एक्सप्लोरर

स्टाइलिश लुक और पावरफुल इंजन के साथ लॉन्च हुई नई Yezdi Roadster, जानें कैसा है अपडेटेड मॉडल?

Yezdi Roadster 2025: नई येज्दी रोडस्टर अब नए डिजाइन, बेहतर कम्फर्ट और 334cc इंजन के साथ लॉन्च की गई है. आइए जानते हैं कि कीमत और फीचर्स के लिहाज से इस बाइक का मुकाबला किससे है.

नई Yezdi Roadster भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2,10,000 रुपये रखी गई है. ये नई क्रूजर बाइक अपडेटेड डिजाइन, दमदार इंजन परफॉर्मेंस और बेहतर राइडिंग कम्फर्ट के साथ आती है. ये बाइक उन राइडर्स के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो बाइक में स्टाइल और प्रैक्टिकैलिटी दोनों चाहते हैं. आइए इसके फीचर्स पर एक नजर डालते हैं.

  • दरअसल, Yezdi Roadster 2025 का लुक पहले से और भी ज्यादा मॉडर्न और मस्कुलर है. इसमें चौड़ा फ्यूल टैंक, स्कल्प्टेड साइड पैनल और चौड़े हैंडलबार दिए गए हैं, जो इसे एक असली क्रूजर मोटरसाइकिल की फीलिंग देते हैं. इसके सीट को खास तौर पर लंबी राइड्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसमें प्रीमियम स्टिचिंग और सॉफ्ट कुशनिंग दी गई है, ताकि राइडर और पिलियन दोनों को कंफर्टेबल अनुभव मिले. बाइक का लो-स्लंग प्रोफाइल और मेटैलिक और मैट कलर ऑप्शन इसे और प्रीमियम लुक देते हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

  • Yezdi Roadster 2025 में 334cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है. यह इंजन 29.1 PS की पावर और 29.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जिससे गियर शिफ्टिंग स्मूद हो जाती है. ये बाइक 130 Km/h की टॉप स्पीड तक जा सकती है. वहीं, माइलेज की बात करें तो स्टैंडर्ड कंडीशन में यह लगभग 32 Km/L देती है. इसका मिड-रेंज परफॉर्मेंस इतना मजबूत है कि हाईवे पर ओवरटेकिंग और क्रूजिंग बेहद आसान और मजेदार हो जाती है.

फीचर्स और सेफ्टी

नई Yezdi Roadster 2025 में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें स्पीड, फ्यूल लेवल, ट्रिप मीटर और गियर इंडिकेटर जैसी जानकारी मिलती है. इसके चौड़े हैंडलबार और आगे की ओर सेट फुटपेग लंबे सफर को और कंफर्टेबल बनाते हैं. सेफ्टी के लिए इस बाइक में डुअल-चैनल ABS, दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक और ग्रिपी MRF टायर दिए गए हैं. सस्पेंशन में फ्रंट पर टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर पर ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं, जिससे खराब रास्तों पर भी राइडिंग स्टेबल रहती है.

वेरिएंट और कीमत

  • Yezdi Roadster 2025 को कई वेरिएंट्स और कलर फिनिश में पेश किया गया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.10 लाख रुपये रखी गई है. ये नई बाइक पूरे भारत में Yezdi की डीलरशिप पर उपलब्ध है. लॉन्च के बाद दो हफ्तों में इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी. क्रूजर बाइक सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Royal Enfield Meteor 350, Jawa 42 और Honda H’ness CB350 जैसी बाइक्स से होगा.

ये भी पढ़ें: 20 Km माइलेज और ADAS सेफ्टी वाली Kia Seltos पर 2.25 लाख तक की छूट, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार लोन जल्द खत्म होगा, बस करें ये काम
कार लोन जल्द खत्म होगा, बस करें ये काम
Toyota ने कितनी कीमत पर लॉन्च की नई Hilux? जानिए खासियत
Toyota ने कितनी कीमत पर लॉन्च की नई Hilux? जानिए खासियत
Scorpio N Facelift में बढ़े फीचर्स, XUV 7XO की बढ़ी टेंशन
Scorpio N Facelift में बढ़े फीचर्स, XUV 7XO की बढ़ी टेंशन
11 साल बाद बंद होगी लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट दमदार SUV, जानें क्यों?
11 साल बाद बंद होगी ये दमदार SUV, जानें क्यों?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget