एक्सप्लोरर

ये हैं भारत के बेस्ट प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत 85 हजार रुपये से शुरू

इस समय हर बजट के हिसाब से आपको इलेक्ट्रिक स्कूटर आसानी से मिल जाएंगे लेकिन आप एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं तो यहां हम आपको तीन बेस्ट ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं.

नई दिल्ली:आने वाला जमाना इलेक्ट्रिक वाहनों का होगा. ऑटो कंपनियां अब इसी मार्केट को टारगेट कर रही हैं. टू-व्हीलर सेगमेंट की बात करें तो इस समय कई इलेक्ट्रिक स्कूटर आ चुके हैं. इस समय हर बजट के हिसाब से आपको इलेक्ट्रिक स्कूटर आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन इस रिपोर्ट में हम आपके लिए प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बता रहे हैं. यदि आप एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं तो यहां हम आपको तीन बेस्ट ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं. आइये जानते हैं.

TVS iQube

इस साल जनवरी में TVS motor ने कनेक्टेड एवं अडवान्स्ड टेक्नोलॉजी फीचर्स से लैस अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube को भारत में लॉन्च किया था. इस स्कूटर की कीमत 1.15 लाख रुपये है.दिखने में यह बेहद स्टाइलिश स्कूटर है.

नया iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर 4.4Kw की इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है, जो ट्रांसमिशन में किसी भी तरह के नुकसान के बिना हाई पावर और एफिसियंसी देता है. इस स्कूटर की टॉप स्पीड 78kmph  है. फुल चार्ज होने के बाद यह 75 किलोमीटर तक की दूरी तय करता है. 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में 5 घंटे का समय लगता है. iQube इलेक्ट्रिक 4.2 सेकंड्स में 0 से 40 km की रफ़्तार पकड़ लेता है. इस स्कूटर में दो राइडिंग मोड्स इकॉनमी और पावर मोड दिए हैं.

TVS iQube इलेक्ट्रिक स्मार्टकनेक्ट प्लेटफॉर्म से लैस है. यह टीएफटी क्लस्टर एवं टीवीएस आईक्यूब ऐप के साथ आता है. यह कई फीचर्स जैसे Geo-फैन्सिंग, रिमोट बैटरी चार्ज स्टेटस, नेविगेशन असिस्ट, लास्ट पार्क लोकेशन, इनकमिंग कॉल एलर्ट/ एसएमएस एलर्ट के साथ आता है.

Bajaj Chetak

बजाज का नया चेतक IP 67 हाई-टेक लीथियम-आयन बैटरी से लैस है. इसमें दो ड्राइव मोड्स (eco, sport) दिए गए हैं. इको मोड में यह 95 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगा. वहीं, स्पोर्ट मोड में यह स्कूटर 85 किलोमीटर की रेंज देगा. बजाज ने इस स्कूटर में कई सारे प्रीमियम फीचर्स भी शमिल किये हैं. इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट स्पीडोमीटर लगा है. जिसमें कई तरह ही जानकारियां देखने को मिलती हैं.

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में की-लेस इग्निशन है और यह एप के जरिए फुली कनेक्टेड है. स्कूटर के फ्रंट में हेडलैंप्स के करीब एक ओवल LED स्ट्रिप दी गई है. इसमें छह कलर्स के ऑप्शन मिलेंगे. चेतक इलेक्ट्रिक में फार्स्ट चार्जिंग सपॉर्ट नहीं है. इसकी बैटरी को 5-15 amp सॉकिट से 3-5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा. इतना ही नहीं चेतक इलेक्ट्रिक की बैटरी को रिमूव नहीं किया जा सकता, यानी इसकी बैटरी को स्कूटर से निकालकार कहीं दूसरी जगह चार्ज करने का ऑप्शन नहीं है. इसके बेस वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख रुपये और प्रीमियम वैरिएंट की कीमत 1.15 लाख रुपये है.

Ather 450X 

इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी Ather Energy ने नया Ather 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर को इस साल जनवरी में उतारा था. यह कंपनी प्रीमियम सेगमेंट में स्कूटर बनाती है. कीमत की बात करें तो नये Ather 450X की शुरुआती कीमत 99,000 रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) है. जबकि दिल्ली में इसकी कीमत 85,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है.

यह एक स्मार्ट स्कूटर भी है, Ather 450X  में एंड्राइड बेस्ड यूजर इंटरफेस मिलेगा, इसमें डार्क मोड और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स शामिल किये हैं. इतना ही नहीं आप इनकमिंग कॉल्स को रिसीव या कैंसल भी कर सकते हैं. 450X  का वजन 11 किलोग्राम तक कम किया गया है. साथ ही इसकी टॉप स्पीड बढ़ाकर 85 kmph कर दी है. फुल चार्ज पर यह 116Km की रेंज देता है जबकि ईको मोड पर 85km की रेंज और राइड मोड पर यह 75km तक चलता है.

यह भी पढ़ें 

हैवी ट्रैफिक में बाइक चलाना होगा आसान, ये हैं देश की सबसे हल्की बाइक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti के Suppliers घटाएंगे प्रोडक्शन, जानिए क्या है वजह
Maruti के Suppliers घटाएंगे प्रोडक्शन, जानिए क्या है वजह
Bullet-Classic का जलवा, Royal Enfield की बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड
Bullet-Classic का जलवा, Royal Enfield की बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड
Honda की नई इलेक्ट्रिक SUV टेस्टिंग में दिखी, जानिए खासियत
Honda की नई इलेक्ट्रिक SUV टेस्टिंग में दिखी, जानिए खासियत
शानदार स्पेस, Hybrid पावर और ढेरों फीचर्स, Sorento है कितनी खास?
शानदार स्पेस, Hybrid पावर और ढेरों फीचर्स, Sorento है कितनी खास?

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रडार से रनवे तक... ऑपरेशन सिंदूर में पाक को हुआ था भारी नुकसान, IAF चीफ ने क्या कहा
रडार से रनवे तक... ऑपरेशन सिंदूर में पाक को हुआ था भारी नुकसान, IAF चीफ ने क्या कहा
नोएडा: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, टुकड़ों में बिखरा शरीर
नोएडा: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, टुकड़ों में बिखरा शरीर
Asian Games 2026 Day 15 Live Update: जय शाह ने भारतीय खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल, कुछ देर में शुरू होगा हॉकी फाइनल
LIVE: जय शाह ने भारतीय खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल, कुछ देर में शुरू होगा हॉकी फाइनल
प्रभास की 'फौजी' की रिलीज में क्यों हो रही देरी? सामने आई अब असल वजह
प्रभास की 'फौजी' की रिलीज में क्यों हो रही देरी? सामने आई अब असल वजह
स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा
स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
अब गन्ने में नहीं लगेगा लाल सड़न रोग! 12 नई किस्मों को मिली मंजूरी
अब गन्ने में नहीं लगेगा लाल सड़न रोग! 12 नई किस्मों को मिली मंजूरी
बेज्जती हो गई भाई!' नारे लगा रहे युवक को गोद में टांग ले गए दारोगा जी
बेज्जती हो गई भाई!' नारे लगा रहे युवक को गोद में टांग ले गए दारोगा जी
Embed widget