एक्सप्लोरर

800 KM रेंज और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, 7-8 लाख के बजट में मिल रही हैं ये SUV, जानें फीचर्स

Affordable SUVs: अगर आपके पास 7-8 लाख रुपये का बजट है तो Tata Punch और Hyundai Exter जैसी SUVs आपके लिए शानदार विकल्प हैं. आइए इन दोनों SUV की कीमत, माइलेज, सेफ्टी और फीचर्स के बारे में जानते हैं.

अगर आपकी जेब में 7-8 लाख का बजट है और आप एक माइलेज फ्रेंडली और सेफ SUV की तलाश कर रहे हैं, तो Tata Punch और Hyundai Exter आपके लिए दो बेहद शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं. दोनों ही गाड़ियां अपने-अपने सेगमेंट में काफी पॉपुलर हैं. आइए जानते हैं कि इन दोनों में कीमत, माइलेज, सेफ्टी और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV बेहतर है.

Tata Punch

  • Tata Punch की एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख से शुरू होती है और इसका टॉप वेरिएंट 10.32 लाख रुपये तक जाता है, जबकि CNG वेरिएंट की शुरुआती कीमत 7.30 लाख रुपये है. इसमें 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 87 बीएचपी और 115 एनएम टॉर्क जनरेट करता है. वहीं CNG वर्जन में यही इंजन 72 बीएचपी का आउटपुट देता है. Tata Punch में 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के विकल्प उपलब्ध हैं. माइलेज की बात करें तो पेट्रोल वर्जन ARAI के अनुसार 20.09 किमी/लीटर देता है, जबकि CNG वर्जन 26.99 किमी/किग्रा की माइलेज देता है, जिससे एक फुल टैंक में लगभग 800 किलोमीटर की दूरी तय की जा सकती है.

  • Punch को Global NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त है और इसमें डुअल एयरबैग, ABS, EBD, रियर पार्किंग सेंसर और रियरव्यू कैमरा जैसे सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं. फीचर्स की बात करें तो Tata Punch में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हार्मन ऑडियो सिस्टम, वॉयस-असिस्टेड सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस चार्जिंग जैसे मॉडर्न फीचर्स उपलब्ध हैं. 

Hyundai Exter

  • Hyundai Exter की एक्स-शोरूम कीमत भी 6 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट के लिए 10.51 लाख रुपये तक जाती है. इसके CNG वेरिएंट की कीमत 7.50 लाख रुपये से शुरू होती है, जो इसे मिड-बजट ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प है. Hyundai Exter में 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 82 बीएचपी और 114 एनएम टॉर्क जनरेट करता है, जबकि CNG वर्जन में यह पावर 68 बीएचपी तक सीमित रहती है. माइलेज के लिहाज से पेट्रोल वर्जन 19.4 किमी/लीटर और CNG वर्जन 27.1 किमी/किग्रा देता है, जिससे लगभग 800 किलोमीटर की रेंज आराम से मिल जाती है.

  • सेफ्टी फीचर्स के मामले में Hyundai Exter में 6 एयरबैग, ABS, EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), हिल-होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर और रियरव्यू कैमरा दिए गए हैं. हालांकि इसका क्रैश टेस्ट अभी नहीं हुआ है.

कौन है बेस्ट वैल्यू-फॉर-मनी SUV?

  • अगर इन दोनों SUVs की तुलना की जाए तो माइलेज में दोनों लगभग बराबर हैं, लेकिन सेफ्टी रेटिंग में Tata Punch को 5-स्टार GNCAP मिला है, जबकि Exter का क्रैश टेस्ट रिपोर्ट अभी आना बाकी है. एयरबैग्स के मामले में Hyundai Exter आगे है क्योंकि इसमें 6 एयरबैग्स मिलते हैं, जबकि Punch में डुअल एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं. फीचर्स की बात करें तो Punch में बड़ा 10.25 इंच का टचस्क्रीन है, वहीं Exter में 8 इंच की स्क्रीन मिलती है, लेकिन Exter में डैशकैम और ज्यादा टेक-फ्रेंडली फीचर्स दिए गए हैं. दोनों SUVs अपनी जगह बेहतरीन हैं. आपकी जरूरतों के हिसाब से आप इनमें से कोई भी SUV चुन सकते हैं.

ये भी पढें: दिल्ली-NCR से किन शहरों में चलेगी Uber Motorhome? जानिए कैसे बुक कर सकते हैं लग्जरी राइड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी
Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी
Fastest Car Under 10 Lakh: 10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget