी ये 5 नई Cars
Tesla Model Y की बिक्री में उछाल, कीमत घटने का दिखा असर
Tesla Model Y की बिक्री में उछाल, कीमत घटने का दिखा असर
Advertisement

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-US ट्रेड डील लगभग फाइनल? PM मोदी-ट्रंप के बीच फिर जल्दी हो सकती है बात
भारत-US ट्रेड डील लगभग फाइनल? PM मोदी-ट्रंप के बीच फिर जल्दी हो सकती है बात
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अरेस्ट वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अरेस्ट वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश
'निष्पक्ष रहने के लिए...', पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, क्या-क्या कहा?
'निष्पक्ष रहने के लिए...', पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, क्या-क्या कहा?
Thursday Box Office: 'द वन' ने जड़ी हाफ सेंचुरी, 'द पैराडाइज' की घटी कमाई, जानें-'हनुमान अंश'-'मिर्जापुर' का कलेक्शन
थर्सडे को 'द वन' ने जड़ी हाफ सेंचुरी, 'द पैराडाइज' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
75 साल में पहली बार, भारत ने फाइनल में चैंपियन टीम को रौंदकर जीता गोल्ड
75 साल में पहली बार, भारत ने फाइनल में चैंपियन टीम को रौंदकर जीता गोल्ड
वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC का SIR हो चुके 20 राज्यों के लिए बड़ा कदम
वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC का SIR हो चुके 20 राज्यों के लिए बड़ा कदम
6 लाख तक लोन, सिर्फ 6 फीसदी ब्याज! किसानों के लिए CM योगी की खास योजना
6 लाख तक लोन, सिर्फ 6 फीसदी ब्याज! किसानों के लिए CM योगी की खास योजना
क्यों पेट्रोल कार से महंगी हैं डीजल कारें, किस चीज का एक्स्ट्रा पैसा लेती है कंपनी?
क्यों पेट्रोल कार से महंगी हैं डीजल कारें, किस चीज का एक्स्ट्रा पैसा लेती है कंपनी?
Embed widget