एक्सप्लोरर

अगर कार से एक शहर से दूसरे जाने का हो प्लान तो इन जरूरी बातों का रखें ध्यान, होगा आपको फायदा

अगर आप भी अपनी कार से किसी लम्बी यात्रा पर निकल रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ जरूरी बातों की जानकारी दे रहे हैं जो आपके सफ़र को बेहतर बना सकते हैं.

नई दिल्लीः काफी लोगों को अपनी कार से ही लम्बे टूर पर जाना पसंद है. लोग कार से हजारों किलोमीटर की यात्रा कर लेते हैं. सुबह-सुबह की ड्राइव सबसे ज्यादा मजेदार रहती है,लेकिन दिक्कत तब आती है जब रात को लॉन्ग ड्राइव के लिए निकलना पड़े, हालांकि काफी लोगों को रात में ही ड्राइव करना पसंद है, लेकिन यहां कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना भी जरूरी बन जाता है. अगर आप भी अपनी कार से किसी लम्बी यात्रा पर निकल रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ जरूरी बातों की जानकारी दे रहे हैं.

कार करें चेक

रात में सफर पर जाने से पहले अपनी कार को ठीक से चैक करें, जैसे हेडलैम्प्स, फोग लैम्प्स, कूलेंट की मात्रा और इंजन ऑयल की मात्रा देखना, आप अपने साथ एक्स्ट्रा इंजन ऑयल और कूलेंट रख सकते हैं.

टायर्स में हवा का सही प्रेशर

ड्राइव पर निकलते समय गाडी के सभी टायर्स में हवा का प्रेशर सही रखें, इससे गाड़ी सही चलेगी और रास्ते में कोई दिक्कत नहीं होगी, अगर किसी टायर का वाल्व खराब हो या लीक हो तो उसे ठीक करवा लें. ताकि रास्ते में टायर से हवा न निकले.

स्पीड लिमिट में

रात में गाड़ी चलाते समय ओवर स्पीड का ध्यान रखें, कोशिश कीजिये कि आपकी गाड़ी की रफ्तार कम हो, इससे आपका कंट्रोल गाड़ी पर बना रहेगा. अक्सर कुछ जगह ऐसी होती हैं जहां काफी अंधेरा होता है और खराब रास्तों का पता नहीं चल पता जिसकी वजह से हादसे हो जाते हैं.

केबिन लाइट रखें ऑफ

रात में ड्राइव करते समय हमेशा केबिन लाइट बंद ही रखें. इससे बाहर की लाइट समझने में दिक्कत नहीं होगी, साथ ही बाहर चलते किसी को भी कार के अंदर बैठे लोगों को अंदर की स्थिति का पता भी नहीं लग सकेगा, सेफ्टी के लिहाज से यह बेहतर है.

ऐसी जगहों पर गाड़ी न रोकें

रात में हाईवे पर पर गाड़ी चलाते समय किसी सुनसान जगह पर गाड़ी रोकने से बचें, और यदि बहुत जरूरी हो तो आप किसी पेट्रोल पम्प या ढाबे/रेस्टोरेन्ट पर गाड़ी को रोक सकते हैं. गाड़ी रोकते समय पार्किंग इंडिकेटर का इस्तेमाल जरूर करें.

पावरबैंक साथ में रखें

आजकल नई कारों में मोबाइल चार्जिंग की सुविधा आती है, लेकिन रात के सफर के दौरान एक पावर बैंक अपने साथ लेकर चलें, क्योंकि फोन की बैटरी खत्म हो सकती है और जरूरत पड़ने पर दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें 

Toyota Urban Cruiser सितंबर में होगी लॉन्च, जानें इससे जुड़ी बड़ी बातें, इन गाड़ियों से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?
625 KM की Claimed Range और 456bhp Power, Volvo EX90 जल्द होगी लॉन्च
625 KM की Claimed Range और 456bhp Power, Volvo EX90 जल्द होगी लॉन्च
Mahindra का बड़ा EV प्लान, Cargo Three-Wheelers पर लगाएगी दांव
Mahindra का बड़ा EV प्लान, Cargo Three-Wheelers पर लगाएगी दांव
Honda Elevate में बड़े बदलाव, क्या अब पैसा वसूल है SUV?
Honda Elevate में बड़े बदलाव, क्या अब पैसा वसूल है SUV?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget