एक्सप्लोरर

नई Honda City भारत में 15 जुलाई को होगी लॉन्च, मिलेंगे कनेक्टेड फीचर्स

भारत में 15 जुलाई को होंडा की नई city लॉन्च होने जा रही है, यह अपने सेगमेंट की पहली कनेक्टेड फीचर्स से लैस होने वाली कार होगी.

नई दिल्ली: भारत की पहली कनेक्टेड सेडान के रूप में अपनी पहचान बनाने की तैयारी में है होंडा की नई सेडान कार City. भारत में यह 15 जुलाई को लॉन्च होने जा रही है. इस कार की बुकिंग पहले से ही शुरू की जा चुकी है.ग्राहक नई सिटी को ऑनलाइन के अलावा या कंपनी की डीलरशिप से बुक कर सकते हैं. आप इस कार की बुकिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म होंडा फ्रॉम होम से महज 5 हजार रुपये में बुक कर सकते हैं. वहीं, कंपनी की डीलरशिप के जरिए नई होंडा सिटी को सिर्फ 20 हजार रुपये में बुक किया जा सकता है. आइये जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में.

नई सिटी पेट्रोल और डीजल इंजन में आएगी. कार में नया BS6 कम्प्लायंट 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 121hp की पावर और 145Nm टॉर्क देगा, यह इंजन 6-स्पीड मैन्युअल और 7-स्पीड CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन से लैस होगा. इसके अलावा इसमें BS6 कम्प्लायंट 1.5-लीटर का डीजल इंजन भी मिलेगा जो 100hp की पावर और 200Nm टॉर्क देगा. यह इंजन सिर्फ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस होगा.

नई होंडा सिटी के बाहरी डिजाइन से लेकर इसके इंटीरियर में कई बड़े बदलाव किये गये हैं. नई सिटी डिजाइन के मामले में अब काफी बेहतर नज़र आती है. इसके अलावा इसके कैबिन में भी बड़े बदलाव किये गये हैं. कार में कनेक्टिविटी फीचर्स के अलावा सेल्फ्टी फीचर्स का भी ध्यान रखा है.

कार में एंड्राइड ऑटो, ऐपल कारप्ले और वेबलिंक कपैबिलिटी के साथ 8.0-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम फिट किया है. इसमें एलेक्सा रिमोट कपैबिलिटी और 32 कनेक्टेड कार फीचर्स को शामिल किया है. आपको बता दें कि City अपने सेगमेंट की पहली ऐसी कार है जो एलेक्सा रिमोट कपैबिलिटी के साथ आती है.

सेफ्टी के लिए नई CIty में 6-एयरबैग्स, ABS+EBD, ब्रेक असिस्ट, वीइकल स्टैबिलिटी असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर पार्किंग कैमरा, ऐजल हैंडलिंग असिस्ट, हिल स्टार्ट असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, और ऑटो हेडलैम्प्स जैसै फीचर्स दिए गए हैं.

इनसे होगा मुकाबला

होंडा की नई सिटी कार का सीधा मुकाबला हुंडई वरना, स्कोडा रेपिड ,मारुति सुजुकी सियाज, टोयोटा यारिस और फॉक्सवैगन वेंटो से होगा.भारत सेडान कार सेगमेंट में ये सभी कारें काफी बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं. माना जा रहा है कि नई सिटी के आने के बाद होंडा कार कंपनी इस सेगमेंट में अपनी खोई हुआ जगह को फिर से वापस पाने की कोशिश करेगी. नई City की कीमत 15 लाख रुपये तक जा सकती है.

यह भी पढ़ें 

भारत की पहली सुपर हैचबैक कार इसी महीने होगी लॉन्च, इन कारों से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
कम कीमत में ज्यादा सुकून, इन कारों में कम बजट में मिलती है वेंटिलेटेड सीट्स
कम कीमत में ज्यादा सुकून, इन कारों में कम बजट में मिलती है वेंटिलेटेड सीट्स
1500-3000 और 3075 का एनुअल फास्टैग, किस गाड़ी के लिए कौन-सा बेस्ट?
1500-3000 और 3075 का एनुअल फास्टैग, किस गाड़ी के लिए कौन-सा बेस्ट?

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget