एक्सप्लोरर

खराब रास्तों के लिए ये हैं दमदार बाइक्स, जानें कीमत से लेकर इंजन के बारे में सबकुछ

यहां हम आपको तीन ऐसी बाइक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी दमदार परफॉरमेंस देती हैं.

नई दिल्ली: भारत में गांवों में सबसे ज्यादा हल्की बाइक्स को पसंद किया जाता है, क्योंकि गावों में उबड़-खाबड़ रास्तों से भी होकर जाना पड़ता है. इसलिए हल्की और दमदार इंजन वाली बाइक्स ही यहां ज्यादा पसंद की जाती हैं. इतना ही नहीं लोग बाइक्स को सामान रखने के लिए भी ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, बाइक के पीछे लगे कैरियर (जिस पर सामान रखा जात है) की मदद से लोगों को सहूलियत ज्यादा रहती है. अगर आप एक ऐसी ही बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको तीन ऐसी खास बाइक्स के बारे में बता रहे अहिं जो आपके लिए बेस्ट विकप्ल साबित हो सकती हैं.

Hero Splendor plus

हीरो मोटोकॉर्प की Splendor plus बाइक काफी पॉपुलर है, कुछ समय पहले कंपनी ने इसे BS6 इंजन के साथ लॉन्च किया था. Splendor plus BS-6 तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है, इस बाइक की कीमत 60,500 रुपये से शुरू होती है. हीरो Splendor plus  में 100cc का BS6 इंजन लगा है जोकि  फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है. इसके साथ ही कंपनी ने इसमें XSens टेक्नोलॉजी को भी शामिल किया है. यह इंजन 7.91 BHP की पावर और 8.05 NM का टॉर्क देता है. बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स लगा है. Splendor+ देश की सबसे भरोसेमंद बाइक्स में से एक है. छोटे कस्बों और गांव के लिए यह एक आदर्श बाइक मानी जाती है.

TVS Radeon

TVS की Radeon एक दमदार बाइक के रूप में मानी जाती है. इसे खास छोटे शहरों और गांवो को ध्यान में रखते हुए बनाया है.इस बाइक में 109.7 सीसी का ड्यूरा-लाइफ इंजन दिया गया है जो 9.5 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. एक लीटर पेट्रोल में यह बाइक 69.3 किलोमीटर का माइलेज देती है. यह बाइक Synchronised Braking Technology (SBT) फीचर से लैस है जिसकी मदद से असरदार ब्रेकिंग मिलती है. बाइक का व्हील ब्रेस 1265mm है और ग्राउंड क्लियरेंस 180mm है.इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन लगे हैं जबकि रियर में 5 स्टेप अडजस्टेबल हाईड्रॉलिक शॉक अब्जॉर्बर सस्पेंशन दिए हैं. बाइक की कीमत 58 हजार रुपये से शुरू होती है.

Honda CD 110 Dream

होंडा की CD 110 Dream BS6 एक दमदार बाइक है. दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत  62,729 रुपये रखी है. यह बाइक स्टैण्डर्ड और डीलक्स वेरिएंट में मौजूद है. इस बाइक में BS6, 109.51cc, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन लगा है जोकि 8.6hp की पावर और 9.30 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन  4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. बात फीचर्स की करें तो बाइक में इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच, DC हेडलैम्प, इंटीग्रेटेड हेडलैम्प बीम ऐंड पासिंग स्विच, ट्यूबलेस टायर और  लंबी सीट जैसे फीचर्स शामिल किये गये हैं. बाइक के डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किये हैं, लेकिन इसमें  नए ग्राफिक्स और कलर्स को शामिल किया है. अब इस बाइक की सीट पहले की तुलना में ज्यादा लंबी कर दी गई है, जिसकी वजह से 2 लोग इस बाइक पर आराम से बैठ सकते हैं.

यह भी पढ़ें 

BS6 इंजन के साथ Mahindra Marazzo ने बाजार में दी दस्तक, टोयोटा से होगा तगड़ा मुकाबला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget