एक्सप्लोरर

2021 MG ZS EV भारत में हुई लॉन्च, एक बार चार्ज करने पर देगी 419 KM की रेंज

2021 MG ZS EV के Excite वेरिएंट की कीमत 20,99,800 लाख रुपये है, जबकि इसके Exclusive वेरिएंट की प्राइस 24,18,000 रुपये रखी गई है. दावा किया गया है कि ये कार सिर्फ 8.5 सेकेंड 100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है.

ब्रिटिश कार कंपनी MG Motors ने अपनी इलेक्ट्रिक कार 2021 MG ZS का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है. इस कार की कीमत 20,99,800 रुपये से शुरू है. वहीं इस कार के Exclusive वेरिएंट की कीमत 24,18,000 रुपये रखी गई है. एमजी की ये कार पांच साल और असीमित किमी वारंटी के साथ अवेलेबल है. ये कार अब 31 शहरों में मिलेगी.

सिंगल चार्ज में चलेगी 419 KM 2021 MG ZS EV में एक नई 44.5 kWh हाई-टेक बैटरी का यूज किया गया है. एमजी ने दावा किया है कि ये कार हर मौसम की स्थिति के हिसाब से फिट रहेगी. मौजूदा मॉडल के मुकाबले ये ज्यादा रेंज देती है. आप इसे एक बार चार्ज करके 419 किमी तक चला सकते हैं. मौजूदा मॉडल पर सिर्फ 340 किमी तक की रेंज मिलती है. एमजी की ये कार पांच साल और असीमित किमी वारंटी के साथ अवेलेबल है. साथ ही बैटरी पर आठ साल और 1,50,000 लाख किमी की वारंटी दी जा रही है. इसके साथ पांच लेबर फ्री सर्विस, पांच साल का रोड साइड असिस्टेंट सिस्टम दिया गया है.

इन शहरों में मिलेगी कार MG भारत में ग्राहकों का दायरा बढ़ाते हुए इसे अब देश के 31 शहरों में अवेलेबल करवा रही है. इन शहरों में दिल्ली एनसीआर, मुंबई, हैदराबाद, जयपुर, कोलकता, चेन्नई, आगरा, वाइजेग, बेंगलुरू, कोच्ची, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, चंडीगढ़, लखनऊ, लुधियाना, कोयंबटूर, देहरादून, नागपुर, औरंगाबाद, इंदौर, गोआ, कालीकट, भुवनेश्वर, रांची, मैसूर, त्रिवेंद्रम, मंगलौर, विजयवाड़ा, पंड्डुचेरी, कोल्हापुर आदि शामिल हैं.

8.5 सेकेंड में पकड़ेगी 100 kmph की रफ्तार 2021 MG ZS EV में 16-इंच के बजाय 17-इंच के एलॉय व्हील दिए गए हैं. इसके ग्राउंड क्लीयरेंस को अब 177 मिमी तक कर दिया है. वहीं बैटरी प्लेसमेंट को भी 210 मिमी तक बढ़ाया गया है. एमजी की मानें तो कंपनी को इस कार के लिए पिछले साल 3000 से ज्यादा बुकिंग मिली थीं. एमजी की इस कार में iSmart EV 2.0 और इन-बिल्ट PM2.5 एयर फिल्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ये कार पैनोरमिक सन रूफ से लैस है. ये कार महज 8.5 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है.

इनसे होगा मुकाबला MG ZS EV 2021 का भारतीय बाजार में टाटा नेक्सॉन ईवी और हुंडई कोना जैसी कारों से होगा. भारत में टाटा नेक्सॉन ईवी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इलेक्ट्रिक कार है. ऐसे में एमजी की इस नई कार को कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें

Kia Sonet, Nissan Magnite या Toyota Urban Cruiser... कौन है इनमें सबसे बेहतर? Tata HBX कार के इंटीरियर की तस्वीरें आई सामने, एएमटी गियरबॉक्स से लैस HBX की Renault Kiger से होगी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget