एक्सप्लोरर

Car Comparison: टोयोटा हाइक्रॉस खरीदें या महिंद्रा स्कार्पियो एन, देखिए फुल कंपेरिजन

Toyota Innova Hycross Vs Mahindra Scorpio N Price: महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन के की भारतीय बाजार में शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये है. वहीं टोयोटा हाईक्रॉस की कीमतों का खुलासा अभी नहीं किया है.

Toyota Innova Hycross Vs Mahindra Scorpio N: टोयोटा ने हाल ही में देश में अपनी हाइब्रिड एमपीवी कार अपडेटेड इनोवा हाईक्रॉस को अनवील कर दिया है. यह भारत की पेट्रोल-हाइब्रिड पॉवरट्रेन के साथ आने वाली एमपीवी होगी. यह कार साल 2023 में भारत में लॉन्च की जाएगी. वहीं इस कार को टक्कर देने के लिए कुछ महीनों पहले ही लॉन्च हुई महिंद्रा की स्कॉर्पियो-एन एसयूवी बाजार में पहले से ही मौजूद है. तो चलिए देखते हैं इन कारों का फुल कंपेरिजन. 

कैसा है लुक?

  • नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में एक बॉक्सी डिजाइन मिलता है. इस एसयूवी में बम्पर-माउंटेड एलईडी DRLs, नए डिजाइन के ग्रिल, वर्टिकल स्लैट्स के साथ मस्कुलर बोनट और बड़े एयर डैम दिखने को मिलते हैं.  
  • वहीं टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस को बॉडी-ऑन-फ्रेम चेसिस पर तैयार किया गया है. इस कार में स्लीक LED DRL के साथ हेडलाइट्स, क्रोम राउंडेड हेक्सागोनल ग्रिल, मस्कुलर क्लैमशेल बोनट, एक चौड़ा एयर डैम और सिल्वर स्किड प्लेट्स दिए गए हैं. 

कैसा है इंजन?

  • 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो-N में एक 2.0-लीटर m-स्टैलियन BS6 पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 200 hp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है. साथ ही इसमें एक 2.2-लीटर के m-हॉक डीजल इंजन का भी विकल्प मिलता है. 
  • टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस में दो इंजनों का विकल्प मिलेगा, जिसमें एक 2.0-लीटर का इनलाइन-फोर, TNGA पेट्रोल इंजन, और एक 2.0-लीटर, TNGA पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन मिलेगा. इसमें डायरेक्ट शिफ्ट CVT गियरबॉक्स मिलेगा. 

ये हैं फीचर्स

  • इन दोनों ही कारों में ISOFIX पॉइंट, मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, डुअल-टोन डैशबोर्ड, सीटबेल्ट प्री-टेंशनर, वर्टिकल AC वेंट, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलते हैं. 
  • वहीं, टोयोटा हाईक्रॉस में 10.1-इंच का इंफोटेनमेंट पैनल और एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस तकनीक (ADAS) जैसे अतिरिक्त फीचर्स मिलेंगे. 
  • स्कॉर्पियो-एन में 8-इंच का इंफोटेनमेंट पैनल मिलता है गया है. इसमें कोई ADAS नहीं मिलेगा. 

कितनी है कीमत?

  • महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन के की भारतीय बाजार में शुरूआती (Z2 पेट्रोल MT) एक्स शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये है और जो कि इसके टॉप मॉडल Z8L डीजल AMT की एक्स शोरूम कीमत 19.49 लाख है.
  • वहीं टोयोटा हाईक्रॉस की कीमतों का खुलासा अभी नहीं किया है. लेकिन इसकी कीमत 16 से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है.

यह भी पढ़ें :- कबाड़ गाड़ी के लिए भी मिल जाएगा बढ़िया दाम, बस करना होगा ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन
गाड़ी के लिए सीट कवर खरीदते वक्त भूलकर भी मत करना ये गलती, जान जोखिम में आ जाएगी!
गाड़ी के लिए सीट कवर खरीदते वक्त भूलकर भी मत करना ये गलती, जान जोखिम में आ जाएगी!
E20 फ्यूल से E10 कार के रबर पार्ट्स हो रहे डैमेज, ARAI की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
E20 फ्यूल से E10 कार के रबर पार्ट्स हो रहे डैमेज, ARAI की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget