एक्सप्लोरर

Virgo Yearly Horoscope 2024: कन्या राशि के लिए मिलाजुला रहेगा साल, जानें 2024 का वार्षिक राशिफल

Virgo Horoscope 2024: साल 2024 कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा. एस्ट्रोलॉजर रुचि शर्मा से जानें लव, करियर, शिक्षा, आर्थिक और स्वास्थ्य के लिए कन्या राशि का वार्षिक राशिफल 2024 (Kanya Rashi 2024).

Kanya Rashifal 2024: नया साल अपने साथ नई उमंगे,नई खुशियां लेकर आता है. लेकिन इसी के साथ कुछ चुनौतियां भी रहती है. ऐसा ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण होता है. हालांकि अलग-अलग राशियों पर इसका प्रभाव भी अलग-अलग पड़ता है.

बात करें कन्या राशि कि तो नया साल 2024 कन्या राशि वालों के लिए विशेष रहेगा या फिर बीते वर्ष 2023 की तरह की जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे. आइये ज्योतिष से जानते हैं नए साल में कन्या राशि वालों को किन समस्याओं से निजात मिलेगी, कैसा रहेगा करियर,आर्थिक पक्ष, शिक्षा क्षेत्र, स्वास्थ्य और लव लाइफ. जानते हैं 2024 का कन्या वार्षिक राशिफल (Yearly Horoscope 2024)-

कन्या लव राशिफल 2024 (Virgo Love Horoscope 2024)

वर्ष 2024 कन्या राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंधों के हिसाब से मिला जुला रहेगा. लेकिन आप अपने साथी से कुछ भी ऐसा ना कहें जोकि उन्हें बुरा लगे, नहीं तो इसका असर आपके रिश्ते पर भी पड़ेगा. इस साल मार्च और अप्रैल के महीने आपके प्रेम संबंधों के लिए बेहतर रहेंगे. इस समय में आप अपने साथी के साथ पूरा रोमांस करेंगे और घूमने फिरने भी जा सकते हैं और दोनों अपने रिश्ते को खुशी-खुशी निभाएंगे. यही आपके रिश्ते के बेहतर पल होंगे.

वर्ष के उत्तरार्ध में आपकी शादी के योग बन सकते हैं और आपकी शादी पक्की हो सकती है. इसके लिए आप पुरजोर प्रयास करेंगे और आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी. गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए यह वर्ष उतार-चढ़ा से भरा रहेगा. लेकिन उन्हें इन उतार-चढ़ावों से घबराने की आवश्यकता नहीं है. गृहस्थ लोगों को मार्च से जून तक के समय में सावधानी से अपनी गृहस्थी को चलाना होगा.

क्योंकि इस बीच अगर आप दोनों में किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ तो वह आपके रिश्ते को टूटने के कगार पर लेकर आ सकता है, जिसके लिए आपको कानून कि सहारा भी लेना पड़ सकता है. इसके बाद में धीरे-धीरे परिस्थितियों के बेहतर होने से आपको राहत मिलने लगेगी. इसलिए आपको संभल कर चलना ही अच्छा होगा. इस साल के अंतिम महीनों में साथ-साथ कहीं दूर वेकेशन पर जाने का मौका मिलेगा.

कन्या करियर राशिफल 2024 (Virgo Career Horoscope 2024)

वर्ष 2024 कन्या राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से मिला जुला ही रहेगा. इस वर्ष शनि महाराज आपकी राशि से छठे भाव में पूरे साल बने रहने वाले हैं. वर्ष की शुरुआत में सूर्य और मंगल का प्रभाव आपके ऊपर विशेष रूप से पड़ेगा और यह आपके करियर को प्रभावित करेगा. यह आपके करियर में अच्छे-अच्छे अवसर प्रदान करेगा और आपको इसके लिए अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है. आपकी नौकरी भी पक्की रहेगी और आप अपनी नौकरी में मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे. ऐसा करना‌ आपके लिए अच्छा रहेगा.

आपको अपने वर्कप्लेस पर अपनी प्रतिभा दिखाने का भी पूरा मौका मिलेगा. इस दौरान आपके कुछ विरोधी आपके खिलाफ नई-नई चालें चलेंगे, जिनसे आपको घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है. बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अप्रैल और मई का समय बहुत अनुकूल रहेगा. इस समय में आप किसी नए बिजनेस की भी शुरुआत कर सकते हैं. लेकिन जून के महीने में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो आपको बिजनेस में कोई नुकसान हो सकता है. इसलिए आप अपनी कुछ बातों को गुप्त रखें तो आपके लिए अच्छा रहेगा.

आपको अपने बिजनेस में बहुत से धन का निवेश करना होगा क्योंकि वही बाद में आपको अच्छा लाभ दिला पाएगा. बिजनेस में इस वर्ष आप किसी को पार्टनर ना बनाएं. अगस्त से दिसंबर तक का समय आपके बिजनेस को अच्छी ग्रोथ देगा. इस वर्ष आप कुछ विशेष अनुभवी व्यक्तियों से मिल सकते हैं, जिनसे जिनके बाद आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं. ऐसा करना आपका बिजनेस को अच्छी सक्सेस दिला सकता है.

कन्या शिक्षा राशिफल 2024 (Virgo Education Horoscope 2024)

यह वर्ष कन्या राशि के विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा रहेगा. आप शिक्षा को लेकर अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और आप इधर-उधर के कामों पर ध्यान लगाए बिना अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करेंगे. वर्ष की शुरुआत में आप अपनी शिक्षा पर पूरा ध्यान देंगे जिससे आपको कठिन विषयों में भी मदद मिलेगी. आपकी कंसंट्रेशन पावर भी इस साल अच्छी रहेगी, जिससे आपको पढ़ाई करने में अच्छी सफलता मिलेगी.

लेकिन अप्रैल के महीने में आपको कुछ समस्याएं आ सकती हैं. क्योंकि मंगल और शुक्र जैसे ग्रहों का संयुक्त प्रभाव आपको परेशान कर सकता है और इससे आपको अपने ज्ञान की प्राप्ति में बड़ा महसूस हो सकती है. अगस्त, सितंबर, अक्टूबर और नवंबर के महीनों में आप अपनी पढ़ाई पर बहुत ज्यादा फोकस कर पाने में सफल होंगे और आपकी पढ़ाई अच्छी हो जाएगी, जिससे आपको अच्छे रिजल्ट भी मिलेंगे.

आपके मार्क्स भी बढ़ेंगे और आपको कॉन्फिडेंस भी मिलेगा. इस वर्ष शनिदेव आपका छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। उन्हीं की कृपा के कारण आपको परीक्षाओं में अच्छी सफलता प्राप्त होगी, इसलिए आप किसी सरकारी नौकरी के लिए भी इस वर्ष आवेदन कर सकते हैं.

कन्या आर्थिक राशिफल 2024 (Virgo Financial Horoscope 2024)

यह वर्ष कन्या राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मिश्रित परिणाम देने वाला वर्ष रह सकता है. आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ परेशान रहेंगे, जिसको मजबूत करने के लिए आप एक से अधिक स्रोतों से धन कमाने की कोशिश करेंगे. लेकिन ग्रहों के इधर-उधर होने के कारण यह वर्ष आपके लिए धन के मामले में थोड़ा कमजोर ही रहेगा. इसलिए आपको आर्थिक दृष्टिकोण से चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और इसीलिए आप धन का निवेश कहीं भी बहुत ही सोच विचार कर करें.

नहीं तो इस वर्ष आपके और धन के मिलने की संभावना बहुत कम है. इस वर्ष मई के महीने में बृहस्पति महाराज आपके नवम भाव में गोचर करेंगे. उनके गोचर करने के बाद ही आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता थोड़ी कम होगी क्योंकि वे आपको लाभ दिलाने का काम करेंगे और आपकी आर्थिक समृद्धि और उन्नति के मार्ग प्रशस्त होगा.

कन्या स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Virgo Health Horoscope 2024)

वर्ष यह कन्या राशि के जातकों के लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहेगा. इसलिए आपको इस वर्ष अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की सलाह दी जाती है. आपके स्वास्थ्य के ग्रह इस वर्ष आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं हैं. आपके सप्तम भाव में इस वर्ष राहु और केतु का प्रभाव बना रहने वाला है. इन ग्रहों के प्रभाव के कारण आपको मानसिक समस्याओं के लिए तैयार रहना चाहिए और इनसे बचने का प्रयास करना चाहिए.

यह ग्रह आपकी रोग प्रतिरोध क्षमता को घटा भी सकते हैं जिस समय-समय पर आपको सेहत से जुड़ी समस्याएं पीड़ित करती रहेगी और आप बीमार पड़ सकते हैं. इस वर्ष सेहत को लेकर बिल्कुल भी जोखिम न उठाएं, नहीं तो आपको परेशानी होगी.

ये भी पढ़ें: Kanya Rashifal 2024: कन्या राशि वालों के हिस्से में साल 2024 में क्या आने वाला है, जानें वार्षिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 3 November 2026: मंगलवार को शुक्ल योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, कर्क को विदेशी डील और धनु को विशेष सम्मान!
Kal Ka Rashifal 3 November 2026: मंगलवार को शुक्ल योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, कर्क को विदेशी डील और धनु को विशेष सम्मान!
5 नवंबर को एकादशी भी, द्वादशी भी! कैसे ?
Rama Ekadashi 2026: पांच नवंबर को एकादशी और गोवत्स द्वादशी दोनों कैसे? पंचांग में छिपा है जवाब
Aaj Ka Rashifal 2 November 2026: कर्क में चंद्रमा, इन 4 राशियों को करियर और धन में मिल सकते हैं नए मौके
Aaj Ka Rashifal 2 November 2026: कर्क में चंद्रमा, इन 4 राशियों को करियर और धन में मिल सकते हैं नए मौके
Aaj Ka Kanya Rashifal 2 November 2026: 11वें चंद्रमा से धन लाभ और पद-वेतन में जोरदार बढ़ोतरी, वाहन-मशीनरी की खरीद व कानूनी अड़चनें दूर
Aaj Ka Kanya Rashifal 2 November 2026: 11वें चंद्रमा से धन लाभ और पद-वेतन में जोरदार बढ़ोतरी, वाहन-मशीनरी की खरीद व कानूनी अड़चनें दूर

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये अहंकार, लालसा', CJP के सौरव दास ने BJP को लेकर अब क्या कहा?
'ये अहंकार, लालसा', CJP के सौरव दास ने BJP को लेकर अब क्या कहा?
लालू यादव से मिलीं सोनिया गांधी, RJD प्रमुख से क्या हुई बात?
लालू यादव से मिलीं सोनिया गांधी, RJD प्रमुख से क्या हुई बात?
ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, तत्काल सुनवाई का अनुरोध
ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, तत्काल सुनवाई का अनुरोध
'प्यार को चुना', CM उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान से शादी पर बोलीं हिना खान, कहा- 'दुनिया जाए भाड़ में'
'प्यार को चुना', CM उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान से शादी पर बोलीं हिना खान
न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
How To Clean Sofa: बिना पानी ऐसे चमकाएं मैला सोफा, 10 मिनट में दिखेगा एकदम नया
बिना पानी ऐसे चमकाएं मैला सोफा, 10 मिनट में दिखेगा एकदम नया
Embed widget