एक्सप्लोरर

कम बजट में मिलता है लग्जरी लुक, डीजल-पेट्रोल और इलेक्ट्रिक मॉडल में मौजूद है टाटा कर्व

Tata Curvv SUV: टाटा कर्व में एडवांस और मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं. इसमें वेंटिलेटेड सीटें, पावर्ड ड्राइवर सीट, वॉयस-एनेबल्ड पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा और पावर्ड हैंडब्रेक मिलता है.

टाटा मोटर्स की कूपे स्टाइल Curvv SUV को इंडियन मार्केट में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. पिछले महीने यानी जून में Curvv को 2,060 नए ग्राहकों ने खरीदा है. कंपनी की ओर से पेश की गई कर्व पहली कॉम्पैक्ट SUV है, जोकि कूपे स्टाइल में आती है. यह गाड़ी नए Atlas प्लेटफॉर्म पर आधारित है. 

Tata Curvv की एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल के लिए यह 19.52 लाख रुपये तक जाती है. इसके डीजल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 11.50 लाख रुपये है. वहीं, पेट्रोल ऑटोमैटिक मॉडल की कीमत 12.80 लाख रुपये से शुरू होती है. 

Tata Curvv का इंजन और पावर

टाटा कर्व एसयूवी में दो टर्बो पेट्रोल इंजन और एक डीजल इंजन दिया गया है. इस कार में नया Hyperion डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन, जो 125bhp की पावर और 225Nm का टॉर्क पैदा करता है. यह इंजन स्टैंडर्ड 1.2 टर्बो की तुलना में कहीं अधिक शक्तिशाली है, जो 120bhp और 170Nm टॉर्क प्रदान करता है.

टाटा कर्व के एडवांस और मॉडर्न फीचर्स

Tata Curvv में एडवांस और मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं. फीचर्स की बात करें तो इसमें वेंटिलेटेड सीटें, पावर्ड ड्राइवर सीट, वॉयस-एनेबल्ड पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, पावर्ड हैंडब्रेक, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, रियर सीट रीक्लाइन, ADAS लेवल 2 और JBL ऑडियो सिस्टम जैसी सुविधाएं शामिल हैं. टाटा कर्व के 18-इंच के अलॉय व्हील्स और फ्लश डोर हैंडल्स इसे एक शानदार लुक देते हैं. 

Tata Curvv की सेफ्टी रेटिंग

टाटा कर्व ने भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. इस गाड़ी में 6 एयरबैग और लेवल 2 ADAS के तहत इसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं. टाटा कर्व में हिल होल्ड कंट्रोल और ABS के साथ EBD, 360-डिग्री कैमरा और रिवर्स पार्किंग सेंसर की सुविधा मिलती है. 

यह भी पढ़ें:-

बैटरी खत्म तो पेट्रोल इंजन से होगी चार्ज, Ford की हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाली EV हुई पेश 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम
बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम
Fronx लाने का सपना होगा पूरा, जानें कितनी बनेगी EMI?
Fronx लाने का सपना होगा पूरा, जानें कितनी बनेगी EMI?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget