एक्सप्लोरर

नए लुक और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Renault Kiger, जानिए किन गाड़ियों को देगी टक्कर?

2025 Renault Kiger भारत में लॉन्च हो चुकी है. कंपनी ने इसमें नया डिजाइन और कई दमदार फीचर्स दिए हैं. इसकी शुरुआती कीमत 6.29 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है.

रेनॉल्ट ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर सब-4 मीटर SUV काइगर (Kiger) का 2025 मॉडल लॉन्च कर दिया है. नई काइगर की शुरुआती कीमत 6.29 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि इसका टॉप-स्पेक टर्बो-पेट्रोल वैरिएंट 9.99 लाख से शुरू होता है. कंपनी ने इसके वैरिएंट स्ट्रक्चर को भी नया रूप दिया है.

दरअसल, अब ये SUV Authentic, Evolution, Techno और Emotion नामक चार वैरिएंट में उपलब्ध होगी. टर्बो-पेट्रोल वर्जन का CVT ट्रिम Techno से शुरू होता है जिसकी कीमत 9.99 लाख रुपयें है और टॉप मॉडल की कीमत 11.29 लाख तक जाती है. हालांकि ये कीमतें फिलहाल इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत फेस्टिव सीजन तक ही मान्य होंगी.

डिजाइन और कलर अपडेट

  • नई Renault Kiger में हल्के लेकिन असरदार कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं. इसमें नया फ्रंट बंपर, LED हेडलैंप्स और LED फॉग लैंप्स दिए गए हैं. SUV को और स्पोर्टी बनाने के लिए साइड प्रोफाइल में 16-इंच के नए अलॉय व्हील्स जोड़े गए हैं. पीछे मामूली बदलाव किए गए हैं, लेकिन सबसे खास है इसका नया Oasis Yellow कलर ऑप्शन, जो इसे पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव बनाता है.

फीचर्स और सेफ्टी अपग्रेड

  • नई काइगर का इंटीरियर अब और ज्यादा प्रीमियम हो गया है. इसमें नया डैशबोर्ड लेआउट, 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है. इस बार इसमें पहली बार वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स दी गई हैं, जो निसान मैग्नाइट में भी उपलब्ध नहीं हैं. इसके अलावा SUV में मल्टी-व्यू कैमरा, ऑटो हेडलैंप्स और ऑटो वाइपर्स दिए गए हैं. सुरक्षा के मामले में इसे और मजबूत बनाया गया है. अब इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते हैं और साथ ही 21 एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स जैसे हिल होल्ड असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जोड़े गए हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

  • नई Renault Kiger में पहले जैसे ही इंजन ऑप्शन दिए गए हैं. इसमें 1.0L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 71bhp की पावर और 96Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 5-स्पीड MT और AMT के विकल्प हैं. वहीं, दूसरा इंजन है 1.0L टर्बो-पेट्रोल, जो 98bhp की पावर और 160Nm का टॉर्क देता है. इसके लिए 5-स्पीड MT और CVT का विकल्प मिलता है. इसके अलावा, CNG वेरिएंट भी उपलब्ध है जो नॉन-टर्बो इंजन और 5-स्पीड MT के साथ आता है.बता दें कि भारतीय बाजार में 2025 Renault Kiger का मुकाबला सीधे Nissan Magnite, Hyundai Venue, Kia Sonet,  Maruti Brezza, Maruti Fronx और Toyota Taisor जैसी SUVs से होगा.

ये भी पढ़ें: भारत में किन 2 लोगों के पास है ये सबसे महंगी कार? कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget