एक्सप्लोरर

Bike Tips: बाइक से लॉन्ग रोड ट्रिप पर निकलने से पहले इन बातों को लेकर रहें सावधान, वरना हो सकती है परेशानी

Bike Road Trip: जब भी आप मोटरसाइकिल से लॉन्ग रोड ट्रिप पर जाएं तो यह सुनिश्चित करें कि आपकी मोटरसाइकिल की सर्विस हो चुकी हो.

Tips For Bike Road Trip: अगर आप अपनी मोटरसाइकिल (Bike) से कोई लॉन्ग रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि लॉन्ग रोड ट्रिप (Bike Long Road Trip) पर निकलने से पहले किन-किन बातों का बहुत ज्यादा ख्याल रखना चाहिए. इसीलिए आज हम आपको लॉन्ग रोड ट्रिप पर जाने से पहले ध्यान में रखने वाली कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने वाले हैं.

सर्विस
जब भी आप मोटरसाइकिल से लॉन्ग रोड ट्रिप पर जाएं, यह सुनिश्चित करें कि आपकी मोटरसाइकिल की सर्विस (Bike Service) हो चुकी हो क्योंकि, मोटरसाइकिल का बेहतर परफॉर्मेंस लेने के लिए उसकी समय पर सर्विसिंग बहुत जरूरी है. अगर आप सर्विस कराने के बाद मोटरसाइकिल से ट्रिप पर जाते हैं तो उम्मीद है कि आपकी रोड ट्रिप का अनुभव और ज्यादा बेहतर होगा.

मौसम
मोटरसाइकिल से रोड ट्रिप पर जाते वक्त मौसम (Weather) की जानकारी भी जरूर ले लें. आप जहां जा रहे हैं वहां और वहां जाने के रास्ते में कैसा मौसम रहने वाला है, इसकी जानकारी बहुत जरूरी है क्योंकि, जब आप मोटरसाइकिल पर चल रहे होते हैं तो आप खुले आसमान के नीचे होते हैं और किसी भी मौसम का प्रभाव आप पर बिल्कुल सीधा पड़ता है. इसीलिए मौसम की जानकारी लेना बहुत जरूरी हो जाता है.

मेंटेनेंस
मोटरसाइकिल हो या कोई और वाहन हो, उसका मेंटेनेंस (Bike Maintenance) हर स्थिति में बहुत जरूरी होता है, फिर चाहे आप रोड पर जाएं या ना जाएं. आपका वाहन हमेशा मेंटेन रहना चाहिए लेकिन अगर आप रोड ट्रिप पर निकल रहे हैं तो इसका मेंटेनेंस और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. ऐसे में आप यह सुनिश्चित करें कि आपकी मोटरसाइकिल के सभी पुर्जे बिल्कुल ठीक काम कर रहे हों और यह बेहतर स्थिति में हों.

टायर
आपको अपने टायर्स की स्थिति को भी चेक करना होगा. अगर आपके टायर्स (Tyres) पुराने हो चुके हैं और आपको लगता है कि इन्हें बदलना चाहिए, तो आप इन्हें रोड ट्रिप पर निकलने से पहले ही बदलवा लें. क्योंकि, लॉन्ग रोड ट्रिप पर आपको बेहतर टायर्स की खास जरूरत होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance
संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी
बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget