एक्सप्लोरर

एक दिन में भारत में बिकती हैं जितनी कारें, पाकिस्तान पूरे महीने भी नहीं बेच पाता, जानें आंकड़ें

India vs Pakistan Auto Industry: भारत में जितनी कारें एक दिन में बिकती हैं, पाकिस्तान में उतनी एक महीने में भी नहीं बिक पाती है. आइए जानते हैं भारत के सामने पाकिस्तान की ऑटो इंडस्ट्री कहां खड़ी है.

India vs Pakistan Auto Industry: भारत अब अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री बन गया है. देश की अर्थव्यवस्था में इसका योगदान भी बड़ा है. कुल GDP का 6% हिस्सा ऑटो सेक्टर से आता है और यह 3 करोड़ लोगों को रोजगार देता है. वहीं, इस मामले में पाकिस्तान की हालत बेहद खराब है. भारत का ऑटो सेक्टर लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है. वहीं, गाड़ियों की हाई-प्राइसिंग की वजह से पाकिस्तान में कार खरीदना आज के समय में भी एक बड़ी बात है.

पाकिस्तान में कार बिक्री की हालत बेहद खराब

भारत में जहां मार्च 2025 के महीने में 3,85,842 यूनिट कारें बिकीं, वहीं पाकिस्तान में पूरे महीने में सिर्फ 11,098 यूनिट कारें, पिकअप, लाइट कमर्शियल वाहन और जीपें मिलाकर बिकीं. इसका मतलब ये हुआ कि भारत एक दिन में जितनी कारें बेचता है, पाकिस्तान उतनी एक महीने में भी नहीं बेच पाता. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मार्च में वहां कार बिक्री में 8% की गिरावट भी दर्ज की गई. इस वजह से वहां की कई कार कंपनियों ने उत्पादन बंद कर दिया है और साल भर में मुश्किल से 1 लाख यूनिट्स ही बिक पाती हैं.

बाइक बिक्री में भी पाकिस्तान पीछे

पाकिस्तान में दोपहिया और तिपहिया वाहनों की सालाना बिक्री में 34% का इजाफा जरूर हुआ है, लेकिन मासिक बिक्री में 3% की गिरावट आई है. मार्च 2025 में पाकिस्तान में कुल 1,25,311 यूनिट दोपहिया और तिपहिया वाहन बिके. वहीं भारत की बात करें तो SIAM रिपोर्ट के मुताबिक देश में 16,56,939 यूनिट दोपहिया वाहन और 62,813 यूनिट तिपहिया वाहन बिके. केवल होंडा एक्टिवा की बात करें तो उसकी ही 1.90 लाख यूनिट मार्च में बिकी, जो पाकिस्तान की कुल दोपहिया बिक्री से कहीं ज्यादा है.

पाकिस्तान की लोकप्रिय कार कंपनियां कौन-सी हैं?

पाकिस्तान में ज्यादातर गाड़ियाँ लाइसेंसिंग के तहत स्थानीय कंपनियों द्वारा बनाई जाती हैं. सबसे प्रमुख ब्रांड है सुजुकी, जो मेहरान, बोलान, कल्टस और स्विफ्ट जैसी कारें बनाती है. इसके अलावा टोयोटा की कोरोला और फॉर्च्यूनर, होंडा की सिटी और सिविक, और किआ की पिकांटो और स्पोर्टेज भी लोकप्रिय मॉडल हैं. हालांकि, सीमित बिक्री और मुनाफे के कारण बड़ी विदेशी कंपनियाँ पाकिस्तान में बड़े निवेश से कतराती हैं.

ये भी पढ़ें:-

बस चंद दिन का इंतजार, लॉन्च होने जा रही Tata की पावरफुल Harrier EV, जानें रेंज और कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget