एक्सप्लोरर

Bike Sales Report: दिसंबर में घटी हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री, बजाज की सेल्स में भी हुई तगड़ी गिरावट

वाहनों की बिक्री के मामले में बजाज ऑटो के लिए दिसंबर 2022 अच्छा नहीं रहा. इस दौरान कंपनी ने 2,81,486 यूनिट्स की सेल की है. जबकि दिसंबर 2021 में कंपनी ने 3,62,470 यूनिट वाहनों की बिक्री की थी.

Hero Motocorp Sales: देश की दिग्गज टू व्हीलर बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले महीने के लिए अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है. जिसमें कंपनी के वाहनों की बिक्री में पिछले महीने मामूली गिरावट दर्ज की गई है. दिसंबर 2022 में हीरो मोटोकॉर्प ने कुल 3,94,179 यूनिट्स बाइक की बिक्री की है. जबकि दिसंबर 2021 में यह आंकड़ा 3,94,773 यूनिट्स मोटरसाइकिल्स का था. यानि इन दोनों वर्षों के बीच केवल 594 यूनिट्स का वाहनो का ही फर्क है. लेकिन कंपनी ने घरेलू बिक्री के मामले में 1.83% की बढ़ोत्तरी दर्ज की है. कंपनी ने दिसंबर 2021 में घरेलू बाजार में 3,74,485 यूनिट्स टू व्हीलर्स की बिक्री की थी, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 3,81,365 यूनिट पर पहुंच गया है.

सलाना एक्सपोर्ट में आई कमी

हीरो मोटोकॉर्प का वार्षिक निर्यात भी कम दर्ज किया गया है. जहां कंपनी ने दिसंबर 2021 में 20,288 यूनिट्स वाहनों को एक्सपोर्ट किया था, वहीं 2022 में इसी माह के दौरान यह निर्यात घटकर सिर्फ 12,814 यूनिट्स ही रह गया. हीरो ने दिसंबर 2021 में कुल 3,76,862 यूनिट टू व्हीलर्स की सेल की थी, जबकि दिसंबर 2022 के लिए यह आंकड़ा 3,56,749 यूनिट पर लुढ़क गया है. जबकि कंपनी ने स्कूटर सेगमेंट के बिक्री ने अच्छा प्रदर्शन किया है. कंपनी ने पिछले महीने 37,430 यूनिट स्कूटर्स की बिक्री की है, जबकि दिसंबर 2021 में केवल 17,911 यूनिट स्कूटरों की ही बिक्री हुई थी. 

बजाज ऑटो को लगा झटका

वाहनों की बिक्री के मामले में बजाज ऑटो के लिए दिसंबर 2022 अच्छा नहीं रहा. इस दौरान कंपनी ने 2,81,486 यूनिट्स की सेल की है. जबकि दिसंबर 2021 में कंपनी ने 3,62,470 यूनिट वाहनों की बिक्री की थी. यानि सालाना आधार पर बिक्री में 22% की कमी आई है. हालांकि, दिसंबर 2022 में कंपनी ने घरेलू बिक्री में 2 % का इजाफा दर्ज किया है. जिसके अनुसार बजाज ने घरेलू बाजार में 1,48,555 यूनिट वाहनों की बिक्री की है, जबकि इसके पिछले साल इसी दौरान यह आंकड़ा  1,45,979 यूनिट्स का था. लेकिन कंपनी के निर्यात में 39 प्रतिशत की कमी आई है, जो कि पिछले महीने घटकर 1,32,931 यूनिट्स रह गई. वहीं दिसंबर 2021 में 2,16,491 यूनिट वाहनों का निर्यात हुआ था. कंपनी के अनुसार दिसंबर 2022 में बजाज ऑटो ने कुल 2,47,024 यूनिट्स टू व्हीलर्स की बिक्री की है, जो साल 2021 के दिसंबर महीने के मुकाबले  23% कम है.

यह भी पढ़ें :- दिसंबर में घटी रॉयल एनफील्ड की सेल, हुई सिर्फ इतने यूनिट्स की बिक्री 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Alto K10 से लेकर Baleno तक, महंगी हो गईं मारुति की कारें
Alto K10 से लेकर Baleno तक, महंगी हो गईं मारुति की कारें
कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget