एक्सप्लोरर

भारत में लॉन्च हुई KIA EV6, कंपनी का दावा है कि मिलेगा 528 किमी का रेंज, जानिए क्या है खासियत

ईवी की दुनिया में लगातार आगे बढ़ रही Kia india ने आज भारतीय बाज़ार में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Kia EV6 लॉन्च कर दिया है. चलिए जानते है इस ईवी की ख़ासियत के बारे में.

Kia Ev6 Launched : ईवी की दुनिया में लगातार आगे बढ़ रही Kia india ने आज भारतीय बाज़ार में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Kia EV6 लॉन्च कर दिया है. यह कार आपको बेहतर रेंज के साथ मिल जाएगी. जानकारी के लिए बता दें कि भारत में 100 यूनिट्स पेश किया जाना था जो लॉन्च होने से पहले ही बिक गयी. वहीं कम्पनी के मुताबिक kia EV6 की 355 बुकिंग पहले ही हो चुकी थी. चलिए जानते है इस ईवी की ख़ासियत के बारे में.

आकर्षक लुक

Crossover डिजाइन के साथ Kia EV6 को एक नए अवतार में कम्पनी द्वारा लॉन्च किया है. Kia EV6 गाड़ी की लंबाई 4.7 मीटर है. लंबे बोनेट और बड़े विंडो ग्लास के साथ बॉडी पर बेहतरीन शार्प लाइंस, digital tiger नोज ग्रिल और LED lights जैसे फीचर्स इसके एक्सटीरियर लुक को दमदार और आकर्षक बनाते है. इस कार में आपको 5 आकर्षक कलर, जैसे स्नो व्हाइट पीयर, मूनस्केप, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, रनवे रेड और याच ब्लू देखने को मिलेंगे.

लुभावने फीचर्स 

Kia EV6 में 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एंबियंट लाइट्स और वायरलेस चार्जिंग इसके डैश बोर्ड को एक दमदार लुक देते है. केबिन की बात करें तो आपको ब्लैक साबर सीट, विगन लेदर बोल्ट्स के साथ All Black आकर्षक इंटीरियर देखने को मिलता है, जिसमें 5 लोग आराम से बैठ सकते हैं. हीटिंग और कूलिंग सुविधा के साथ इसकी आगे वाली सीट को इलेक्ट्रिकली एडजेस्टेबल बनाया गया है साथ ही इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ इसकी पीछे वाली सीट के नीचे थ्री पिन सॉकेट उपलब्ध कराया गया है.

रेंज

इसमें भारत में पहले से उपलब्ध hyundai loniq 5 पर इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) का उपयोग किया गया है. Kia की इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर Kia EV6 भी हुंडई के इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफार्म पर बेस्ड है. इसे 77.4kWh के एक बड़े बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है, जो 321bhp की पावर और 605Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने की पूरी क्षमता रखती है. अगर आप इसको एक बार फुल चार्ज करते हैं तो इसका स्टैंडर्ड पैक 424 किलोमीटर की रेंज उपलब्ध कराने में सक्षम हो सकता है. खबरों की माने तो Kia EV6 के long-range वर्जन को अगर एक बार फुल चार्ज करते हैं तो यह आपको 528 KMs तक की रेंज देने में सक्षम है.

सेफ्टी फीचर्स

सिर्फ आकर्षक लुक के मामले में ही नहीं, सुरक्षा के मामले में भी Kia EV6 एक बेहतरीन वहिकल साबित हो सकती है. ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, स्पीड एसिस्टेंस, लेन असिस्ट सिस्टम और एक सीट बेल्ट रिमाइंडर सिस्टम  जैसी सुविधाएं इसमें उपलब्ध है. इस कार को सीट बेल्ट प्री-टेंशनर, 6 एयरबैग्स और लोड लिमिटर्स के साथ लॉन्च किया गया है. बड़ी बात ये है कि euro NCAP क्रैश टेस्ट में kia EV6 ने 5-Star Rating की उपलब्धि भी प्राप्त की है.

कीमत 

ऑल व्हील ड्राइव मॉडल की बात करें तो यह 64.95 लाख रूपए की कीमत में उपलब्ध है. वहीं kia EV6 की शुरुआती कीमत 59.95 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है. Kia EV6 की बुकिंग 12 शहरों के 15 डीलरशिप पर शुरू की गई है. इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी की बात करें तो kia इसे सितंबर माह में शुरू करेगी. भारत में kia EV6 का वोल्वो XC40 और हुंडई loniq 5 से मुकाबला देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें :-

16 जून को लॉन्च होगी New Hyundai Venue 2022, जानें मौजूदा से कितनी होगी अलग

इसी महीनें लॉन्च होगी Toyota की यह हाइब्रिड एसयूवी, मिलेगा बेहतर माईलेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV
20 लाख के बजट में ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारें, देख लें लिस्ट
20 लाख के बजट में ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारें, देख लें लिस्ट

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget