एक्सप्लोरर

Kundli से जानें विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी जैसे सैन्य अधिकारी कब बनते हैं?

ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) से भारत की दो बेटियां विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी की सबसे अधिक चर्चा हो रही है. भारत के हर घर में इनकी बात हो रही है.

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर आज हर भारतीय को गर्व है. इन दोनों महिला अधिकारियों ने अपने साहस और नेतृत्व से देश का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ाया है.

विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी न केवल भारतीय सशस्त्र बलों में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का प्रतीक हैं, बल्कि उन्होंने अपने नेतृत्व, साहस और समर्पण से देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है. आज भारत के हर घर में इनकी चर्चा हो रही है, लाखों बेटियों के लिए ये बहादुर सैन्य अधिकारी प्रेरणा बन गई हैं.

भारत की बेटियां आज हर मोर्चे पर देश का मान बढ़ा रही हैं. विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी इसका अद्भुत उदाहरण हैं, पर क्या ऐसे साहसी और प्रेरणादायक व्यक्तित्व केवल कर्म पर आधारित होते हैं या इनकी कुंडली में भी कोई विशेष बात होती है? आइए ज्योतिष से समझते हैं कि किन योगों और दशाओं के कारण व्यक्ति सेना में उच्च अधिकारी बन सकता है.

कौन-कौन से ग्रह बनाते हैं सेना अधिकारी?
1. मंगल ग्रह (Mars): ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस, पराक्रम, बल और सेना का प्रतीक माना जाता है. सेना, पुलिस, अग्निशमन या सर्जरी जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए मंगल की स्थिति अत्यंत महत्वपूर्ण होती है.

लग्न, दशम भाव या अष्टम भाव में मंगल की स्थिति व्यक्ति को युद्ध क्षमता, निर्णय शक्ति और नेतृत्व प्रदान करती है. मंगल यदि सूर्य, शनि या राहु के साथ हो, तो व्यक्ति में रिस्क लेने की प्रवृत्ति होती है.

2. सूर्य (Sun): सूर्य से नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमता मिलती है. किसी भी अधिकारी रैंक तक पहुंचने में सूर्य की भूमिका महत्त्वपूर्ण होती है. सूर्य की उच्च स्थिति मेष राशि या केंद्र या त्रिकोण में हो तो सेना के उच्चाधिकारी बनने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. सूर्य-मंगल की युति प्रशासन और पराक्रम का मेल दिखाता है.

3. शनि (Saturn): शनि देव को अनुशासन और संघर्ष का प्रतीक माना गया है. सेना में कड़ी मेहनत और समर्पण की आवश्यकता होती है, जो शनि प्रदान करता है. दशम भाव में शनि या शनि की महादशा व्यक्ति को नियमबद्ध, संयमी और ड्यूटी के प्रति कटिबद्ध बनाती है.

ज्योतिष के विशेष योग जो सेना अधिकारी बनाते हैं
1. रुचक योग: पंच महापुरुष योगों में से एक है. यदि मंगल केंद्र में उच्च का मेष, वृश्चिक या मकर राशि में तो यह योग साहसी, दृढ़निश्चयी और युद्ध-कला में निपुण बनाता है.

2. शश योग: यदि शनि केंद्र में तुला, मकर, कुंभ में हो  तो यह व्यक्ति को कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित बनाता है.

3. दशम भाव और उसका स्वामी: दशम भाव करियर का भाव है. यदि इसका स्वामी मंगल, सूर्य या शनि हों और शुभ भाव में स्थित हों तो व्यक्ति सेना में ऊंचे पद पर पहुंच सकता है.

कुंडली में योग और दशा भी दिलाती है सफलता
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में केवल योग होना काफी नहीं है, उसका फल तब मिलेगा जब संबंधित ग्रह की महादशा या अंतरदशा भी अनुकूल हो. उदाहरण के लिए-

मंगल की महादशा में NDA/IMA की तैयारी में सफलता

  • सूर्य की अंतरदशा में SSB क्लियर करना
  • शनि की महादशा में पोस्टिंग और प्रमोशन

विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी की जन्म कुंडलियां उपलब्ध नहीं हैं, फिर भी उनके कार्यक्षेत्र और जीवनशैली के आधार पर कुछ ज्योतिषीय संभावनाएं नजर आती हैं-

  • मंगल और सूर्य की शक्ति प्रधान रही होगी
  • दशम भाव में शुभ ग्रहों का योग
  • शनि की मजबूत स्थिति जिसने अनुशासन और स्थायित्व दिया
  • चंद्र और गुरु ने मानसिक दृढ़ता और निर्णय क्षमता को बढ़ाया होगा

महिलाएं सेना में कब जाती हैं?
ज्योतिष से इसका पता लगाना जटिल है लेकिन सही गणना से काफी हद तक पता लगाया जा सकता है. कुंडली में यदि लग्न और चंद्र लग्न दोनों का बलवान हो तो ऐसी महिलाएं सेना या पुलिस में सेवाएं देती है.

मंगल, सूर्य और शनि के साथ शुक्र का भी सहयोग और नवांश कुंडली में भी मंगल,सूर्य,शनि का संयोग बने को तो देश सेवा का अवसर प्राप्त होता है. साथ ही कुंडली के चौथे, दशम और एकादश भाव अगर मजबूत हो तो सेना या पुलिस में अच्छा पद मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

ज्योतिष के अनुसार मंगल, सूर्य और शनि के बलवान योग, रुचक या शश योग जैसे महायोग और सही दशा के संयोग में व्यक्ति असंभव को भी संभव बना सकता है.

हृदेश कुमार सिंह । Hirdesh Kumar Singh 

Senior Vedic Astrologer । Head – Religion & Astrology, ABP Live । Lead – ABP Dharma LIVE

हृदेश कुमार सिंह वरिष्ठ वैदिक ज्योतिषाचार्य और मीडिया पेशेवर हैं. उन्हें ज्योतिष, धर्म और मीडिया के क्षेत्र में 17 साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे ABP Live में Religion & Astrology वर्टिकल का नेतृत्व करते हैं. साथ ही ABP Dharma LIVE की कंटेंट और डिजिटल रणनीति की जिम्मेदारी संभालते हैं.

उनके काम में ज्योतिषीय लेखन, संपादन, वेबसाइट और वीडियो के लिए विषय चयन तथा संपादकीय योजना शामिल है. वे Search, Google Discover और सोशल मीडिया पर पाठकों की रुचि को ध्यान में रखकर धर्म और ज्योतिष की कवरेज तय करते हैं.

पंचांग, राशिफल, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार और धार्मिक परंपराएं उनके लेखन के प्रमुख विषय हैं. वे करियर, विवाह, शिक्षा और व्यापार से जुड़े सवालों पर भी लिखते हैं. राजनीति और सामाजिक घटनाओं पर उनके ज्योतिषीय विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर और मेदिनी ज्योतिष पर आधारित होते हैं. इनमें ग्रह स्थितियों को संभावित संकेतों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), नई दिल्ली से पत्रकारिता और IIMT University, मेरठ से ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तु शास्त्र की शिक्षा ग्रहण की है. वे AstroSage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने Semrush Academy से 'Content Marketing Essentials for SEO and AI Search with Semrush' सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है.

नई पीढ़ी के पाठकों के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे प्रारूप पर काम किया है. इसमें पढ़ाई, नौकरी, रिश्तों और रोजमर्रा के फैसलों से जुड़े सवालों को राशिफल में जगह दी गई है. उनके लेख धार्मिक परंपराओं से जुड़े उन प्रश्नों पर भी केंद्रित होते हैं, जो बदलती जीवनशैली में सामने आते हैं.

वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु उनके अध्ययन एवं लेखन के विषय हैं. उनका मानना है, 'ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है.'

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 27 October 2026: शाम 4:37 बजे वृषभ में चंद्रमा का गोचर, जानें अपनी राशि का हाल
27 अक्टूबर राशिफल: शाम 4:37 बजे वृषभ में चंद्रमा का गोचर, जानें अपनी राशि का हाल
Aaj Ka Mithun Rashifal 27 October 2026: 11वें चंद्रमा से आर्थिक लाभ और सरकारी टेंडर के योग, ऑफिस में स्थान परिवर्तन व पैतृक संपत्ति का लाभ
Aaj Ka Mithun Rashifal 27 October 2026: 11वें चंद्रमा से आर्थिक लाभ और सरकारी टेंडर के योग, ऑफिस में स्थान परिवर्तन व पैतृक संपत्ति का लाभ
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 27 October 2026: गुप्त शत्रु आ सकते हैं सामने, ऑफिस मीटिंग में सराहा जाएगा योगदान; छात्रों को मेडिटेशन की सलाह
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 27 October 2026: गुप्त शत्रु आ सकते हैं सामने, ऑफिस मीटिंग में सराहा जाएगा योगदान; छात्रों को मेडिटेशन की सलाह
Aaj Ka Mesh Rashifal 27 October 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस रेवेन्यू में बड़ा उछाल, पारिवारिक तनाव का होगा अंत और नौकरीपेशा को राहत
Aaj Ka Mesh Rashifal 27 October 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस रेवेन्यू में बड़ा उछाल, पारिवारिक तनाव का होगा अंत और नौकरीपेशा को राहत

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget