एक्सप्लोरर

Auto Expo 2025: एक बार चार्ज करने पर दौड़ेगी 567 km, कमाल के फीचर्स के साथ लॉन्च हुई BYD Sealion 7

Auto Expo 2025 Delhi: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किए गए भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में BYD ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च कर दिया है और बुकिंग भी शुरू कर दी है.

BYD Sealion 7 Pure Performance eSUV: बीयाईडी इंडिया (BYD India) ने भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में एक नई इलेक्ट्रिक SUV पेश कर क्रांति ला दी है. ऑटो एक्सपो 2025 में BYD Sealion 7 Pure Performance एसयूवी को लाया गया है, जिसके बाद इस फुल इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है. 

कार में इस तकनीक का किया गया इस्तेमाल

BYD Sealion 7 Pure Performance eSUV की रेंज 567 किलोमीटर है, जिसकी बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 17 फरवरी 2025 तक एक्साइटिंग ऑफर दिए जा रहे हैं. बीयाईडी की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में कंपनी की इंटेलिजेंस टॉर्क एडाप्शन कंट्रोल (iTAC) और CTB (सेल टू बॉडी) तकनीक का उपयोग किया गया है.


Auto Expo 2025: एक बार चार्ज करने पर दौड़ेगी 567 km, कमाल के फीचर्स के साथ लॉन्च हुई BYD Sealion 7

यह तकनीक BYD की ब्लेड बैटरी को वाहन के चेसिस का एक जरूरी पार्ट बनाती है. इससे सेफ्टी, परफॉर्मेंस और केबिन स्पेस में सुधार होता है.

दो वैरिएंट्स के साथ पेश की गई BYD की यह कार 

BYD Sealion 7 में 82.56 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जिसे दो वैरिएंट्स में पेश किया गया है. इसके प्रीमियम वैरिएंट में 567  किलोमीटर की रेंज और परफॉर्मेंस वैरिएंट 542 किलोमीटर की रेंज मिलने का दावा किया गया है.


Auto Expo 2025: एक बार चार्ज करने पर दौड़ेगी 567 km, कमाल के फीचर्स के साथ लॉन्च हुई BYD Sealion 7

इसका परफॉर्मेंस वैरिएंट 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 4.5 सेकेंड में पकड़ लेता है जबकि प्रीमियम वैरिएंट को इसमें 6.7 सेकेंड लगते हैं. BYD Sealion 7 का डिजाइन वर्ल्ड फेमस डिजाइनर वोल्फगैंग एगर ने तैयार किया है, जिसमें एयरोडायनेमिक प्रोफाइल और शानदार परफॉर्मिंग लाइन मिलती है. 

BYD Sealion 7 Pure Performance के फीचर्स

BYD की यह कार बड़ी है, जिसकी लंबाई 4.8 मीटर है जबकि इसका व्हीलबेस 2930 मिमी है. सभी BYD कारों की तरह ही इसमें भी एक बड़ा रोटेटिंग यानी 15.6 इंच का टचस्क्रीन दिया गया है. इसके साथ ही एक पैनोरमिक फिक्स्ड ग्लास रूफ, एक हेड्स अप डिस्प्ले, पावर्ड टेलगेट और V2l के साथ-साथ 11 एयरबैग जैसी अन्य सुविधाएँ भी मिलते हैं और एक बड़ा बूट भी कार में दिया गया है. 

यह भी पढ़ें:-

80 पैसे में 1 km दौड़ेगी, कीमत 3 लाख रुपये से शुरू, लॉन्च हुई देश की पहली सोलर कार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आ रही है नई Fortuner, लुक से फीचर्स तक सब नया
आ रही है नई Fortuner, लुक से फीचर्स तक सब नया
बॉलीवुड में किस सितारे के पास है सबसे सुरक्षित कार? चौंका देगा नाम
बॉलीवुड में किस सितारे के पास है सबसे सुरक्षित कार? चौंका देगा नाम
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म'
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget