एक्सप्लोरर

Best Mileage Bikes: ये हैं देश की 5 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक, देखिए कौन से मॉडल्स हैं शामिल

Best Mileage Bikes in India : अगर आप इस समय एक शानदार माइलेज वाली नई बाइक लेने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको कुछ बाइक के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमे से आप अपने लिए ऑप्शन चुन सकते हैं.

Affordable Bikes: अगर आप इस महंगे पेट्रोल के जमाने में अपनी बाइक के कम माइलेज से परेशान हैं और आप ज्यादा माइलेज देने वाली एक नई बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही मॉडल्स के बारे में, जिनकी देश में खूब बिक्री होती है और ये माइलेज के बारे में भी जबरदस्त हैं. 

हीरो एचएफ डीलक्स

हीरो एचएफ डीलक्स एक माइलेज बाइक है जो 54,358 रुपये की शुरुआती एक्स कीमत पर उपलब्ध है. यह बाइक बाजार में 5 वेरिएंट और 10 रंगों में आती है. इस बाइक में 97.2cc का BS6 इंजन लगा है,  जो 7.91 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसके फ्रंट और रियर दोनों ओर ड्रम ब्रेक मिलते हैं. यह बाइक 65 kmpl का माइलेज देती है. 

बजाज सीटी 110

इस बाइक की शुरुआती कीमत 59,041 रुपए में उपलब्ध है. इस Bajaj CT 110 में एक 115.45cc का BS6 इंजन मिलता है. जो 8.48 bhp की पावर और 9.81 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. फ्रंट और रियर दोनों तरफ ड्रम ब्रेक के साथ कंबाइन ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है. यह बाइक 70 kmpl का माइलेज देती है.

होंडा सीडी 110 ड्रीम

होंडा की यह बाइक 70,848 रुपये की शुरुआती कीमत पर बाजार में मौजूद है. इसके 4 कलर ऑप्शंस उपलब्ध हैं, इस बाइक में एक 109.51cc का BS6 इंजन दिया गया है जो 8.67 bhp की पावर और 9.30 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ फ्रंट और रियर में ड्रम ब्रेक मिलता है. इसमें 9.1 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है. यह बाइक 65 kmpl का माइलेज देती है. 

होंडा एसपी 125 

यह एक माइलेज बाइक है जो 82,775 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है. इस बाइक में एक 124 cc का BS6 इंजन मिलता है, जो 10.72 bhp की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस बाइक का वजन 117 किलोग्राम है और इसकी फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 11 लीटर है. यह बाइक 65 kmpl का माइलेज देती है.

बजाज प्लेटिना 110

बजाज प्लेटिना 110 बाइक बाजार में 67,119 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है. इसमें एक 115.45cc का BS6 इंजन लगा है जो 8.44 bhp की पावर और 9.81 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसके फ्रंट और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है. यह बाइक 70 kmpl का माइलेज मिलता है.

यह भी पढ़ें :- पुरानी इलेक्ट्रिक कार खरीदने में है फायदा या नुकसान, लेने से पहले पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजादी के बाद कितनी बदल गई भारत की कारों की तस्वीर? देखें सफर
आजादी के बाद कितनी बदल गई भारत की कारों की तस्वीर? देखें सफर
Scorpio N बनेगी Pick-up, Hilux को मिलेगी कड़ी टक्कर?
Scorpio N बनेगी Pick-up, Hilux को मिलेगी कड़ी टक्कर?
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
सिर्फ 20 हजार रुपये देकर Access 125 खरीदें, इतनी होगी EMI
सिर्फ 20 हजार रुपये देकर Access 125 खरीदें, इतनी होगी EMI

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget