एक्सप्लोरर

जून महीने में Bajaj लॉन्च करेगी दमदार बाइक Pulsar N160, जानिए क्या हैं स्पेसिफिकेशन

दो पहिया निर्माता कंपनी बजाज जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी ने अपकमिंग बाइक का नाम बजाज पल्सर एन160 (Bajaj Pulsar N160) दिया है.

Upcoming Bajaj Pulsar N160 : दो पहिया निर्माता कंपनी बजाज जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी ने अपकमिंग बाइक का नाम बजाज पल्सर एन160 (Bajaj Pulsar N160) दिया है. यहां पर आपको बता दें कि यह बाइक कब लॉन्च होगी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसका खुलासा नही किया है. ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बजाज इस नई बाइक में फाफी बदलाव करेगी. जिसमें जबरदस्त लुक और अपडेटेड इंजन देखने को मिल सकता है. 

कंपनी अपने ग्राहकों को मद्देनजर रखते हुए Pulsar N160 को बेहतर परफॉर्मेंस और ज्यादा माईलेज के साथ पेश करेगी. माना जा रहा है कि पल्सर एन160 का मुकाबला टीवीएस (TVS), केटीएम (KTM) और हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) जैसी बाइकों से होगा. 

Pulsar N250 मॉडल से इंस्पायर्ड होगी यह बाइक 

इस अपकमिंग बाइक पल्सर एन160 के लुक और फीचर्स की बात करें तो यह दिखने में काफी हद तक पल्सर एन250 जैसी होगी. इस नई बाइक में आपको प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप, आईब्रो आकार के एलईडी डीआरएल, ट्रैपजॉयडल रियर व्यू मिरर, ग्रैब रेल्स और टेललैंप मिल जाएंगे जो पल्सर N250 की तरह होंगे. कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें दो विकल्प उपलब्ध हो सकते हैं. पल्सर एन160 में 160.3cc का इंजन दिया जाएगा. यह इंजन 17.2 पीएस तक की पावर और 14.6 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. वहीं इसे 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा. 

और क्या कुछ? 

बजाज की इस नई बाइक पल्सर एन160 में पल्सर 250 की तरह ही ही रियर में टेलिस्कोपिक फ्रंट और रियर में मोनोशॉक यूनिट दिए गए हैंइसमें आपको डुअल चैनल एबीएस के साथ ही रियर और फ्रंट में डिस्क ब्रेक भी मिल जाएगा. वहीं कीमत की बात की जाए तो इसका खुलासा लॉन्च होने के बाद ही हो पाएगा. जानकारी के लिए आपको बता दें कि कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में अपना दूसरा नया ई-स्कूटर लॉन्च कर सकती है जिसका नाम ब्लेड होगा.

यह भी पढ़ें :-

MG Motor भारतीय बाजार में मचा रही है धूम, व्यापार में 294.5 फीसदी की वार्षिक बढ़त

भारत में लॉन्च हुई KIA EV6, कंपनी का दावा है कि मिलेगा 528 किमी का रेंज, जानिए क्या है खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget