एक्सप्लोरर

Mileage Comparison: देखिए नई टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा और फ्रोंक्स का माइलेज कंपेरिजन, जानिए कौन है सबसे आगे

नेक्सन के 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन में 120hp की पॉवर मिलती है, जबकि ब्रेज़ा में एक बड़े 1.5-लीटर चार-सिलेंडर, नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 103hp की पॉवर मिलती है.

Tata Nexon vs Brezza vs Fronx: टाटा मोटर्स ने हाल ही में नेक्सन फेसलिफ्ट को इंटीरियर और एक्स्टीरियर के बड़े अपडेट के साथ लॉन्च किया है, लेकिन एक नए गियरबॉक्स को शामिल करने के अलावा पेट्रोल इंजन में कुछ अधिक बदलाव नहीं किए गए हैं. अब टाटा मोटर्स ने नई नेक्सन के सभी पावरट्रेन विकल्पों के लिए ARAI प्रमाणित फ्यूल एफिशिएंसी/माइलेज का खुलासा किया है. 

कितना है माइलेज?

नई टाटा नेक्सन के पेट्रोल वेरिएंट गियरबॉक्स के बारे में कंपनी का दावा है कि इसमें 17.01-17.44kmpl के बीच का माइलेज मिलेगा, जबकि डीजल वेरिएंट में मैनुअल और AMT के लिए क्रमशः 23.23kmpl और 24.08kmpl की माइलेज मिलने का दावा किया गया है. कंपनी ने इसके पेट्रोल 5एमटी/6एमटी के लिए 17.44 kmpl, पेट्रोल एएमटी के लिए 17.18 kmpl, पेट्रोल डीसीटी के लिए 17.01 kmpl, डीजल एमटी के लिए 23.23kmpl और डीजल ऑटोमेटिक के लिए 24.08 kmpl का माइलेज मिलने का दावा किया है. 

ब्रेज़ा और फ्रोंक्स की तुलना में नेक्सन पेट्रोल का माईलेज

बात जब माइलेज की होती है, तो मारुति सुजुकी की कारें आमतौर पर सबसे आगे होते हैं. आज हम यहां नई नेक्सन की माइलेज से तुलना ब्रेजा और फ्रोंक्स से करने वाले हैं.

मारुति ब्रेज़ा के पेट्रोल एमटी वेरिएंट में 17.38kmpl, जबकि पेट्रोल ऑटोमेटिक में 19.80kmpl का माइलेज मिलता है, वहीं फ्रोंक्स पेट्रोल एमटी में 21.79/21.50 kmpl और पेट्रोल ऑटोमेटिक में 22.89kmpl/20.01 kmpl का माइलेज मिलता है. 

इंजन कंपेरिजन

नेक्सन के 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन में 120hp की पॉवर मिलती है, जबकि ब्रेज़ा में एक बड़े 1.5-लीटर चार-सिलेंडर, नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 103hp की पॉवर मिलती है. ब्रेज़ा मैनुअल में नेक्सन की तुलना में थोड़ा कम माइलेज मिलता है, लेकिन ब्रेज़ा ऑटोमेटिक में नेक्सन के एएमटी और डीसीटी दोनों वेरिएंट की तुलना में अधिक माइलेज मिलता है.

जबकि फ्रोंक्स में 90hp पॉवर वाला एक 1.2-लीटर चार-सिलेंडर, NA पेट्रोल इंजन और 100hp पॉवर वाले 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. दोनों इंजन नेक्सन की तुलना में कम पावर वाले हैं, लेकिन इनमें नेक्सन की तुलना में बहुत अधिक माइलेज मिलता है.

यह भी पढ़ें :- बेंटले ने लॉन्च की नई फ्लाइंग स्पर लग्जरी हाइब्रिड सेडान कार, 5.25 करोड़ रुपये है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti Suzuki Popularity In India: भारतीयों के दिलों पर क्यों राज करती है मारुति, क्या इसे सच में पता है भारतीय ग्राहकों की रग?
भारतीयों के दिलों पर क्यों राज करती है मारुति, क्या इसे सच में पता है भारतीय ग्राहकों की रग?
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
आपकी कार में कौन-सा फ्यूल भर रहा है पंप? अब खुद ऐसे करें तुरंत पहचान
आपकी कार में कौन-सा फ्यूल भर रहा है पंप? अब खुद ऐसे करें तुरंत पहचान
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget