एक्सप्लोरर

अमिताभ बच्चन और आमिर खान की Rolls-Royce कारों पर लगा 38 लाख का जुर्माना, जानिए मामला

Amitabh-Aamir Rolls-Royce: अमिताभ बच्चन और आमिर खान की पुरानी लग्जरी कारों पर बेंगलुरु RTO ने रोड टैक्स विवाद में 38 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

अमिताभ बच्चन और आमिर खान की पुरानी कारों को लेकर एक नया विवाद सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है. दरअसल, ये मामला बेंगलुरु में रोड टैक्स को लेकर हुआ है और इसमें बेंगलुरु के जाने-माने कारोबारी यूसुफ शरीफ शामिल हैं, जिन्हें लोग 'KGF बाबू' के नाम से जानते हैं.

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, यूसुफ शरीफ ने दो लग्जरी रोल्स-रॉयस कारें (एक अमिताभ बच्चन से और दूसरी आमिर खान से) खरीदी थीं, लेकिन गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन डिटेल्स अपडेट नहीं की गईं, जिसकी वजह से दोनों कारें अभी भी पुराने मालिकों के नाम पर रजिस्टर्ड हैं.

क्या है मामला और क्यों लगा 38 लाख का जुर्माना?

  • बेंगलुरु आरटीओ के मुताबिक, अगर कोई गाड़ी कर्नाटक राज्य से बाहर रजिस्टर्ड है और उसे बेंगलुरु में लगातार एक साल से ज्यादा समय तक चलाया जाता है, तो उस गाड़ी के मालिक को कर्नाटक का रोड टैक्स देना जरूरी होता है. KGF बाबू ने दो लग्जरी कारें-अमिताभ बच्चन से और आमिर खान से खरीदी थीं, लेकिन उन्होंने इन गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन अपने नाम ट्रांसफर नहीं करवाया और न ही कर्नाटक में रोड टैक्स भरा.

RTO ने इस वजह से जुर्माना लगाया

  • दरअसल, पहली कार (MH 02-BB-0002) जो अमिताभ बच्चन से खरीदी गई थी, उस पर 18,53,067 का जुर्माना लगा. वहीं, दूसरी कार (MH11-AX-0001) जो आमिर खान से खरीदी गई थी, उस पर 19,83,367 का जुर्माना लगा. दोनों का कुल जुर्माना 38,36,434 हुआ.

Rolls-Royce जैसी कारों पर क्यों होता है ज्यादा टैक्स ?

  • Rolls-Royce जैसी महंगी और लग्जरी कारें अगर विदेश से पूरी तरह बनी हुई (CBU) आयात की जाती हैं, तो उन पर बहुत ज्यादा टैक्स और रजिस्ट्रेशन चार्ज लगता है. कई बार लोग टैक्स बचाने के लिए गाड़ी किसी ऐसे राज्य में रजिस्टर करवा लेते हैं, जहां टैक्स कम होता है, जैसे महाराष्ट्र और फिर उस गाड़ी को दूसरे राज्य (बेंगलुरु) में चलाते हैं. अगर वे उस राज्य में एक साल से ज्यादा चलाते हैं, तो उन्हें उस राज्य का रोड टैक्स देना होता है. अगर ऐसा नहीं करते, तो यह कानून के खिलाफ है.

ये भी पढ़ें:-

Maruti Ertiga को टक्कर देने आ गई ये 6.30 लाख रुपये की सस्ती 7-सीटर, जानें खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार पार्क करते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानें बिना स्क्रैच और डेंट के कैसे करें पार्किंग
कार पार्क करते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानें बिना स्क्रैच और डेंट के कैसे करें पार्किंग
नए अवतार में आई Toyota Yaris Cross, जानिए इस Facelift मॉडल में क्या है खास
नए अवतार में आई Toyota Yaris Cross, जानिए इस Facelift मॉडल में क्या है खास
भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है चीन में बनी ये इलेक्ट्रिक कार, 751KM रेंज के साथ BYD को देगी टक्कर
भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है चीन में बनी ये इलेक्ट्रिक कार, 751KM रेंज के साथ BYD को देगी टक्कर
TATA, Mahindra या Kia: किसकी इलेक्ट्रिक SUV देती है ज्यादा रेंज? खरीदने से पहले यहां जानें सबकुछ
TATA, Mahindra या Kia: किसकी इलेक्ट्रिक SUV देती है ज्यादा रेंज? खरीदने से पहले यहां जानें सबकुछ

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने आ रहे वरुण धवन! | Bollywood Masala | Hai Jawani To Ishq Hona Hai
Sandeep Chaudhary: हार का डर..चुनाव से पहले महिला बिल? | Women Reservation Bill | PM Modi | BJP
Womens Reservation Bill : बिल गिरने पर BJP ने Rahul Gandhi के घर की घेराबंदी! | Breaking
Chitra Tripathi: बिल गिरा..अब क्या करेगी सरकार? | Women Reservation Bill | BJP | Congress | Breaking
Iran Israel US War: 18 घंटे के अंदर फिर होर्मुज बंद! | China | Hormuz | Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह सुनकर गहरी निराशा हुई कि...', PM मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'यह सुनकर गहरी निराशा हुई कि...', PM मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
होर्मुज में भारतीय तेल टैंकर पर चली गोलियां, MEA ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया कड़ा विरोध
होर्मुज में भारतीय तेल टैंकर पर चली गोलियां, MEA ने ईरानी राजदूत को किया तलब, जताया कड़ा विरोध
14 ओवर में थे 148, फिर भी SRH से नहीं बने 200, CSK के सामने 195 का लक्ष्य; अभिषेक-क्लासेन चमके
14 ओवर में थे 148, फिर भी SRH से नहीं बने 200, CSK के सामने 195 का लक्ष्य; अभिषेक-क्लासेन चमके
वीकेंड पर हो रहे हैं बोर तो ओटीटी पर देखें टॉप 7 कोर्टरूम ड्रामा फिल्में और सीरीज, IMDb रेटिंग भी है धांसू
वीकेंड पर हो रहे हैं बोर तो ओटीटी पर देखें टॉप 7 कोर्टरूम ड्रामा फिल्में और सीरीज, IMDb रेटिंग भी है धांसू
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
Middle East Tensions: ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप, ट्रंप को लेकर क्या कहा?
ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप
आजकल कहां हैं कच्चा बादाम वाले भुबन बड्याकर? जानिए किन हालातों में कर रहे जीवन बसर, वीडियो वायरल
आजकल कहां हैं कच्चा बादाम वाले भुबन बड्याकर? जानिए किन हालातों में कर रहे जीवन बसर, वीडियो वायरल
Weight Loss Tips: ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी.. वेट लॉस के लिए क्या बेस्ट, यहां जानिए
Weight Loss Tips: ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी.. वेट लॉस के लिए क्या बेस्ट, यहां जानिए
Embed widget