एक्सप्लोरर

भारत पेट्रोलियम और लोकस ने बनाया ‘ड्राइवर सेवा’ एप, Lockdown में फंसे ड्राइवरों की करेगा मदद

हाइवे पर फंसे ट्रक ड्राइवरों को देगा पेट्रोल पंप, ढाबों और लोकेशन की जानकारी. आस-पास सबसे सुरक्षित और बेहतर पार्किंग की जानकारी भी एप पर उपलब्ध होगी.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से बचाव को देश भर में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है. ऐसे में ज़रूरी सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं, दफ़्तर और बाज़ारों को बंद कर दिया गया है. वहीं यातायात के लिए भी सिर्फ़ ज़रूरी सेवाओं के लिए प्रयोग होने वाली गाड़ियों को ही निकलने की अनुमति है. ऐसे में देश के कई इलाक़ों में ड्राइवर भी फंसे हुए हैं. इन लोगों की मदद के लिए सप्लाई चेन कंपनी लोकस और भारत पेट्रोलियम साथ आए हैं. एक एप के ज़रिए फंसे हुए ड्राइवर्स की मदद की जाएगी.

ड्राइवर सेवा मोबाइल एप से करेंगे मदद

लोकस ने भारत पेट्रोलियम की मदद के साथ यह एप तैयार किया है. इसका मक़सद लॉकडाउन के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे ड्राइवरों की मदद करना है. इसके ज़रिए अलग-अलग हाइवे पर फँसे ट्रक ड्राइवरों की मदद की जाएगी. इस एप के ज़रिए लॉकडाउन में फंसे ड्राइवर अपने आस-पास सबसे सुरक्षित और बेहतर पार्किंग की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.

इसके अलावा सभी ड्राइवर इस एप के ज़रिए से नज़दीकी राशन की दुकान, पानी की दुकान एवं आस-पास की लोकेशन की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे. इसके अलावा इस एप पर नज़दीकी पेट्रोल पंप और ढाबों की भी जानकारी दी गई है. लोकस के सीईओ निसित रस्तोगी ने बताया कि इस एप के ज़रिए ड्राइवरों की मदद के लिए एक बड़ी टीम काम कर रही है.

इसमें 400 भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप, 6 एएमपीएम और 30 से अधिक ढाबों की जानकारी उपलब्ध कराई जा चुकी है. इसको जल्द से जल्द 1000 से अधिक करने का लक्ष्य है. ग़ौरतलब है कि देश में 21 दिनों का लॉकडाउन 14 अप्रैल तक के लिए चलेगा. इस दौरान सिर्फ़ ज़रूरी सेवाओं में आने वाले वाहनों को सड़क पर निकलने की अनुमति दी गई है. ऐसे में कई ट्रक चालक हाइवे पर फंसे हुए हैं.

यहां पढ़ें

Coronavirus से लड़ाई में स्वास्थ्य विभाग के साथ आया UBER, मेडिकल स्टाफ के लिए फ्री में मुहैया कराएगा कैब

Bajaj की नई Pulsar RS200 BS6 हुई महंगी, इस वजह से बढ़ गये दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑटो चलाना कितना फायदेमंद? जानें खर्च और कमाई
ऑटो चलाना कितना फायदेमंद? जानें खर्च और कमाई
कार में AC चलने के बाद भी लग रही गर्मी, हर बार गैस नहीं होती वजह
कार में AC चलने के बाद भी लग रही गर्मी, हर बार गैस नहीं होती वजह
सितंबर में खूब बिके ट्रक-बस, टाटा ने सबको पछाड़ा
सितंबर में खूब बिके ट्रक-बस, टाटा ने सबको पछाड़ा
छोटी कार में लगवा सकते हैं लग्जरी कैप्टन सीट्स? जानें सच
छोटी कार में लगवा सकते हैं लग्जरी कैप्टन सीट्स? जानें सच

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget