एक्सप्लोरर

दिल्ली की बारिश में भी देगी दमदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से कम की है ये 3 टॉप SUV, जानें डिटेल्स

Monsoon SUVs 2025: दिल्ली की भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थितियों में भरोसेमंद ड्राइव के लिए 1 करोड़ रुपये से कम कीमत वाली ये 3 SUV बेहतरीन है. आइए इसके वाटर वेडिंग कैपेसिटी के बारे में जानते हैं.

हर साल दिल्ली में मानसून का मौसम ट्रैफिक जाम, पानी से भरी सड़कें और गाड़ियों के बंद होने जैसी समस्याएं लेकर आता है. ऐसे में, एक ऐसी SUV होना बहुत जरूरी हो जाता है जो ऊंचे पानी में भी आसानी से चल सके. SUV की वॉटर वेडिंग कैपेसिटी यानी पानी में चलने की क्षमता, इसे बारिश में चलाने के लिए बेहतर बनाती है.

 दिल्ली में हर मानसून में तेज बारिश होती है, जिससे कार मालिकों को ट्रैफिक जाम और पानी भरी सड़कों जैसी दिक्कतें होती हैं. ऐसे हालात में अगर आप एक ऐसी SUV की तलाश में हैं जो पानी में भी आसानी से चल सके और जिसका बजट 1 करोड़ रुपये से कम हो, तो ये 3 ऑप्शन आपके लिए बेस्ट हैं. आइए जानते हैं ये तीन बेहतरीन SUVs के बारे में, जो मानसून में जलभराव वाली सड़कों पर भी आसानी से चल सकती हैं.

जीप रैंगलर रूबिकॉन

  • जीप रैंगलर रूबिकॉन एक शानदार ऑफ-रोडिंग SUV है, जिसकी पानी में चलने की क्षमता 863 मिमी है और यह टर्बो पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है.
  • इसकी ऊंचाई और बेहतरीन ऑफ-रोड एंगल इसे खराब रास्तों और गहरे पानी में भी चलाने के लिए बेहतर बनाते हैं.
  • मानसून के मौसम में जब सड़कें पूरी तरह से पानी से भरी होती हैं, तब यह SUV बेहद कारगर साबित होती है.
  • हालांकि, पानी में गाड़ी चलाने से पहले पानी की गहराई की जांच और सावधानीपूर्वक ड्राइविंग जरूरी है.

टोयोटा फॉर्च्यूनर

  • टोयोटा फॉर्च्यूनर एक भरोसेमंद और मजबूत SUV है जिसकी वॉटर वेडिंग कैपेसिटी 700 मिमी है.
  • यह डीजल इंजन में उपलब्ध है और इसका 4x4 वर्जन भी ऑफ-रोडिंग के लिए काफी सक्षम है.
  • फॉर्च्यूनर ऊंचे ग्राउंड क्लीयरेंस और ताकतवर इंजन के साथ आती है, जिससे यह बाढ़ग्रस्त या पानी भरी सड़कों से आसानी से गुजर सकती है.
  • इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह ड्राइविंग के दौरान आराम देती है, जिससे यह मानसून में चलाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनती है.

महिंद्रा थार रॉक्स

  • ये एक नई और अट्रैक्टिव SUV है, जिसे खास तौर पर ऑफ-रोडिंग और मानसून के मौसम को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है.
  • इसकी पानी में चलने की क्षमता 650 मिमी है और यह डीजल और टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आती है. डीजल वर्जन में 4x4 का विकल्प भी मिलता है.
  • इसका ऊंचा स्टांस, दमदार लुक और मजबूत बनावट इसे उन लोगों के लिए बेहतर है, जो कम बजट में एक स्टाइलिश SUV चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 3.6 सेकंड में पकड़ लेगी 100 की रफ्तार, जानें कितनी पावरफुल है नई Range Rover Sport SV?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aston Martin Supercar: 350 kmph की रफ्तार, जानें Aston Martin Valhalla Spider में और क्या है खास?
350 kmph की रफ्तार, जानें Aston Martin Valhalla Spider में और क्या है खास?
Tata Safari EV: Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Maruti Suzuki Exports: ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
Barrier Free Tolling System: कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
बैरियर फ्री होने से कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget