एक्सप्लोरर

बाइक में भी आएगा कार वाला ये फीचर, एक्सीडेंट से बचाने में करेगा हेल्प

सिस्टम को राइड विजन के कोर प्लेटफॉर्म और मिंडा द्वारा एप्लिकेशन के साथ संयुक्त रूप से विकसित किया जा रहा है.

स्पार्क मिंडा की प्रमुख कंपनी मिंडा कॉरपोरेशन ने अप्रैल 2021 में इज़राइल स्थित राइड विजन, एक राइडर असिस्टेंट सिस्टम सॉल्यूशन कंपनी के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की. इस साझेदारी के तहत, मिंडा भारत में राइड विजन की एआई-इनेबल कोलिजन अवॉइडेंस टेक्नोलॉजी (कैट) लाएगी. अब कंपनी ने सिस्टम के एक वर्जन पर काम किया है जिसे भारतीय दोपहिया बाजार के लिए ज्यादा उपयुक्त और ज्यादा किफायती होने के लिए विकसित किया गया है.

हालांकि, यह सिस्टम वर्तमान में अंतरराज्यीय या क्रॉस कंट्री यात्रा के लिए उपयोग किए जाने वाले दोपहिया वाहनों के लिए अधिक है (जिसमें प्रीमियम बाइक - 200cc और उससे अधिक वाली शामिल होगी). छोटी बाइक के लिए कम सुविधाओं के साथ ज्यादा किफायती वर्जन पर काम किया जा सकता है. यह तकनीक के विकास का दूसरा फेज होगा.

सिस्टम को राइड विजन के कोर प्लेटफॉर्म और मिंडा द्वारा एप्लिकेशन के साथ संयुक्त रूप से विकसित किया जा रहा है. आईआरएएस आगे और पीछे कैमरे, दोनों तरफ सेंसर, एक स्पीड सेंसर, जीपीएस एंटीना और एक ईसीयू का उपयोग करता है. यह राइडर को फॉरवर्ड कोलिजन अलर्ट, डिस्टेंस कीपिंग अलर्ट, ब्लाइंड-स्पॉट अलर्ट और खतरनाक ओवरटेक अलर्ट के साथ चेतावनी दे सकता है.

दोपहिया वाहनों के लिए मिंडा का एडीएएस वर्तमान में 300 सीसी और उससे ज्यादा सेगमेंट में मोटरसाइकिलों पर तीन ओईएम के साथ टेस्ट के अधीन है. बाइक पर आईआरएएस लगाने से व्हीकल की लागत लगभग 3-4 फीसदी तक बढ़ जाएगी. दुर्घटनाओं से बचने के लिए वॉर्निंग सिस्टम के रूप में काम करने के अलावा राइडर असिस्टेंट सिस्टम का उपयोग इंश्योरेंस प्रीमियम कैलकुलेशन के लिए भी किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: कितनी पावरफुल है फोर्स की ऑफरोडर गुरखा और क्या हैं फीचर्स, ये रहा डिटेल रिव्यू

यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के क्या होंगे फायदे? दो मिनट में जान लें जरूरी बातें

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results: बांकीपुर में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा, जनसुराज ने लगाए आरोप
Bihar MLC Election Results: बांकीपुर में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा, जनसुराज ने लगाए आरोप
Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स
Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स
ई-स्कूटर vs पेट्रोल स्कूटर, 365 दिन का खर्च जानकर चौंक जाएंगे
ई-स्कूटर vs पेट्रोल स्कूटर, 365 दिन का खर्च जानकर चौंक जाएंगे
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget