एक्सप्लोरर

सबसे ज्यादा कार दुर्घटनाओं वाले 10 देशों की रिपोर्ट आई सामने, क्या भारत भी इस लिस्ट में शामिल है?

WPR Report: पूरी दुनिया में हर साल लाखों लोग सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 2024 में किस देश में सबसे ज्यादा कार दुर्घटना हुआ हैं. जानिए आंकड़ा क्या कहता है.

Top 10 Car Accidents Countries: हर सेकंड सड़कों पर रफ्तार के साथ एक जोखिम भी दौड़ रहा होता है. साल 2024 के World Population Review के अनुसार, कई देशों में सड़क सुरक्षा एक गहरी चुनौती बनी हुई है. इन आंकड़ों के आधार पर उन 10 देशों की सूची तैयार की गई है जहां सबसे ज्यादा कार दुर्घटनाएं रिपोर्ट की गईं.

हालांकि भारत दुनिया के सबसे बड़े ऑटो बाजारों में से एक है और हर साल भारी संख्या में दुर्घटनाओं और मौतों की खबरें आती हैं, लेकिन यह लिस्ट केवल रिपोर्ट की गई दुर्घटनाओं पर आधारित है. भारत इस लिस्ट में शामिल नहीं है.

2024 में सबसे ज्यादा कार एक्सीडेंट्स वाले 10 देश

1. संयुक्त राज्य अमेरिका – 1.9 मिलियन दुर्घटनाएं

संयुक्त राज्य अमेरिका में 2024 में सबसे अधिक, यानी 1.9 मिलियन से ज्यादा कार दुर्घटनाएं दर्ज की गईं. इनमें 36,000 से अधिक लोगों की मौत और 2.7 मिलियन से अधिक लोग घायल हुए. प्रति मिलियन आबादी पर औसतन 5,938 दुर्घटनाएं हुईं. अमेरिका में जागरूकता अभियान चलने के बावजूद कार दुर्घटनाएं एक गंभीर समस्या बनी हुई हैं.

2. जापान – 540,000 दुर्घटनाएं

जापान में कुल 540,000 कार दुर्घटनाओं की रिपोर्ट की गई, जिनमें लगभग 4,700 लोगों की जान गई और 600,000 से अधिक लोग घायल हुए. यहाँ की सतर्क ड्राइविंग और बेहतर सड़क के बावजूद यह आंकड़ा चिंता का विषय है.

3. जर्मनी – 300,000+ दुर्घटनाएं

जर्मनी में 300,000 से अधिक दुर्घटनाएं दर्ज की गईं और इनमें लगभग 3,000 मौतें हुईं. प्रति मिलियन जनसंख्या पर यह आंकड़ा 3,612 है. तेज रफ्तार ऑटोबान और उच्च सुरक्षा तकनीक के बावजूद हादसों की संख्या अधिक रही.

4. तुर्की – 175,000 दुर्घटनाएं

तुर्की में 175,000 कार दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 5,473 मौतें और 283,234 लोग घायल हुए. दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों में खराब सड़कें, तेज गति और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी शामिल हैं.

5. इटली – 172,000+ दुर्घटनाएं

इटली में 172,000 से अधिक कार दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 3,173 मौतें और 241,000 से अधिक लोग घायल हुए. इन दुर्घटनाओं का मुख्य कारण नशे में गाड़ी चलाना और मोबाइल फोन का इस्तेमाल बताया गया है.

6. यूनाइटेड किंगडम – 123,000 दुर्घटनाएं

यूनाइटेड किंगडम में कुल 123,000 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 1,800 मौतें और 160,000 लोग घायल हुए. ट्रैफिक नियमों का पालन आम होने के बावजूद, बारिश और तेज गति दुर्घटनाओं के पीछे के कारण हैं.

7. कनाडा – 106,000 दुर्घटनाएं

कनाडा में 106,000 दुर्घटनाओं की रिपोर्ट मिली, जिनमें 1,761 लोगों की मौत और 140,000 से अधिक घायल हुए. खराब मौसम और ड्राइवर का ध्यान भटकना यहां का प्रमुख वजह हैं.

8. स्पेन – 104,000 दुर्घटनाएं

स्पेन में 104,000 कार दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 1,755 मौतें और 139,000 लोग घायल हुए. तेज रफ्तार, ड्रग्स और रात के समय ड्राइविंग दुर्घटनाओं की मुख्य वजह मानी जाती हैं.

9. फ्रांस – 56,000 दुर्घटनाएं

फ्रांस में 56,000 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 3,237 लोगों की मौत और 70,000 से अधिक लोग घायल हुए. प्रति मिलियन आबादी पर दुर्घटनाओं की दर 833 है, जो कम है, लेकिन मृत्यु दर चिंता का विषय है.

10. बेल्जियम – 37,699 दुर्घटनाएं

बेल्जियम में 37,699 दुर्घटनाएं हुईं. यहां भारी ट्रैफिक, बारिश, कोहरा और ड्राइवर की लापरवाही जैसे कारण दुर्घटनाओं को बढ़ावा देते हैं.

ये भी पढ़ें:-

कितनी डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी नई नवेली Kia Carens Clavis? ये रहेगा EMI का पूरा हिसाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी EMI पर मिलेगा Maruti Fronx का सबसे सस्ता मॉडल? जानें हिसाब
कितनी EMI पर मिलेगा Maruti Fronx का सबसे सस्ता मॉडल? जानें हिसाब
फुल चार्ज पर 530 KM रेंज, कितनी खास होगी Hector Tomahawk?
फुल चार्ज पर 530 KM रेंज, कितनी खास होगी Hector Tomahawk?
Mahindra BE 6 Price: 11.45 लाख की Mahindra BE 6 खरीदने का असली खर्च, समझें BaaS मॉडल का गणित
11.45 लाख की Mahindra BE 6 खरीदने का असली खर्च, समझें BaaS मॉडल का गणित
Mahindra Thar ने 4 लाख का आंकड़ा किया पार, जानें गाड़ी की खासियत
Mahindra Thar ने 4 लाख का आंकड़ा किया पार, जानें गाड़ी की खासियत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget