एक्सप्लोरर

BS6 इंजन के साथ Mahindra Marazzo ने बाजार में दी दस्तक, टोयोटा से होगा तगड़ा मुकाबला

महिंद्रा ने BS6 इंजन के साथ नई Marazzo को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस नई MPV को तीन वेरिएंट में उतारा है.

नई दिल्ली: MPV सेगमेंट में महिंद्रा एंड महिंद्रा एक बड़ा नाम है. कंपनी अपनी दमदार SUV और MPV के लिए जानी जाती है. महिंद्रा ने BS6 इंजन के साथ नई Marazzo को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस नई MPV  को तीन वेरिएंट में उतारा है. आइये जानते हैं इसकी कीमत और इंजन के बारे में.

नई BS6 Marazzo की कीमत 11.25 लाख रुपये से शुरू होती है. जोकि इसके M2 वेरिएंट की है. वहीं इसके M4+ वेरिएंट की कीमत 12.37 लाख रुपये है, जबकि इसके M6+ टॉप वेरिएंट की कीमत 13.51 लाख रुपये तक है.

इंजन की बात करे तो नई BS6 Marazzo में 1.5 लीटर का BS6 4 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है, जो कि 121 bhp का पावर और 300 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. महिंद्रा का यह इंजन काफी दमदार है और हर तरह के मौसम में बेहतर काम करता है. माना जा रहा है की कंपनी जल्द ही Marazzo का पेट्रोल मॉडल भी लॉन्च कर सकती है.

नई BS6 Marazzo में GPS नैविगेशन के साथ 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और रियर पार्किंग कैमरा से लैस है. इसके अलावा इसमें ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट्स के लिए लंबर सपॉर्ट, ड्राइवर सीट के लिए हाइट एडजस्टबल, ऑटोमैटिक AC, फॉलो-मी होम हेडलैंप्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Innova Crysta से होगा मुकाबला

नई BS6 Marazzo का मुकाबला टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से माना जा रहा है. क्रिस्ट की लंबाई महिन्द्रा मराज़ो से 150 एमएम ज्यादा बड़ी है. व्हीलबेस के मामले में मराज़ो आगे निकल गई है. मराजो का व्हीलबेस इनोवा क्रिस्टा से 10 एमएम ज्यादा बड़ा है. चौड़ाई के मामले में भी महिन्द्रा मराजो आगे है. यहां अंतर 38 एमएम का है. इनोवा क्रिस्टा के बेस वेरिएंट में 2.4 लीटर का इंजन दिया गया है जबकि मराजों में 1.5 लीटर का डीज़ल इंजन लगा है.

यह भी पढ़ें 

बाइक में स्पार्क प्लग से लेकर एयर फिल्टर तक की जांच है बेहद जरूरी, वरना हो सकता है भारी नुकसान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget