एक्सप्लोरर

Bajaj Chetak Special Edition: बजाज चेतक का स्पेशल एडिशन स्कूटर मार्केट में लॉन्च, इस दिन से शुरू होगी बिक्री, जानें डिटेल्स

बजाज चेतक 3201 स्पेशल एडिशन स्कूटर की बिक्री 5 अगस्त से शुरू होने वाली है. वहीं इस स्कूटर को आप ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया से भी खरीद सकेंगे.

Bajaj Chetak Special Edition: बजाज चेतक (Bajaj Chetak) के इलेक्ट्रिक स्कूटरों ने भारतीय मार्केट में कुछ ही समय में काफी बढ़िया पकड़ बना ली है. इन स्कूटरों को देश में अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है. ऐसे में कंपनी ने अपना बजाज चेतक 3201 का स्पेशल एडिशन भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है. यह स्कूटर कंपनी के अन्य स्डैंडर्ड स्कूटर्स के टॉप वेरिएंट्स पर बेस्ड है. वहीं इस स्कूटर की बिक्री 5 अगस्त से शुरू होने वाली है.

अमेजन से भी खरीद सेकेंगे स्कूटर

बजाज चेतक 3201 स्पेशल एडिशन स्कूटर की बिक्री 5 अगस्त से शुरू होने वाली है. वहीं इस स्कूटर को आप ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया (Amazon India) से भी खरीद सकेंगे. इस स्कूटर के साइड पैनल्स काफी आकर्षक है और इसपर चेतक भी लिखा हुआ है. वहीं इस स्कूटर को सिर्फ ब्रुकलिन ब्लैक रंग में बाजार में उतारा गया है.

Bajaj Chetak Special Edition: इंजन

बजाज चेतक के इस स्पेशल एडिशन स्कूटर में कंपनी ने 3.2 किलोवाट का बैटरी पैक दिया हुआ है. इस बैटरी की मदद से ये इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज पर करीब 136 किमी की रेंज प्रदान करता है. वहीं इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट स्कूटर में एआरएआई प्रमाणित 127 किमी की रेंज मिलती है. साथ ही इस नए एडिशन में कंपनी ने 73 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड प्रदान कराई है.

Bajaj Chetak Special Edition: फीचर्स

बजाज चेतक स्पेशल एडिशन इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स पर नज़र डालें तो इसमें कंपनी ने एक TFT डिस्प्ले वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. इसके अलावा इस स्कूटर में टर्न-बाय-टर्न नैविगेशन, हिल-होल्ड कंट्रोल, म्यूजिक कंट्रोल के साथ कॉल अलर्ट जैसे आधुनिक फीचर्स दिए हुए हैं. साथ ही इसमें स्पोर्ट राइड मोड भी मिल जाता है जो राइड को बेहतरीन बनाता है.

Bajaj Chetak Special Edition: कीमत

बजाज चेतक ने अपने इस नए एडिशन इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपये रखी है. वहीं बाजार में यह स्कूटर एथर रिज्टा (Ather Rizta), ओला एस1 प्रो (Ola S1 Pro) और टीवीएस आईक्यूब (TVS iQube) जैसे स्कूटरों को सीधी टक्कर देने में भी सक्षम होगा.

यह भी पढ़ें: 

TVS Ntorq 125 Balck Edition: लॉन्च से पहले टीवीएस एनटॉर्क 125 स्कूटर के ब्लैक एडिशन का टीजर जारी, लुक बेहद शानदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Alloy Wheel or Steel Wheel: Alloy Wheel और Steel Wheel में कौन बेहतर? जानें एक-एक डिटेल
Alloy Wheel और Steel Wheel में कौन बेहतर? जानें एक-एक डिटेल
देश में बनीं, दुनिया में छाईं, इन गाड़ियों ने बढ़ाया भारत का मान
देश में बनीं, दुनिया में छाईं, इन गाड़ियों ने बढ़ाया भारत का मान
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Car Coolant: कार में Coolant खत्म हो जाए तो क्या करें, इसकी कमी से क्या होता है नुकसान?
कार में Coolant खत्म हो जाए तो क्या करें, इसकी कमी से क्या होता है नुकसान?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget