एक्सप्लोरर

रात में गाड़ी चलाते समय ये गलतियां पड़ सकती है बहुत भारी

रात में ड्राइविंग करने का अपना ही एक अलग मज़ा है लेकिन कुछ लापरवाही की वजह से यह मज़ा किरकिरा भी हो सकता है.

नई दिल्ली: हममें से काफी लोग ऐसे हैं जिन्हें रात में लंबी दूरी के लिए गाड़ी चलानी पड़ती है, लेकिन जरा सी लापरवाही न सिर्फ आपके सफर का मजा खराब कर सकती है बल्कि जानलेवा भी हो सकती है. ऐसे में यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

रिफ्लेक्टिव टेप का करें इस्तेमाल

सबसे पहले तो अपनी गाड़ी में रिफ्लेक्टिव टेप लगाना शुरू कर दें. क्योंकि रात में यह बेहद मददगार साबित होती है, क्योंकि जैसे ही इस टेप पर गाड़ी कीलाइट पड़ती है यह चमकने लगती है जिसकी वजह से पीछे से  या सामने से आ रहे वाहन को आपकी गाड़ी का पता चल जाता है.

अकेले यात्रा करने से बचें

रात में अगर लंबे सफ़र पर निकलना हो तो कोशिश कीजिये किसी को अपने साथ ले जायें, सेफ्टी के लिहाज से यह काफी बेहतर साबित होगा, क्योंकि अकेले सफ़र पर यदि कोई एमरजेंसी पड़ी तो आपके लिए दिक्कत हो जाएगी.

पूरी नींद लें

अगर आपको अकेले ही रात में गाड़ी चलानी पड़ जाए तो उससे पहले आप पूरी नींद ले लें. क्योंकि पूरी नींद लेने के बाद सफ़र के दौरान नींद नहीं आती और दुर्घटना के चांस कम होते हैं. क्योंकि सफ़र के दौरान अगर नींद आई तो काफी दिक्कते हो सकती हैं. वैसे भी रात में 3से 5 बजे का समय सबसे ज्यादा खतरनाक इसलिए होता है. यह वह समय होता है जब व्यक्ति पर नींद सबसे ज्यादा हावी होती है.

बीच-बीच में ब्रेक लेना जरूरी

सफ़र यदि लम्बा हो तो बीच-बीच में 15 से 30 मिनट का ब्रेक लेना जरूरी होता है. इससे एक तो आपको आराम मिलता है. साथ ही आपकी गाड़ी भी ठंडी हो जाती. आप चाय-कॉफ़ी ले सकते हैं. लेकिन याद रहे बहुत हैवी खाना खा कर गाड़ी चलाने से बचें.

स्पीड पर कंट्रोल

रात में गाड़ी चलाते समय स्पीड कम ही रखें, हाई स्पीड में गाड़ी चालान खतरनाक साबित होई सकता है. कई बार रात में गड्ढे या रोड ब्रेकर दिखाई नहीं देते. ऐसे में अचानक ब्रेक लगाने पर गाड़ी स्लिप हो सकती है और चोटें लग सकती हैं.

हाइवे पर ही चलें

रात में गाड़ी चलाते समय हमेशा सिर्फ हाइवे का ही इस्तेमाल करें. हमेशा बिजी रुट से ही जाएं और कोशिश करें कि सिंगल लेन की सड़क का इस्तेमाल ना करें. शॉर्टकट का इस्तेमाल न करें. यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें - Hyundai की नई i20 के लिए अब करना होगा लंबा इंतजार, Maruti Baleno से होगा मुकाबला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?
Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?
अप्रैल 29 से लागू हो जाएंगे BS-VII नॉर्म्स, जानें इसमें क्या बदलेगा?
अप्रैल 29 से लागू हो जाएंगे BS-VII नॉर्म्स, जानें इसमें क्या बदलेगा?
टेस्ट ड्राइव के दौरान अगर ठुक जाए कार, तो कौन भरेगा इसका नुकसान?
टेस्ट ड्राइव के दौरान अगर ठुक जाए कार, तो कौन भरेगा इसका नुकसान?
Luxury Car Lovers के लिए खुशखबरी, Maserati की 3 कारें होंगी अपडेट
Luxury Car Lovers के लिए खुशखबरी, Maserati की 3 कारें होंगी अपडेट

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget