एक्सप्लोरर

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए बैटरी स्वैपिंग पॉलिसी का इंतजार जल्द होगा खत्म, ये रही लेटेस्ट जानकारी

दुनियाभर के देश इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर फोकस कर रहे हैं, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा दिया जा रहा है.

दुनियाभर के देश इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर फोकस कर रहे हैं, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा दिया जा रहा है. भारत भी इन देशों में शामिल है. भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को प्रमोट करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं. हालांकि, मौजूदा समय में भारत इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के मोर्चे पर बहुत ज्यादा मजबूत नहीं है. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की जरूरत है. इसी को ध्यान में रखते हुए देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए बैटरी स्वैपिंग पॉलिसी पर काम किया जा रहा है. यह पॉलिसी इसी साल के अंत में पेश की जा सकती है.

दिसंबर में आ सकती है बैटरी स्वैपिंग पॉलिसी
नीति आयोग इस साल दिसंबर में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिये बैटरी अदला-बदला नीति (बैटरी स्वैपिंग पॉलिसी) ला सकता है. नीति आयोग के सलाहकार (आधारभूत संरचना संपर्क-परिवहन एवं इलेक्ट्रिक परिवहन) सुधेंदु ज्योति सिन्हा ने गुरुवार कहा, ‘‘बैटरी की अदला-बदला नीति इस साल दिसंबर तक पेश की जा सकती है.’’ सिन्हा ने कहा कि आयोग दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में रेलवे स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए रेलवे को प्रोत्साहित करने के प्रस्ताव पर भी काम कर रहा है. 

निर्मला सीतारमण ने किया था बैटरी स्वैपिंग पॉलिसी का ऐलान
गौरतलब है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2022-23 के अपने बजट भाषण में इस नीति की घोषणा की थी. इसे नीति आयोग द्वारा तैयार किया जा रहा है. यह नीति बैटरी के अदला-बदली केंद्रों को तेजी से स्थापित करने में मददगार होगी. इससे इलेक्ट्रिक वाहन मालिक ‘डिस्चार्ज’ बैटरी को ‘चार्ज’ की गई बैटरी से बदलकर बिना किसी बाधा के अपनी गाड़ी चला सकेंगे.

देश में कितने इलेक्ट्रिक वाहन हैं?
बता दें कि देश में अभी तक 10 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हो चुके हैं और 17 से ज्यादा सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन काम कर रहे हैं. 23 मार्च 2022 को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में जानकारी दी थी,‘‘देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या, 19 मार्च को वाहन 4 के आंकड़ों के अनुसार, 10,60,707 है, और ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) के अनुसार 21 मार्च, 2022 तक देश में कुल 1,742 सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन (पीसीएस) अभी चालू हैं.’’

यह भी पढ़ें: बाइक की कीमत में मिल रही हैं स्विफ्ट वैगनआर ऑल्टो जैसी कारें, जानिए कहां

यह भी पढ़ें: Tata Nexon इलेक्ट्रिक कार में कितना बैटरी पैक, कितनी रेंज और कौनसा मोटर है? कीमत के साथ सब कुछ जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget