एक्सप्लोरर

Audi Q8 e-tron Sportback Review: भारत की सड़कों के लिए कैसी है ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक लग्जरी एसयूवी? डिटेल में समझ लीजिये

ऑडी ने चार्जिंग टाइमिंग को कम करने के लिए 22 kW AC चार्जर पैक का प्रयोग किया है, जो इसके 170 kW पावर पैक को 6 घंटे में चार्ज कर देगा. हालांकि डीसी चार्जर से इसे केवल 31 मिनट में चार्ज किया जा सकता है.

Audi Q8 e-tron Sportback: हमने पहले कहा है, कि ई-ट्रॉन अपनी पैसेंजर क्वालिटी और बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस के कारण हमारी परिस्थितियों के लिए सबसे बैलेंस्ड लक्जरी ईवी में से एक बनी हुई है. अब, ऑडी ने इस मॉडल को अपडेट कर इसे क्यू8 नाम दिया है. क्यू8 ई-ट्रॉन पहले की तरह स्पोर्टबैक एसयूवी कूप स्टाइल और स्टैंडर्ड के साथ मौजूद है. स्पोर्टबैक वही है, जिसे हमने चलाया है. जोकि ढलान वाली छत के साथ ज्यादा अग्रेसिव स्टाइल वाला वेरिएंट है. साथ ही इसमें पीछे की सीट पर बैठने पर हेडरूम की परेशानी नहीं आती है.

अगर इसकी स्टाइलिंग की बात करें, तो इसका एक्सटेरियर हिस्सा अब काले घेरे और नई ग्रिल के साथ ज्यादा अच्छा दिखता है, जबकि ऑडी डिजिटल मैट्रिक्स एलईडी भी अब पूरे ग्रिल में मौजूद है. साथ ही अब पहले वाले लोगो की जगह ऑडी के नए 2डी लोगो को भी मिस नहीं कर सकते. इसके अलावा इसमें प्रोजेक्टर लाइट के साथ टर्न इंडीकेटर्स भी मौजूद हैं. इसके बैक साइड में पूरी चौड़ाई वाले लाइट के साथ सेल्फ लेवलिंग व्हील कैप के साथ 20 इंच के अलॉय भी दिए गए हैं. इस लग्जरी इलेक्ट्रिक कार में अपने राइवल्स की तुलना में ज्यादा तो नहीं लेकिन, सही मात्रा में अग्रेशन देखने को मिलता है.


Audi Q8 e-tron Sportback Review: भारत की सड़कों के लिए कैसी है ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक लग्जरी एसयूवी? डिटेल में समझ लीजिये

इंटीरियर डिजाइन दिखने में थोड़ा पुराने टाइप का है, लेकिन फिट और फिनिश शानदार है. जैसा कि आप ऑडी से उम्मीद करते हैं. इसके अलावा इसमें ट्विन स्क्रीन सेंटर कंसोल के साथ-साथ बड़ी सफाई के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को पेश किया गया है. जो अभी भी एडजस्टीबिलिटी और सादगी के मामले में अभी भी अपने राइवल के मुकाबले सबसे अच्छा है. वहीं इसमें मौजूद फीचर की लिस्ट काफी लंबी और महंगी है, जिसमें एयर आयोनाइजर और एरोमेटाइजेशन, 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, बी एंड ओ प्रीमियम 3डी साउंड सिस्टम, दरवाजों के लिए पावर लैचिंग, मसाज/हीटिंग/वेंटिलेशन और मेमोरी फ़ंक्शन के साथ पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीटें हैं. जगह की कोई कमी नहीं दिखती और न ही आपको रियर सीट के नीचे बैटरी पैक महसूस होता है.


Audi Q8 e-tron Sportback Review: भारत की सड़कों के लिए कैसी है ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक लग्जरी एसयूवी? डिटेल में समझ लीजिये

इस लग्जरी कार में सबसे बड़ा बदलाव बैटरी पैक का बढ़ा हुआ आकार है, जोकि 114kwh का है. जिसके लिए 600 किमी तक की रेंज का दावा किया जा रहा है. ये पहले वाली ई-ट्रॉन से काफी बड़ी है. इसके चारों पहियों को पावर देने के लिए ड्यूल मोटर का प्रयोग किया गया है, जो ड्राइव क्वाट्रो के साथ 400bhp और 664Nm की पावर जेनरेट करती है. एक्सिलरेशन तेज और स्मूद है, जैसा कि आप डिजिटल स्पीडो पर ट्रिपल अंक देख सकते हैं.


Audi Q8 e-tron Sportback Review: भारत की सड़कों के लिए कैसी है ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक लग्जरी एसयूवी? डिटेल में समझ लीजिये

क्यू8 ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक एक भारी एसयूवी है. लेकिन जिस तरह से इसकी स्पीड बढ़ती है, वह काफी चिंताजनक है. लेकिन बड़ी आसानी से शोर की कमी और उसी के मुताबिक सस्पेंशन के साथ, जबरदस्त शांति क्यू8 ई-ट्रॉन की लग्जरीनेस को दिखाती है. इसकी सवारी आरामदायक है और हमारी सड़कों पर भी अच्छा प्रदर्शन करती है. स्टीयरिंग काफी हल्का है और इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती. एडेप्टिव एयर सस्पेंशन के साथ, आप ग्राउंड क्लीयरेंस को बढ़ा सकते हैं, लेकिन स्टैंडर्ड सेटिंग पर भी आपको सड़कों पर कोई प्रॉब्लम नहीं होती. क्यू8 ई-ट्रॉन झंझट मुक्त लक्जरी एसयूवी है और फिर एक ईवी जिसमें कम ग्राउंड क्लीयरेंस या जगह की कमी जैसी कोई प्रॉब्लम देखने को नहीं मिलती. ऑडी ने स्टीयरिंग में भी बदलाव किया है, जिससे मोड़ पर कंट्रोल करने में पहले से भी बेहतर है. यह किसी भी तरह बहुत मजबूत या स्पोर्टी नहीं है, लेकिन बिल्कुल सही है. ऑडी ने इसके चार्जिंग टाइमिंग को कम करने के लिए 22kW AC चार्जर पैक का प्रयोग किया है, जो इसके 170kW पावर पैक को केवल 6 घंटे में चार्ज कर देगा. हालांकि डीसी चार्जर से इसे केवल 31 मिनट में चार्ज किया जा सकता है. खास बात यह है कि इसके दोनों तरफ चार्जिंग फ्लैप दिया गया है.


Audi Q8 e-tron Sportback Review: भारत की सड़कों के लिए कैसी है ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक लग्जरी एसयूवी? डिटेल में समझ लीजिये

हम उम्मीद करते हैं कि इन अपडेट के साथ कीमतों में भी थोड़ी बढ़ोतरी होगी, लेकिन अब बढ़ी हुई रेंज और शार्प स्टाइल के साथ, क्यू8 ई-ट्रॉन अपनी प्रैक्टिकल, पैसेंजर कंफर्टबिलिटी और उपयोगिता के चलते शायद इस समय सबसे कंप्लीट इलेक्ट्रिक लक्जरी कार है.


Audi Q8 e-tron Sportback Review: भारत की सड़कों के लिए कैसी है ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक लग्जरी एसयूवी? डिटेल में समझ लीजिये

हमें पसंद है- स्टाइलिंग, क्वालिटी, बढ़ी हुई रेंज, ग्राउंड क्लीयरेंस, पर्फोर्मन्स

हमें पसंद नहीं- इंटीरियर डिज़ाइन थोड़ा कंजर्वेटिव है

यह भी पढ़ें :- 2023 की पहली छमाही में बढ़ी लग्जरी कारों की बिक्री, हुई इतनी गाड़ियों की बिक्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में लग्जरी कारों की बंपर डिमांड, Mercedes और BMW ने बना दिया नया रिकॉर्ड
भारत में लग्जरी कारों की बंपर डिमांड, Mercedes और BMW ने बना दिया नया रिकॉर्ड
E-25 Petrol Effects: अगर E-10 गाड़ी में डाला E-25 पेट्रोल तो क्या होगा असर, गड़बड़ी पर कहां कर सकते हैं शिकायत?
अगर E-10 गाड़ी में डाला E-25 पेट्रोल तो क्या होगा असर, गड़बड़ी पर कहां कर सकते हैं शिकायत?
बारिश में कार Wiper कर रहा है कट-कट? नई Blade खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान उपाय
बारिश में कार Wiper कर रहा है कट-कट? नई Blade खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान उपाय
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget