एक्सप्लोरर

Hyundai Elantra का BS6 डीजल मॉडल भारत में हुआ लॉन्च, Honda civic से होगा मुकाबला

लग्जरी सेडान कार सेगमेंट में हुंडई ने अपनी Elantra का BS6 डीजल मॉडल लॉन्च कर दिया है, इसके साथ ही कंपनी ने इसके पेट्रोल मॉडल की कीमत में भी कमी की है.

नई दिल्ली: हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी लग्जरी सेडान कार Elantra का BS6 डीजल मॉडल लॉन्च कर दिया. कंपनी ने BS6 Hyundai Elantra डीजल दो वेरियंट SX MT और SX (O) AT में पेश किया है. इनकी कीमत क्रमश: 18.70 लाख और 20.65 लाख रुपये रखी गई है. आइये जानते हैं इसके फीचर्स और इंजन डिटेल्स के बारे में.

इंजन

हुंडई Elantra डीजल में अब में अब BS6 कम्प्लायंट 1.5-लीटर इंजन दिया है जोकि 113 bhp की पावर और 250 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसके Elantra SX MT वेरियंट में 6-स्पीड मैन्युअल और Elantra SX (O) AT वेरियंट में 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिए हैं. परफॉरमेंस के मामले में यह इंजन काफी बढ़िया परफॉरमेंस देता है.

फीचर्स

नई हुंडई Elantra डीजल में सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD, 6-एयरबैग्स, ईएससी, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, रियर पार्किंग कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे बढ़िया फीचर्स दिए गये हैं. इसके अलावा कार में क्रूज कंट्रोल, की-लेस एंट्री

ऑटोमैटिक हेडलैम्प्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 8-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी, 10-way पावर एडस्टेबल ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जर, लेदर अपहोल्स्ट्री और फ्रंट पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर भी दिए गये हैं.

पेट्रोल इंजन में भी है BS6 Elantra

हुंडई ने BS6 Elantra की कीमत में भी अपग्रेड किया है. इसके पेट्रोल मॉडल की कीमत 17.60 लाख से 19.55 लाख रुपये के बीच है. आपको बता दें कि कंपनी ने BS6 Elantra पेट्रोल को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया था. इंजन की बात करें तोइसमें BS6 कम्प्लायंट 2.0-लीटर का इंजन लगा है जोकि 150 bhp की पावर और 192 Nm  टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन में है.

BS6 Honda Civic से होगा मुकाबला

हुंडई  BS6 Elantra का सीधा मुकाबला, होंडा सिविक के BS-6 डीजल वर्जन से होगा.भारत में यह कार जल्द ही लॉन्च होने जा रही है. फिलहाल इसकी बुकिंग शुरू हो गई है. आपको बता दें कि Honda Civic का पेट्रोल वर्जन भारत में मार्च 2019 में लॉन्च किया गया था. होंडा सिविक भारतीय सड़कों पर सबसे ज्‍यादा स्‍टाइलिश सेडान में से एक है. अपने पेट्रोल वर्जन में, सिविक सीवीटी गियरबॉक्स वाले 1.8 लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन के साथ आती है. यह इंजन फ्यूल की खपत कम करके बेहतर माइलेज देता है. सिविक का डीजल इंजन 6 स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वाले  1.6 लीटर i-DTEC डीजल टर्बो BS6 इंजन से लैस होगा. जो बेहतर ड्राइविंग प्रदर्शन करेगा.

यह भी पढ़ें 

कार की बैटरी लाइफ बढ़ाना चाहते हैं, तो ये काम गलती से भी ना करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में हर महीने क्यों महंगी हो रही हैं कारें? सामने आया बेहद हैरान करने वाला जवाब
भारत में हर महीने क्यों महंगी हो रही हैं कारें? सामने आया बेहद हैरान करने वाला जवाब
Tata Sierra EV या Petrol-Diesel? खरीदने से पहले जान लें सबसे बड़ा अंतर
Tata Sierra EV या Petrol-Diesel? खरीदने से पहले जान लें सबसे बड़ा अंतर
इलेक्ट्रिक कार या फ्लेक्स फ्यूल कार, बजट और खर्च के हिसाब से कौन ज्यादा बेहतर?
इलेक्ट्रिक कार या फ्लेक्स फ्यूल कार, बजट और खर्च के हिसाब से कौन ज्यादा बेहतर?
लंबे समय से पेंडिंग है ट्रैफिक चालान? अब बिना लंबी प्रक्रिया के होगा समाधान
लंबे समय से पेंडिंग है ट्रैफिक चालान? अब बिना लंबी प्रक्रिया के होगा समाधान

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
Test Match Highest Run Record: दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी लिस्ट में शामिल
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी लिस्ट में शामिल
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget