एक्सप्लोरर

Anti-Sleep Alarm: मध्य प्रदेश के स्टूडेंट्स ने बना डाला ये डिवाइस, ड्राइव करते समय आयी नींद तो रुक जायेंगे गाड़ी के पहिये

Anti-Sleep Alarm Use: देश में गाड़ी चलाते समय ड्राइवर्स को नींद आने की वजह से बड़ी संख्या में सड़क दुर्घटना के मामले देखने को मिलते हैं. जिसे देखते हुए ये एक शानदार कदम है.

Anti-Sleep Alarm by MP Student: इंदौर मध्य प्रदेश के पांच स्टूडेंट्स ने मिलकर एक एंटी-स्लीप अलार्म सिस्टम तैयार किया है, जो गाड़ी चलाते समय ड्राइवर्स को किसी दुर्घटना का शिकार होने से बचाने में मदद करेगा. गाड़ी चलाते समय जैसे ही ड्राइवर को नींद आएगी, इस सिस्टम में मौजूद सेंसर इसे पहचान लेगा और सिस्टम से बजर साउंड आने लगेगी. ताकि ड्राइवर की आंखें इस आवाज को सुनकर खुल जाएं. लेकिन अगर इसके बाद भी ड्राइवर की नींद नहीं खुलती है, तब ये सिस्टम गाड़ी के पहियों को रोक देगा. जिससे किसी तरह के हादसे को होने से रोका जा सके.

बस एक्सीडेंट देखकर आया ख्याल

इस एंटी-स्लीप अलार्म सिस्टम को बनाने में तीन हफ्तों का समय लगा, जिसे पांच स्टूडेंट्स ने मिलकर बनाया है. इसे बनाने के पीछे की वजह बताते हुए एक स्टूडेंट ने बताया, कि उसने अपनी आंखों के सामने होशंगाबाद जिले में एक बस एक्सीडेंट देखा था. जोकि गाड़ी चलाते समय ड्राइवर को नींद आने की वजह से हुआ था.

लोग कर रहे तारीफ

एएनआई की तरफ से ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें स्टूडेंट्स एंटी-स्लीप अलार्म का डेमो दे रहे हैं. इसे देखकर ज्यादातर यूजर्स इसके काम की तारीफ कर रहे हैं. तो कुछ यूजर्स इसके प्रोडक्शन में जाने से पहले बारीकी से टेस्ट किये जाने की सलाह भी दे रहे हैं. ताकि इसे तकनीकी तौर पर और ज्यादा भरोसेमंद बनाया जा सके.

भारत में सड़क दुर्घटना बड़ी समस्या

देश में गाड़ी चलाते समय ड्राइवर्स को नींद आने की वजह से बड़ी संख्या में सड़क दुर्घटना के मामले देखने को मिलते हैं. जिसे देखते हुए ये एक शानदार कदम है. हालांकि इस तरह की ज्यादातर घटनाएं बड़े-बड़े हाईवे और एक्सप्रेसवे पर देखने को मिलती हैं .जहां बस और ट्रक ड्राइवर रात के समय बिना आराम किये लंबी-लंबी दूरी तय करते हुए रात रात भर गाड़ी चलाते हैं.

यह भी पढ़ें- Upcoming Tata Nano EV: इलेक्ट्रिक वर्जन में 'नैनो' फिर मचाएगी धमाल, हो सकती है देश की सबसे सस्ती ईवी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट
10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट
हवा में उड़ेगी Tesla Roadster, 1 सेकंड से कम में पकड़ेगी 0-100 की रफ्तार
हवा में उड़ेगी Tesla Roadster, 1 सेकंड से कम में पकड़ेगी 0-100 की रफ्तार
1035 BHP की ताकत और डिजाइन पर विवाद, भारत आ रही Ferrari Luce
1035 BHP की ताकत और डिजाइन पर विवाद, भारत आ रही Ferrari Luce
डीजल ट्रकों का खेल खत्म! आ रहे 2 नए इलेक्ट्रिक ट्रक
डीजल ट्रकों का खेल खत्म! आ रहे 2 नए इलेक्ट्रिक ट्रक

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget