एक्सप्लोरर

हैवी ट्रैफिक में बाइक चलाना होगा आसान, ये हैं देश की सबसे हल्की बाइक्स

हैवी ट्रैफिक बाइक चालना तब ज्यादा परेशानी भरा हो जाता है जब बाइक का वजन ज्यादा हो, लेकिन छोटे इंजन के साथ आने वाली बाइक्स का वजन काफी कम होता है जिसकी वजह है इन्हें हैवी जाम में भी राइड करना आसान बन जाता है.

नई दिल्ली: देश में ट्रैफिक की समस्या के साथ पेट्रोल के दाम भी बढ़ रहे हैं. ऐसे में रोजाना राइड के लिए 100cc इंजन वाली बाइक काफी फायदेमंद होती है क्योंकि बेहतर माइलेज के साथ एक हल्की बाइक भी मिलती है जिसे ट्रैफिक जाम में हैंडल करना ज्यादा ईजी रहता है. इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ ऐसी ही किफायती बाइक्स के बारे में जानकारी जानकारी दे रहे हैं जिनका वजन कम है.

TVS Sport

अपने सेगमेंट में यह बाइक काफी लोकप्रिय है. इस बाइक का वजन 110 किलोग्राम है, जिसकी वजह से इसे ट्रैफिक में भी आसानी से हैंडल किया जा सकता है. इसमें दो वेरिएंट्स किक-स्टार्ट और इलेक्ट्रिक स्टार्ट में उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमश: 51,750 रुपये और 58,925 रुपये है.इंजन की बात करें तो Sport में 109.7cc का इंजन लगा है जो 6.1 kw की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है. यह इंजन अब फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है. बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट व्हील में 130 mm Drum ब्रेक लगा है जबकि इसके रियर व्हील में 110 mm Drum के साथ Sync की सुविधा मिलती है,  जिसकी मदद से असरदार ब्रेकिंग मिलती है. एक लीटर में यह बाइक 86 किलोमीटर की माइलेज दे सकती है.

Bajaj CT 100

अपने 100cc सेगमेंट में  बजाज CT100 KS  सबसे किफायती बाइक के रूप में जानी जाती है. बाइक का डिजाइन सिंपल है. इसकी सीट सॉफ्ट और लम्बी है. इसलिए इसे लंबी दूरी के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इंजन की बात करें तो इसमें BS6, 100cc का इंजन लगा है जो 7.9 PS की पॉवर और 8.34Nm का टार्क देता है इसमें 4 स्पीड गियर दिए गये है. इस बाइक की दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 41,293 रुपये से शुरू होती है. यह बाइक किक और सेल्फ स्टार्ट के साथ मौजूद है. इस बाइक का वजन 114 kg है. यह हल्की है ऐसे में भीड़ में इसे राइड करना आसान होगा. एक लीटर में यह बाइक 90 किलोमीटर की माइलेज दे सकती है.

Hero motocorp HF Deluxe

हीरो की HF Deluxe एक किफायती बाइक है.हाल ही में कंपनी ने इस बाइक को BS6 इंजन के साथ पेश किया था. बात इंजन की करें तो नई HF Deluxe बाइक में 100cc, BS6 इंजन लगा है जोकि फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है. यह इंजन 7.94 bhp की पावर और 8.05 NM का टॉर्क देता है. इसमें पहले के मुकाबले 6 फीसदी ज्यादा फ़ास्ट Acceleration मिलता है. इतना ही नहीं यह इंजन कंपनी की i3S टेक्नोलॉजी से लैस भी है. इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 55 हजार रुपये से शुरू होती है. एक लीटर में यह बाइक 82 Kmpl की माइलेज दे सकती है. इस बाइक का वजन 109 kg है. यह हल्की बाइक है और इसे खराब रास्तों पर भी आसानी से ले जाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें 

Honda की नई फेसलिफ्ट WR-V लॉन्च होने को है तैयार, इन 5 गाड़ियों से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tesla ने बदला Full Self-Driving का नाम, यूरोप में क्यों लिया फैसला?
Tesla ने बदला Full Self-Driving का नाम, यूरोप में क्यों लिया फैसला?
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget