एक्सप्लोरर

Nissan Kicks BS6 भारत में हुई लॉन्च, Hyundai Creta से होगा मुकाबला

Nissan Kicks BS6 भारत में लॉन्च दिया है, इंजन के अलावा इस SUV में कोई और बदलाव नहीं हुआ है.

नई दिल्ली: Nissan ने भारत में अपनी BS6 Kicks  को लॉन्च कर दिया है. इस नए मॉडल की कीमत 9.50 लाख रूपये से शुरू होती है. इतना ही नहीं यह दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन और सात वेरियंट में आई है. Kicks कंपनी की प्रीमियम SUV है और इसमें कई आधुनिक फीचर्स को शामिल किया गया है.

दो पेट्रोल इंजन

कंपनी ने Kicks में डीजल इंजन को अब बंद कर दिया है. इंजन की बात करें तो इसमें BS6 कम्प्लायंट 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ है. विस्तार से बात करें तो इसके 1.5-लीटर इंजन में 105 bhp की पावर और 142 Nm का टॉर्क मिलता है. यह इंजन 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है. वही बात इसके 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की करें तो यह 154 bhp की पावर और 254 Nm टॉर्क देता है. यह इंजन 6-स्पीड मैन्युअल और 8-स्टेप CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ आता है.

कीमत और वेरियंट

कीमत की बात करें तो Kicks, 1.5-लीटर मॉडल में दो वेरियंट- XL और XV में मिलेंगे, जिनकी कीमत क्रमशः 9.50 लाख और 10 लाख रुपये है. जबकि Kicks, 1.3-लीटर टर्बो इंजन में तीन वेरियंट- XV, XV Premium, XV Premium (O) मिलते हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 11.85 लाख, 13.70 लाख और 13.90 लाख रुपये है. जबकि इसके सीवीटी गियरबॉक्स टर्बो इंजन मॉडल में  दो वेरियंट- XV और XV Premium मिलते हैं, और इनकी कीमत  क्रमश: 13.45 लाख और 14.15 लाख रुपये है.

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिए नई Kicks में  4-एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), EBD, 360-डिग्री व्यू कैमरा, स्पीड अलर्ट सिस्टम,इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल-स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. नई Kicks में  BS6 इंजन के अलावा लुक में कोई बदलाव नहीं हुआ है,

Hyundai Creta से होगा मुकाबला

Nissan Kicks BS6 का सीधा मुकाबला Hyundai Creta से होगा मुकाबला. Creta  दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन में उपलब्ध है. इसमें 5 वेरिएंट मिलेंगे. जिसमें E, EX, S, SX और SX (O) शामिल हैं. नई Creta की कीमत 9.99 लाख रुपये से लेकर 17.20 लाख रुपये तक जाती है. Hyundai ने नई Creta को 10 कलर्स ऑप्शन में उतरा है.

Hyundai ने नई Creta  को तीन इंजन ऑप्शन में उतारा है, नई Creta  में तीन ड्राइव मोड्स (Eco, Comfort & Sport)मिलेंगे. नई Creta को पांच वेरियंट्स E, EX, S, SX और SX (O) में उपलब्ध है. Creta  में फीचर्स काफी सारे मिलेंगे. इसमें स्पेस ठीक है, सामान रखने के लिए इसके बूट में भी जगह अच्छी है. इतना ही नहीं इसमें सेफ्टी फीचर्स का भी खूब ध्यान रखा है.

यह भी पढ़ें 

Renault Triber EASY-R AMT भारत में हुई लॉन्च, Ertiga और Go Plus से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स
सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील
सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील
33 KM माइलेज देती है 3.70 लाख रुपये की ये कार, जानें खासियत
33 KM माइलेज देती है 3.70 लाख रुपये की ये कार, जानें खासियत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget