एक्सप्लोरर

Bajaj Chetak 2901: बजाज ऑटो ने लॉन्च किया चेतक 2901 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत और खासियत

चेतक 2901 में राइडर के आराम और सुविधा को बढ़ाने के लिए डिजाइन किए गए कई फीचर्स हैं, जिनमें कलर्ड डिजिटल कंसोल, अलॉय व्हील और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी शामिल हैं.

Bajaj Chetak 2901 Launched: अपनी दमदार फुल मेटल बॉडी और भरोसेमंद प्रदर्शन के साथ बजाज चेतक देश के पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक है. वित्त वर्ष 2024 में, चेतक सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की सूची में चौथे स्थान पर था. इसकी बाजार हिस्सेदारी 11.31% थी. इस बिक्री को बढ़ावा देने के लिए चेतक का नया बेस वेरिएंट किफायती चेतक 2901 को लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत 95,998 रुपये, एक्स-शोरूम बैंगलोर है. यह 5 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध हैं; लाल, सफेद, काला, लाइम येलो और एज्योर ब्लू. यह पूरे भारत में 500 से ज्यादा शोरूम में उपलब्ध होगा. यह 123 किलोमीटर (ARAI-प्रमाणित) रेंज देने में सक्षम है.

कंपनी ने क्या कहा?

बजाज ऑटो लिमिटेड के अर्बनाइट के अध्यक्ष एरिक वास ने कहा कि, “हमें चेतक डीलरशिप को चेतक 2901 की शिपमेंट शुरू करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. चेतक 2901 को पेट्रोल स्कूटर खरीदने वाले ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए डिज़ाइन, स्पेसिफिकेशन और कीमत के साथ यह मेटल बॉडी इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेट्रोल स्कूटर से बेहतर है, और वह भी बिना ग्राहक की जेब पर बोझ डाले. चेतक 2901 को एक पेट्रोल स्कूटर के करीब ऑन-रोड कीमत पर खरीदा जा सकता है और यह 123 किलोमीटर से ज्यादा की ARAI प्रमाणित रेंज के साथ आता है. इसकी खुदरा बिक्री 15 जून से शुरू होगी. हमारा मानना है कि चेतक 2901 इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में आश्चयर्जनक रूप से विस्तार करेगा.”

बजाज चेतक 2901 फीचर्स?

चेतक 2901 में राइडर के आराम और सुविधा को बढ़ाने के लिए डिजाइन किए गए कई फीचर्स हैं, जिनमें कलर्ड डिजिटल कंसोल, अलॉय व्हील और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी शामिल हैं. एक्सट्रा अपग्रेड चाहने वालों के लिए, TecPac पैकेज उपलब्ध है. TecPac में हिल होल्ड, रिवर्स, स्पोर्ट और इकोनॉमी मोड, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल, फॉलो मी होम लाइट और बेहतर ब्लूटूथ ऐप कनेक्टिविटी जैसी एडवांस सुविधाएं दी गई हैं. चेतक के 3 वेरिएंट ऑप्शंस में यह नया चेतक 2901 वेरिएंट बजाज चेतक के मौजूदा 2 वेरिएंट - चेतक अर्बन और चेतक प्रीमियम के साथ शामिल हो गया है. चेतक अर्बन और चेतक प्रीमियम क्रमशः 2.9 kWh और 3.2 kWh बैटरी पैक से लैस हैं और इनकी रेंज क्रमशः 113 किमी और 126 किमी है. दोनों स्कूटरों की टॉप स्पीड 73 किमी प्रति घंटा है. चेतक अर्बन वेरिएंट 1.23 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है. जबकि चेतक प्रीमियम की कीमत 1.47 लाख रुपये से शुरू होती है.   

ग्राहकों को लुभाने के लिए लांच हुआ किफायती वर्जन?

किफायती वर्जन लॉन्च करने की बजाज की रणनीति इंडस्ट्री में उभरते रुझानों के अनुरूप है. ओला इलेक्ट्रिक और एथर जैसे कई इलेक्ट्रिक दोपहिया ब्रांडों ने उपभोक्ताओं के लिए किफायती वेरिएंट पेश किए हैं. इसका एक उद्देश्य सरकारी सब्सिडी में कमी से आने वाले प्रतिकूल प्रभाव को कम करना है. किफायती इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की नई नस्ल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. चेतक प्रीमियम, चेतक अर्बेन और चेतक 2901 को भारी उद्योग मंत्रालय (MHI) से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (EMPS) सब्सिडी के लिए मंजूरी मिल गई है. बजाज ऑटो लिमिटेड भारत सरकार की इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (PLI) योजना का हिस्सा है.

यह भी पढ़ें -

देखिए टाटा नेक्सन DCA का रोड टेस्ट रिव्यू, जानें क्या माइलेज के साथ खरीदने लायक है यह SUV?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi BS6 Rule: नंबर बाहर का, लेकिन गाड़ी NCR में रजिस्टर्ड तो क्या होगा?
नंबर बाहर का, लेकिन गाड़ी NCR में रजिस्टर्ड तो क्या होगा?
क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम
क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम
ना सड़क, ना पुल, पानी पर 40 KM दौड़ी मोटरसाइकिल
ना सड़क, ना पुल, पानी पर 40 KM दौड़ी मोटरसाइकिल
29 kmpl माइलेज, 1,400 km रेंज, नई Duster Hybrid का दम
29 kmpl माइलेज, 1,400 km रेंज, नई Duster Hybrid का दम

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget