एक्सप्लोरर

भारत में किन 2 लोगों के पास है ये सबसे महंगी कार? कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Rolls-Royce Phantom VIII EWB: रोल्स-रॉयस फैंटम VIII EWB लग्जरी कार 6.75-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V12 इंजन द्वारा संचालित है, जो 563 बीएचपी की पावर और 900 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है.

भारत में लग्जरी कारों को पसंद करने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है. फिल्मी स्टार्स और रईस लोगों के बीच लग्जरी कारों का खूब शौक रहता है. ऐसी ही एक कार Rolls-Royce Phantom VIII EWB है, जोकि भारत में बिकने वाली सबसे महंगी कारों में से एक है. हर कोई इस गाड़ी की कीमत सुनकर चौंक जाता है. आइए इस कार की खासियत, कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं.

Rolls-Royce Phantom VIII EWB भारत में बिकने वाली महंगी कारों में से एक है. इसकी एक्स- शोरूम कीमत 12 करोड़ रुपये के करीब है. यह कीमत अलग-अलग कस्टमाइजेशन और फीचर्स के हिसाब से और ज्यादा हो सकती है. सामान्य फैंटम मॉडल से ज्यादा लंबी और आरामदायक है. कार खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन की गई है, जोकि पीछे सीट पर बैठकर सफर करना पसंद करते हैं. 

Rolls-Royce Phantom VIII EWB का इंजन

रोल्स-रॉयस फैंटम VIII EWB लग्जरी कार 6.75-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V12 इंजन द्वारा संचालित है, जो 563 बीएचपी की पावर और 900 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है. इस कार के अंदर का माहौल किसी 5-स्टार होटल के सुइट से कम नहीं है. इसका लकड़ी, चमड़ा और मेटल फिनिशिंग इतनी शानदार है कि हर कोना लग्जरी फील कराता है. 

इसमें शानदार लेदर सीट्स, मसाज फंक्शन, लेजर लाइट्स, फोर-व्हील स्टीयरिंग और "स्टारलाईट हेडलाइनर" जैसे फीचर्स शामिल हैं. इसे पूरी तरह से कस्टमाइज भी किया जा सकता है, जैसे कि वीपर वॉयलेट पेंट फिनिश और 5,500 स्टार्स से बना "स्टारलिट" केबिन मिलता है. 

किन लोगों के पास है रोल्स-रॉयस की ये कार? 

भारत में योहान पूनावाला कार के सबसे चर्चित मालिक हैं, जोकि एक बड़े कारोबारी और कार कलेक्टर हैं. इनके पास पहले से ही कईं रोल्स-रॉयस कारें हैं. इनके पास जो Phantom VIII EWB है, उसकी कीमत 22 करोड़ रुपये है. इनकी कार का रंग Bohemian Red है, जो इसे खास बनाता है. योहान की इस कार में 22 इंच के खास डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जिसका इंटीरियर पूरी तरह से कस्टमाइज्ड है. 

दूसरी कार मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के पास है, जिसका कलर Rose Quartz है. यह काफी यूनिक और स्टाइलिश है. इस कार की कीमत 15 करोड़ रुपये से ज्यादा है. उन्होंने अपनी कार को पूरी तरह अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कराया है. 

यह भी पढ़ें:-

एक नए अवतार में पेश की गई Royal Enfield Guerrilla 450, जानिए कितनी है कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स

Embed widget