एक्सप्लोरर

Weekly Horoscope, November 9-November 15, 2020: कन्या और तुला राशि वाले इस सप्ताह रखें ध्यान, जानें सभी राशियों का राशिफल

Horoscope In Hindi: 9 नवंबर 2020 से नए सप्ताह का आरंभ हो रहा है. धर्म कर्म की दृष्टि से यह सप्ताह बहुत ही विशेष है.मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या समेत सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह. आइए जानते हैं सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल.

Weekly Horoscope: पंचांग के अनुसार नए सप्ताह की शुरूआत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि से हो रही है. इस दिन चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा. सूर्य तुला राशि में गोचर कर रहा है. मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि समेत सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह जानते हैं. इस सप्ताह कुछ राशियों के लिए ग्रहों की चाल शुभ समाचार लेकर आ रही है. वहीं कुछ राशियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

मेष- इस सप्ताह निवेशों से लाभ होगा, आधे-अधूरे कार्य समय पर पूरा होंगे. कई तरह की प्रसन्नता झोली में गिरने की संभावना नजर आ रही है. जिन लोगों का इंटरव्यू है उनको अच्छी तैयारी करनी चाहिए शुभ समाचार मिल सकता है. बिजली संबंधित व्यापार करने वालों को लिए यह सप्ताह आर्थिक मामलों अच्छा रहने वाला है. जितना मुनाफे के लिए सोच रखा है, उससे अधिक की उम्मीद है. गर्भवती महिलाओं को आहार में नियमितता रखनी होगी एवं भरपूर नींद ले पाएं, इस बात का भी ख्याल रखें. परिवार में यदि कोई मनमुटाव चल रहा था तो इस सप्ताह उसे समाप्त कर एक साथ दूसरें को गिफ्ट देना चाहिए. शहर से बाहर हैं तो घर वापसी की योजना बनाएं.

वृष- इस सप्ताह भी जो मानसिक भार महसूस कर रहे थे अब हो कम होता जाएंगा. कार्य करने में मन लगेगा. कार्य के अच्छे प्रदर्शन के चलते सामाजिक रूप से सम्मान बढ़ेगा. जो लोग सॉफ्टवेयर से संबंधित कार्य करते हैं, उनको सजग रहना होगा, क्योंकि आपका प्रोजेक्ट फेल भी होने की आशंका है. कार्यालय का कुछ कार्य घर भी लाना पड़ सकता है. जो लोग होटल या खान-पान का व्यापार करते हैं उन्हें लाभ मिलेगा, साथ ही कर्मचारियों को समय पर वेतन दे कर उनको प्रसन्न करना होगा. वाहन चलाने में पूर्ण सावधानी रखनी होगी, चोट-चपेट लगने की आशंका है. अग्नि दुर्घटना के प्रति भी सचेत रहना होगा. परिवार के साथ धार्मिक कार्य का आयोजन कर सकते हैं.

मिथुन- इस सप्ताह आपकी कमजोरी का लाभ शत्रुपक्ष उठने का प्रयास करेंगे. ग्रहों की स्थिति को समझते हुए कार्यों की प्लानिंग पहले से ही करें. ऑफिस में कुछ नया काम करने को मिल सकता है. हो सकता है नये सहकर्मी की जिम्मेदारी आपको दी जाएं. महिलाएं यदि शिक्षा से संबंधित कोई कोर्स करना चाहती है तो इस बार प्रारम्भ कर दें. बिजनेस में कॉम्पटीटर्स से तना-तनी हो सकती है, बुद्धि एवं बल पर व्यवसाय करना मुश्किलों में डाल सकता है. हृदय रोगियों को अधिक चिंता करने से बचना होगा, तो वहीं दूसरी ओर त्योहार में खान-पान को लेकर सजग रहना होगा. पिता जी की ओर से स्नेह-सहकार एवं मार्गदर्शन मिलेगा. इस दीपावली घर को अच्छे से डेकोरेट करें.

Diwali 2020: तुला राशि में सूर्य-चंद्रमा और धनु राशि में गुरु, दिवाली पर जानें लक्ष्मी पूजन का सही समय

कर्क- इस सप्ताह आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहने वाला है. मानसिक रूप से ताजगी व प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. फैमली के साथ समय व्यतीत करने का पूरा मौका मिलेगा. नौकरी से जुड़े लोगों को स्थानान्तरण की सम्भावना बनेगी, कहीं न कहीं यह परिवर्तन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होने वाला है. जो लोग व्यापार शुरू करना चाहते हैं उनको आने वाले दिनों की तैयारी शुरु कर देनी चाहिए. सेहत की बात करें तो स्वस्थ रहने के लिए खुद प्रयास करने होंगे जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी, क्योंकि स्थिति सकारात्मक चल रही है. अच्छी संतान होने का कर्तव्य निभाते हुए अपने माता-पिता को प्रसन्न रखें खासकर मां को दीपावली के अवसर को उपहार दें. पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है.

सिंह- इस सप्ताह पूर्ण रूप से स्थिर होकर कार्य करें. ग्रहों की स्थितियां अच्छे अवसर प्रदान करने वाली है, जिसे समय रहते कर लें. कहीं ऐसा न हो कि अच्छे अवसर हाथ से निकल जाएं. ऑफिशियल कार्यों की बात करें तो अत्यधिक सोच-समझकर ही आगे बढ़ना होगा, क्योंकि इस समय एकाग्रता भंग होने के कारण कार्य बिगड़ सकता है. व्यापारी अधिक मुनाफे को सोचते हुए अधिक माल डंप करने से बचें, निराशा हाथ लग सकती है. हेल्थ को ध्यान में रखते हुए बाहर के भोजन से परहेज करना चाहिए, खासकर डॉक्टर में परहेज बताया है तो अधिक ध्यान रखें. कुल में वृद्धि की शुभ सूचना मिलती है. इस त्योहार घर से संबंधित कोई बड़ी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खरीद सकते हैं.

कन्या- सप्ताह सामान्यतः सुख, लाभ एवं उन्नतिदायक रहने वाला है, तो वहीं दूसरी ओर सोच को सकारात्मक बनाए रखना होगा. कीमती समय न बर्बाद करते हुए, अपनों की मदद कर उनके साथ समय व्यतीत करें. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को इस सप्ताह पदोन्नति का योग बन रहा है. कंपनी की ओर से अच्छा बोनस आपके मन को प्रसन्न करने वाला होगा. तकनीकी संस्थान से जुड़े हैं, लोगों के लिए फलदायक रहने वाला है. व्यापार में किसी भी बड़े परिवर्तन अथवा नवीन व्यापार के स्टार्ट करने के लिए सोच-समझकर ही आगे बढ़े. युवा वर्ग को नकारात्मक प्रवृत्ति जैसे नशा गलत संगति के प्रति सजग रहना होगा. सेहत में स्थितियां सामान्य ही रहेंगी. पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

Rama Ekadashi 2020: कब है रमा एकादशी, इस व्रत से प्रसन्न होती हैं लक्ष्मी जी, जानें व्रत की पूजा विधि

तुला- इस सप्ताह घर और बाहर दोनों ही महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी आपके कंधों पर होगी, उन्हें पूरा करने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा. वाणी पर संयम रखें अन्यथा सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है. सभी नियमों का कठोरता के साथ पालन करना होगा अन्याथ जुर्माना तक भरना पड़ सकता है. नई नौकरी में प्रयासरत लोगों को उतार-चढ़ाव वाली स्थितियां देखने को मिलेगी, धैर्य के साथ प्रयास करें. व्यापारी व्यवहार में सौम्यता बनाएं रखें नहीं तो आर्थिक नुकसान होगा. हेल्थ में पैरों में दर्द, कमजोरी आदि समस्याओं के प्रति अलर्ट रहना चाहिए. घर में मानसिक तनाव रह सकता है. यदि कोई विवाद पहले से है तो ध्यान रखें कि विवाद बढ़ने के कारण त्योहार खराब न हो.

वृश्चिक- इस सप्ताह सभी चिंताओं को भूलकर आने वाले त्योहार की तैयारी करनी चाहिए और सभी के साथ संपर्क जोड़ें. सामाजिक मान-प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हुए शत्रुओं से भी मोल-जोल बढ़ाएं. ऑफिशियल काम-काज में सफलता प्राप्त होगी. धैर्य एवं शांति बनाएं रखें और सहकर्मियों को साथ लेकर चलें. कपड़ों के बिजनेस में धनलाभ की आशा रहेगी, इसलिए प्रसार-प्रचार का सहारा लेना चाहिए. सेहत की बात करें तो इस सप्ताह तत्कालीन रोगों से छुटकारा मिलेगा. अग्नि दुर्घटना को लेकर विशेष सजग रहने की जरूरत होगी. क्रोध में जीवनसाथी को दुख व ठेस न पहुँचाए. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. यदि घर में अन्य छोटे बच्चे हैं तो त्योहार के मौके पर उपहार लाकर दें, उनकी खुशियों को प्राथमिकता दें.

धनु- इस सप्ताह महत्वपूर्ण कार्य को निपाटान होगा. परिवार में किसी का जन्मदिन है तो उसे गिफ्ट अवश्य दें. अति उत्साह पर नियंत्रण रखें. आपके कठोर मेहनत के चलते ऑफिस में पद-प्रतिष्ठा व मान-सम्मान में वृद्धि होगी. व्यापार में आप साहस एवं पराक्रम से सफल हो सकेंगे. आर्थिक आय में भी वृद्धि की पूर्ण संभावना है. युवाओं के लिये यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा, परिवार के साथ मिलकर रीति रिवाज व संस्कारों को सीखना चाहिए. खान-पान पर ध्यान देना होगा, वात रोग परेशानी का कारण होंगे, तो वहीं महामारी के लिए भी अलर्ट रहने की जरूरत है. छोटे भाई-बहन के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा ध्यान रखना होगा. दीपावली के शुभ अवसर पर दीप से घर को प्रज्वलित करना चाहिए.

Chanakya Niti: अच्छा बिजनेस मैन बनना है तो चाणक्य की इस बात को हमेशा याद रखें, जानिए आज का चाणक्य नीति

मकर- इस सप्ताह विपरीत परिस्थितियों में मौन रहना एक मात्र उपाय है. संबंध बिगड़ने न पाएं इस बात का भी ध्यान रखना होगा. नौकरी से जुड़े लोग इस सप्ताह जोश के साथ सभी कार्यों पर पैनी निगाह बनाएं रखनी होगी, साथ ही सहकर्मियों के साथ पार्टी में जाने का प्लान बना सकते हैं. फुटकर के व्यापारियों को लेकर व्यापार के प्रति थोड़ी चिन्ता रहेंगी, सोचे गए मुनाफे न मिलने को निराशा हाथ लग सकती है. बड़े व्यापारी निवेश न ही करें तो अच्छा होगा. गर्दन के ऊपरी भागों में परेशानियां का सामना करना पड़ेगा. त्योहार की तैयारी में अन्य लोगों की अपेक्षा आप काफी व्यस्त देखेंगे. सह-परिवार मिलकर धार्मिक कार्य करें. अपनों से शुभ समाचार प्राप्त होगा.

कुम्भ- सप्ताह मिश्रित रहने वाला है, जहां एक ओर खुशियां बढ़ेगी तो वहीं दूसरी ओर कार्य का दबाव भी आप अधिक रहने वाला है. परिवार के प्रति कर्तव्य का निर्वाह करना पड़ेगा. ऑफिस में कार्यों कि समीक्षा हो सकती है कार्य पर ध्यान दें. किसी ऑफिशियल टूर पर जाना पड़ेगा. व्यापार कि बात करें तो आप यदि किसी वस्तु का उत्पादन करते हैं तो व्यापार को बढ़ाने के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. युवा वर्ग इधर-उधर की बातों में समय बिताने में अपना कीमती समय बर्बाद कर सकते हैं. इन दिनों में शारीरिक स्थिति थोड़ी कष्टदायक होगी, सर्वाइकल के मरीज सजग रहें. त्योहार के मौके में कहीं बाहर जाने के बजाय घर में ही परिवार के साथ पाठ-पूजा करें.

मीन- इस सप्ताह मन मुताबिक कार्य होते दिख रहे हैं जिससे मन में प्रसन्नता भी रहेगा, लेकिन सप्ताह के अन्तिम दिनों में परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ने से परेशान रह सकते हैं. जो लोग पासपोर्ट व वीजा बनाना चाहते हैं वह ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों पर सप्ताह कार्य की अधिकता के चलते घर पर भी कार्य ले जाना पड़ेगा. व्यापारी वर्ग मधुर वाणी से ग्राहकों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे. बड़े मुनाफे भी हाथ लग सकते हैं. वर्तमान समय में महामारी के प्रति विशेष सजग रहें, बेवजह बाहर न निकलें. पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलेगा. दीपावली के अवसर पर जीवनसाथी को उपहार लाकर अवश्य दें, उनकी प्रसन्नता बेहद जरूरी है.

Mahabharat: कटासराज मंदिर जहां पर युधिष्ठिर और यक्ष राज के बीच संवाद हुआ था, यह मंदिर आज भी पाकिस्तान में मौजूद है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 16 August 2026: नाग पंचमी से पहले इन राशियों का चमकेगा भाग्य, धन और करियर में मिलेगी बड़ी खुशखबरी
Aaj Ka Rashifal: आज शाम बदलेगी ग्रहों की चाल, इन राशियों को मिलेगा धन और तरक्की का मौका
Meen Rashifal 16 August 2026: 7वें चंद्रमा से मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में रहेगी गर्मजोशी, बिजनेस में पारदर्शिता से मिलेगा लाभ
Meen Rashifal 16 August 2026: 7वें चंद्रमा से मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में रहेगी गर्मजोशी, बिजनेस में पारदर्शिता से मिलेगा लाभ
Kumbh Rashifal 16 August 2026: 8वें चंद्रमा से कुंभ राशि वाले रहें सतर्क, अनसुलझे मामलों में आ सकती है अड़चन
Kumbh Rashifal 16 August 2026: 8वें चंद्रमा से कुंभ राशि वाले रहें सतर्क, अनसुलझे मामलों में आ सकती है अड़चन
Makar Rashifal 16 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वामृत योग से मकर राशि वालों का चमकेगा भाग्य, रुके हुए पेमेंट होंगे क्लियर
Makar Rashifal 16 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वामृत योग से मकर राशि वालों का चमकेगा भाग्य, रुके हुए पेमेंट होंगे क्लियर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget