एक्सप्लोरर

Pulsar P150 vs N160 : बजाज पल्सर पी 150 खरीदें या पल्सर एन 160? देखें फुल कंपेरिजन

पल्सर N160 बड़े ब्रेक के साथ एक स्पोर्टियर बाइक है और इसमें अधिक पॉवर भी है. जो कि इसके 1.17 लाख रुपये की कीमत को P150 के 1.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के मुकाबले खरीदने के लिए अधिक बेहतर बनाते हैं.

Bajaj Pulsar P150 vs Pulsar N160: बजाज ने P150 के रूप में पल्सर का एक और वेरिएंट पेश किया है जिसमें 150 पल्सर बिल्कुल नए अवतार में है. जबकि, बाजार में पल्सर N160 होने के साथ ही यह सवाल भी उठता है क्या यह पल्सर सस्ती स्पोर्टी मोटरसाइकिल के स्टाइल से बेहतर है और क्या यह N160 की बराबरी कर सकती है. इसमें कोई संदेह नहीं है कि पल्सर पी 150 प्रीमियम होने के साथ ही एक लेवल ऊपर है जबकि यह अपने सीरीज के अन्य मॉडल्स को भी टक्कर देती है. 

डिजाइन

डिजाइन की बात करें, तो P150 का लुक काफी हद तक N160 के समान लगता है. लेकिन यह पुराने 150 की तुलना में ज़्यादा अग्रेसिव है. स्क्लप्चर्ड टैंक और अंडर-बेली एग्जॉस्ट में पुराने 150 से अधिक बदलाव किए गए हैं. उल्लेखनीय परिवर्तन इसे अधिक पॉवरफुल N250 की तरह भी दर्शाते हैं. N160 में भी एक अंडरबेली एग्जॉस्ट है, लेकिन इसका रैकिश हेडलैंप डिजाइन इसे अलग करता है. दोनों बाइक में सेमी-डिजिटल डिस्प्ले और यूएसबी चार्जिंग प्वाइंट भी दिए गए हैं. 

इंजन

इंजन स्पष्ट रूप से दोनों के बीच बड़ा अंतर है. पल्सर N160 में एक पॉवरफुल 164.82cc सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन है जो 8,750rpm पर 16hp की पॉवर और 6,750rpm पर 14.65Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. दूसरी ओर P150 में 149.68cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है जो 14.3 bhp की पॉवर और 13.5 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. दोनों बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. अधिक पॉवर के साथ  N160 में डुअल-चैनल ABS के साथ एक और बड़ा अंतर मिलता है. 

कीमत

पल्सर N160 बड़े ब्रेक के साथ एक स्पोर्टियर मोटरसाइकिल है और इसमें अधिक पॉवर भी है. जो कि इसके 1.17 लाख रुपये की कीमत को P150 के 1.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के मुकाबले खरीदने के लिए अधिक बेहतर बनाते हैं. दोनों के बीच कीमत में अंतर है, जिसका अर्थ है कि यह दो अलग अलग तरह के राइडर्स के लिए बनाया गया है. P150 पुराने 150 पल्सर रेंज को अधिक प्रैक्टिकल राइडर के लिए बनाया गया है.

यह भी पढ़ें :- टोयोटा हाइक्रॉस खरीदें या महिंद्रा स्कार्पियो एन, देखिए फुल कंपेरिजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चार्जिंग की चिंता कम? Mercedes-Benz को PHEV से उम्मीद
चार्जिंग की चिंता कम? Mercedes-Benz को PHEV से उम्मीद
पानी में भी तैरेगी ये SUV, 12 मिनट में रिकॉर्ड बुकिंग
पानी में भी तैरेगी ये SUV, 12 मिनट में रिकॉर्ड बुकिंग
संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance
संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance
Honda 0 Alpha EV का दिसंबर में डेब्यू, 75kWh बैटरी का ऑप्शन
Honda 0 Alpha EV का दिसंबर में डेब्यू, 75kWh बैटरी का ऑप्शन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget