एक्सप्लोरर

ABP Live Auto Awards 2022: सुजुकी की ये वाली बाइक बनी प्रीमियम बाइक ऑफ द ईयर

इस बाइक में ब्रेक के लिए Brembo डिस्क ब्रेक्स का प्रयोग किया गया है. जो विषम परिस्थितियों में शानदार तरीके से काम करती है. इस बाइक की कीमत 13.61 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है.

ABP Live Auto Awards 2022: इस साल की हमारी प्रीमियम मोटरसाइकिल कोई और नहीं बल्कि सुजुकी कटाना है. एक मोटरसाइकिल जो तलवार की तरह तेज और समुराई की तरह घातक है. कंपनी ने कुछ महीने पहले बाजार में लीटर-क्लास Suzuki बाइक लॉन्च की थी. इसे देश भर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. नए जेनरेशन की हायाबुसा और वी-स्ट्रॉम 650 के लॉन्च के बाद, कटाना कंपनी की प्रीमियम मोटरसाइकिल लाइन-अप की तीसरी बाइक है.

डिजाइन

इस बाइक के लुक की बात करें तो, ये बाइक लुक के मामले में इस साल लॉन्च हुई किसी भी अन्य प्रीमियम बाइक से बेहतर दिखती है. डिजाइन की बात करें तो, इसमें आगे की तरफ चौकोर एलईडी हेडलैंप, सुनहरे रंग के सस्पेंशन यूनिट और अलॉय व्हील भी मौजूद हैं. इसमें शार्प लाइन्स और क्रीज़ भी हैं, जो इसे और एयरोडायनामिक बनाता है. वहीं बाइक के पिछले हिस्से में एक एलईडी टेललाइट है, जो काफी खूबसूरत दिखती है. कुल मिलाकर नई सुजुकी कटाना बेहतरीन शिल्प कौशल का एक शानदार उदाहरण है.

इंजन

नयी Suzuki Katana में 1000cc, लिक्विड-कूल्ड, फोर-सिलेंडर इंजन है, जो 150bhp और 106 Nm का पावर और टॉर्क आउटपुट देने में सक्षम है. इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. यह 1000cc इंजन किसी कला के काम से कम नहीं है, क्योंकि इसे MotoGP रेसिंग की तकनीकों से विकसित किया गया है. बेहतर परफॉरमेंस के लिए इस इंजन का टॉर्क कर्व चौड़ा और स्मूथ बनाया गया है. ये बाइक लो-एंड ग्रंट के मामले में भी बेहतर है, यानि ये कम स्पीड पर भी हाई गियर पर स्मूथली चल सकती है.

कीमत

ये मोटरसाइकिल 5-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम के साथ-साथ स्लिपर और असिस्ट क्लच के अलावा, तीन राइडिंग मोड, A, B और C की सुविधा के साथ आती है. इसमें ब्रेकिंग के लिए Brembo डिस्क ब्रेक्स का प्रयोग किया गया है. जो विषम परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करते हैं. इस बाइक की कीमत 13.61 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है.

यह भी पढ़ें :- साल के अंतिम दिनों में ये कार कंपनियां दे रही हैं तगड़े डिस्काउंट ऑफर्स, कर सकते हैं लाखों की बचत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pulsar N160 S और SS लॉन्च, कीमत और फीचर्स ने उड़ाए होश
Pulsar N160 S और SS लॉन्च, कीमत और फीचर्स ने उड़ाए होश
कम कीमत में AI स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स
कम कीमत में AI स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स
20 हजार रुपये देकर खरीदें Hunter 350, जानें कितनी बनेगी EMI?
20 हजार रुपये देकर खरीदें Hunter 350, जानें कितनी बनेगी EMI?
5.75 लाख रुपये की बाइक, 3 मिनट में SOLD OUT, जानें दमदार फीचर्स
5.75 लाख रुपये की बाइक, 3 मिनट में SOLD OUT, जानें दमदार फीचर्स

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
Embed widget