एक्सप्लोरर

सिर्फ 5 हजार रुपये में आप घर ला सकते हैं Bajaj Platina 100 बाइक, ये रहेगा EMI का हिसाब

Bajaj Platina 100 on EMI: बजाज प्लेटिना 100 में कंपनी ने 102 सीसी का इंजन उपलब्ध कराया है. ये इंजन 7.9 पीएस की मैक्स पावर के साथ 8.3 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. आइए EMI का हिसाब जान लेते हैं.

Bajaj Platina 100 Bike on Down Payment and EMI: अगर आप डेली अप-डाउन के लिए किसी ऐसी बाइक की तलाश में हैं, जो किफायती होने के साथ ही अच्छा माइलेज भी दे तो आपके लिए Bajaj Platina 100 एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. खास बात यह है कि अगर आप इस बाइक को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आप इसे एक बार फुल पेमेंट न करके फाइनेंस भी करा सकते हैं. आइए जानते हैं कि कितनी EMI पर आपको बजाज प्लेटिना बाइक मिल जाएगी? 

राजधानी दिल्ली में बजाज प्लेटिना 100 बाइक की ऑन-रोड कीमत करीब 85 हजार रुपये के करीब है. इसमें एक्स-शोरूम कीमत के अलावा आरटीओ फीस और इंश्योरेंस अमाउंट भी शामिल है. बजाज की यह बाइक खरीदने के लिए अगर आप 5 हजार रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं तो आपको 80 हजार रुपये बैंक से बाइक लोन लेना होगा. यह लोन की राशि आपके क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करती है. 

कितनी EMI पर मिल जाएगी बाइक? 

अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा है तो आपको 9 फीसदी ब्याज दर से बाइक लोन मिल जाएगा. अगर आपको 3 साल के लिए लोन मिल जाता है तो आपको हर महीने करीब 2800 रुपये की ईएमआई चुकानी होगी. इस पूरे टाइम पीरियड में आपको करीब 22 हजार रुपये ब्याज के तौर पर देने होंगे. 

Bajaj Platina की पावर 

बजाज प्लेटिना 100 में कंपनी ने 102 सीसी का इंजन उपलब्ध कराया है. ये इंजन 7.9 पीएस की मैक्स पावर के साथ 8.3 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. साथ इस बाइक का वजन करीब 117 किलोग्राम है. इस बाइक में ड्रम ब्रेक दिए हुए हैं. साथ ही इसमें 11 लीटर का फ्यूल टैंक भी दिया हुआ है. साथ ही बाइक में डीआरएल, स्पीडोमीटर, फ्यूल गॉज, टैकोमीटर, एंटी स्किड ब्रेकिंग सिस्टम और 200 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस भी मिल जाता है.

कितनी है Bajaj Platina 100 की कीमत? 

बजाज प्लेटीना 100 की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 68 हजार रुपये है. वहीं बाजार में यह बाइक होंडा साइन (Honda Shine), टीवीएस स्पोर्ट (TVS Sports) और हीरो स्पलेंडर प्लस (Hero Splendor Plus) जैसी बाइक्स को सीधी टक्कर देती है. वहीं यह देश की बेहतरीन माइलेज बाइक्स में से एक है.

यह भी पढ़ें:-

एक दिन में भारत में बिकती हैं जितनी कारें, पाकिस्तान पूरे महीने भी नहीं बेच पाता, जानें आंकड़ें 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
देश की सबसे सस्ती हाइब्रिड कार पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट, खरीदने से पहले डिटेल जानना जरूरी
देश की सबसे सस्ती हाइब्रिड कार पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट, खरीदने से पहले डिटेल जानना जरूरी
ज्यादा Ground Clearance वाली कार खरीदना हमेशा फायदे का सौदा नहीं, जानिए क्यों
ज्यादा Ground Clearance वाली कार खरीदना हमेशा फायदे का सौदा नहीं, जानिए क्यों
अगर शोरूम से निकलते ही कार का हो जाए एक्सीडेंट तो इसका हर्जाना कौन भरेगा? ये जानना जरूरी
अगर शोरूम से निकलते ही कार का हो जाए एक्सीडेंट तो इसका हर्जाना कौन भरेगा? ये जानना जरूरी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget