एक्सप्लोरर

लंबे रास्तों पर लेना हो क्रूजर बाइक का मज़ा तो ये ऑप्शन बन सकते हैं आपकी पसंद

क्रूजर बाइक को आप लम्बी दूरी पर आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं. इनका लंबा व्हीलबेस हाइवे पर राइड को मजेदार बना देता है.

नई दिल्ली: अगर आप रेगुलर बाइक से लंबी दूरी करना पसंद करते हैं, तो आपको नॉर्मल बाइक की जगह एक क्रूजर बाइक खरीदनी चाहिये. क्योंकि लंबे रास्तों पर जो मज़ा एक क्रूज़र बाइक से आता है वो मज़ा आम बाइक्स में नहीं मिलता. इस रिपोर्ट में हम आपको भारत में मिलने वाली उन क्रूजर बाइक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकती हैं.

Bajaj Avenger Street 160

बजाज ऑटो ने हाल ही में Avenger Street 160 को BS 6 इंजन के साथ लॉन्च  किया है. इस बाइक में 160 cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन लगा है जोकि फ्यूल-इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है. यह इंजन 14.8 bhp की पावर और 13.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन में BS4 के मुकाबले पावर समान है लेकिन इसमें टॉर्क थोड़ा ज्यादा मिलता है. यह  इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. बात कीमत की करें तो Bajaj Avenger Street 160 BS6 की कीमत 93,677 रुपये है, इस बाइक में टेलिस्कॉपिक फ्रंट फॉर्क्स और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर्स दिए हैं. जबकि बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट में डिस्क ब्रेक्स और रियर में ड्रम यूनिट्स दी हैं. इसके अलावा इसमें सिंगल-चैनल ABS दिया गया है.

Bajaj Avenger Cruise 220

यह बजट की प्रीमियम और क्रूजर  बाइक है. Bajaj Avenger Cruise 220 BS6 की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 1.16 लाख रुपये है. इंजन की बात करें तो नई Avenger Cruise 220 BS6 में 220 cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है जोकि फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है. यह इंजन 18.7 bhp की पावर 8500 rpm पर और 17.5 Nm का टॉर्क 7000 rpm पर जनरेट करता है. यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ है. इस बाइक में टेलिस्कॉपिक फ्रंट फॉर्क्स और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्ब दिए हैं. इसके अलावा ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक्स के साथ इसके रियर में ड्रम दिया है. इसके अलावा बाइक में स्टैंडर्ड सिंगल-चैनल ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) दिया गया है.

Suzuki Intruder 155

क्रूजर सेगमेंट में Suzuki की Intruder 155 भी शामिल है. इस बाइक की कीमत 1.20 लाख रुपये है. इंजन की बात करें तो बाइक में 155cc का 4 स्ट्रोक, एयर कूल्ड इंजन लगा है जो 13.6ps की पावर देता है और 13.8Nm का टॉर्क देता है, यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है. और इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है.Intruder 155में स्विंग आर्म टाइप (मोनोशॉक) सस्पेंशन लगाया गया है. वहीं इस बाइक में में LED टेल लैंप लगाया गया है. इसके अलावा इस बाइक में स्मार्ट डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन, LED टेल लैंप, शार्प ट्विन एग्जॉस्ट, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और सुजुकी इको परफॉर्मेंस (SEP) जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. लेकिन यह बाइक अपने ओवर डिजाइन की वजह से काफी ग्राहकों को लुभा नहीं पाती साथ ही इसकी कीमत Avenger Street 160 के मुकाबले करीब 26 हजार रुपये ज्यादा है.

यह भी पढ़ें 

Hyundai Elantra का BS6 डीजल मॉडल भारत में हुआ लॉन्च, Honda civic से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस BMW में बैठे थे टाइगर श्रॉफ वह कितनी मजबूत, कितने में बनती है बुलेटप्रूफ?
जिस BMW में बैठे थे टाइगर श्रॉफ वह कितनी मजबूत, कितने में बनती है बुलेटप्रूफ?
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
एलन मस्क से पहले कौन-कौन बना चुका उड़ने वाली कार, क्यों नहीं हुए सफल?
एलन मस्क से पहले कौन-कौन बना चुका उड़ने वाली कार, क्यों नहीं हुए सफल?
कार चोरी की FIR में मामूली देरी पर क्लेम किया खारिज, अब देने होंगे 5 लाख!
कार चोरी की FIR में मामूली देरी पर क्लेम किया खारिज, अब देने होंगे 5 लाख!

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'

Embed widget