एक्सप्लोरर

Mahindra की इस SUV के बढ़ गए दाम, जानें अब कितनी हुई कीमत?

Mahindra ने XUV 7XO SUV की कीमतों में 20,000 रुपये तक का इजाफा किया है. जानिए नई कीमतें, वेरिएंट-वाइज बदलाव और पूरी जानकारी.

इस समय कई कंपनियां दिवाली से पहले अपनी गाड़ियां पर कई तरह के ऑफर दे रही हैं. जिसके चलते जो भी नई कार खरीद रहा है उसे कुछ डिस्काउंट मिल रहा है. लेकिन इस बीच महिंद्रा ने सभी को हैरान कर दिया है और दिवाली से कुछ दिन पहले अपनी दमदार SUV के दाम में इजाफा कर दिया है. दरअसल हम बात कर रहें हैं महिंद्रा की टॉप एसयूवी XUV 7XO की. जिसके दामों में कंपनी ने करीब 20 हजार रुपये बढ़ा दिए हैं.

आपको बता दें कि राहत की बात यह है कि कंपनी ने सभी मॉडल्स के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं बल्कि कुछ वेरिएंट्स पर ही यह बढ़ोतरी लागू की गई है. तो चलिए इस खबर में जानतें हैं कि किस वेरिएंट के दाम बढ़ें हैं और अब नए दाम क्या रहने वाले हैं.

कितनी बढ़ी कीमत?

बता दें कि महिंद्रा ने इस बार अपनी XUV 7XO के चुनिंदा 2WD पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स की कीमतों में ही बदलाव किया है. कंपनी ने 7,499 से लेकर 20,000 रुपये तक दाम बढ़ाए हैं. हालांकि कंपनी ने अपने बेस मॉडल और टॉप वेरिएंट के दामों में कोई भी बदलाव नहीं किया है. कंपनी ने केवल बीच के वेरिएंट जैसे कि AX3, AX5, AX7 और AX7T की कीमतों में उनके ट्रांसमिशन के हिसाब से 7,499 से लेकर 17,000 रुपये तक की हल्की बढ़ोतरी की है. जिससे अब खरीदारों को थोड़ा ज्यादा  भुगतान करना होगा.

Mahindra की इस SUV के बढ़ गए दाम, जानें अब कितनी हुई कीमत?

यह भी पढ़ें: 4.12 लाख रुपये तक कीमत, 343km रेंज, कितनी दमदार है नई इलेक्ट्रिक बाइक?

किस मॉडल पर कितनी हुई बढ़ोतरी?

जानकारी दें दे कि महिंद्रा XUV 7XO के AX7 डीजल मैनुअल (MT) वेरिएंट पर इस बार सबसे ज्यादा 20,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इस बढ़ोतरी के बाद अब इस वेरिएंट की नई एक्स-शोरूम कीमत बढ़कर 19.80 लाख रुपये हो गई है. जबकि इसके अलावा अन्य डीजल ऑटोमैटिक और पेट्रोल वेरिएंट्स पर भी थोड़ी बहुत कीमतें बढ़ाई गई हैं.

अगर आप भी इस त्योहारी सीजन या आने वाले महीनों में इस गाड़ी के डीजल मैनुअल वर्जन को घर लाने की सोच रहे थे तो अब आपको डीलरशिप पर थोड़ा सा अधिक बजट लेकर जाना होगा. यह बढ़ोतरी हालांकि बहुत बड़ी नहीं है फिर भी बजट खरीदारों के लिए यह एक छोटा सा बदलाव जरूर साबित हो सकता है.

Mahindra की इस SUV के बढ़ गए दाम, जानें अब कितनी हुई कीमत?

गाड़ी में नहीं है कोई बदलाव

महिंद्रा ने केवल गाड़ी के कीमतों में थोड़ा बहुत फेरबदल किया है. क्योंकि एसयूवी के इंजन, पावर और मैकेनिकल पार्ट्स में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है. यह गाड़ी पहले की तरह ही अपने दो बेहद पावरफुल और भरोसेमंद इंजन विकल्पों के साथ बाजार में बिक रही है. इसका पहला इंजन 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है जो करीब 200 bhp की जबरदस्त पावर और 380 Nm का शानदार टॉर्क जनरेट करता है.

वहीं दूसरा इंजन 2.2-लीटर डीजल इंजन है जो लगभग 182 bhp की पावर और 450 Nm का बेहतरीन टॉर्क प्रदान करता है. इस गाड़ी में ग्राहकों को मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के बेहतरीन विकल्प मिलते हैं जो ड्राइविंग के अनुभव को बेहद आसान बनाते हैं.

शानदार है महिंद्रा XUV 7XO

जानकारी दें दे कि महिंद्रा XUV 7XO एक बेहद शानदार और वैल्यू फॉर मनी एसयूवी मानी जाती है. क्योंकि इसमें मिलने वाला लग्जरी इंटीरियर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम और बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स इसे दूसरी गाड़ियों से काफी आगे रखते हैं. लोग इस गाड़ी को इसके शानदार लुक और लंबी यात्राओं के दौरान मिलने वाले जबरदस्त कंफर्म के लिए सबसे ज्यादा पसंद करते हैं.

वहीं अगर आप एक ऐसी दमदार, सुरक्षित और स्टाइलिश एसयूवी की तलाश में हैं जो परिवार के लिए हर लिहाज से परफेक्ट हो तो प्राइस में हुए इस थोड़े बदलाव के बाद भी महिंद्रा की यह गाड़ी आपके लिए एक बेहतरीन और समझदारी भरा सौदा साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: क्या चीन बनेगा ऑटो वर्ल्ड का बादशाह? KPMG की रिपोर्ट ने चौंकाया

हिमांशु सिंह एबीपी लाइव में ऑटो सेक्शन में कार्यरत हैं. जहां वह ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों, नए मॉडल्स, कार-बाइक लॉन्च, ऑफर्स और ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न विषयों पर खबरें लिखने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका सफर वर्ष 2022 में डीएनपी इंडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने राजनीति, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके साथ ही उन्होंने स्पोर्ट्स से संबंधित वीडियो भी तैयार किए.

इसके बाद उन्होंने Sportzwiki के साथ काम किया जहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल जगत की खबरें लिखीं और सोशल मीडिया के लिए स्पोर्ट्स वीडियो बनाये. इसके बाद उन्होंने Hawk Martech में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वह एबीपी लाइव के साथ जुड़े हुए हैं और ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने रामा यूनिवर्सिटी, कानपुर से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट, स्पोर्ट्स कवरेज, वीडियो कंटेंट और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

ऑटो मार्केट को नहीं भा रहा फेस्टिव सीजन! पुणे में घटी गाड़ियों की खरीदारी
ऑटो मार्केट को नहीं भा रहा फेस्टिव सीजन! पुणे में घटी गाड़ियों की खरीदारी
4.12 लाख रुपये तक कीमत, 343km रेंज, कितनी दमदार है नई इलेक्ट्रिक बाइक?
4.12 लाख रुपये तक कीमत, 343km रेंज, कितनी दमदार है नई इलेक्ट्रिक बाइक?
कार का इंजन गर्म हो रहा, पहले कार बंद करें या AC? जानें तरीका
कार का इंजन गर्म हो रहा, पहले कार बंद करें या AC? जानें तरीका
343km की दमदार रेंज के साथ लॉन्च हुई Ultraviolette X-47 Venom
343km की दमदार रेंज के साथ लॉन्च हुई Ultraviolette X-47 Venom
Advertisement

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget