एक्सप्लोरर

Surya Gochar 2024: तुला राशि में सूर्य का प्रवेश, आपकी की जॉब पर इसका क्या असर होगा, जानें

Surya Gochar 2024: तुला राशि में सूर्य का गोचर 17 अक्टूबर को हो रहा है. बड़े पदों पर बैठे लोगों के लिए ये शुभ परिणाम लेकर नहीं आ रहा है. कॉर्पोरेट सेक्टर व सरकारी विभागों में उच्च पदों पर आसीन लोगों को दिक्कत होगी.

Surya Gochar 2024: कॉर्पोरेट जगत के लिए अच्छी खबर नहीं है. खास तौर पर उनके लिए जो बॉस हैं या फिर किसी भी चीज को लीड करते हैं. यानि मैनेजर (Manager) स्तर के लोगों के लिए भी अच्छे संकेत नहीं हैं. ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार बात करें तो सूर्य की स्थिति कल से बदल रही है, जो नेतृत्व यानि लीड (Lead) करने वाले लोगों को लिए अच्छे परिणाम लेकर नहीं आ रही है. विशेष बात ये है कि ऐसी स्थिति लंबे समय तक रहने वाली है.

सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है. वहीं सूर्य राजा का भी कारक है. कॉर्पोरेट सेक्टर (Corporate Sector) की बात करें तो जो लोग बॉस की पोजीशन को संभालते हैं वे सभी सूर्य के अंतर्गत आते है. यानि ऑफिस में जो बॉस हैं उनके लिए ये समय कष्टकारी साबित होने वाला है.


Surya Gochar 2024: तुला राशि में सूर्य का प्रवेश, आपकी की जॉब पर इसका क्या असर होगा, जानें

अब प्रश्न उठता है कि अचानक ऐसा क्या हुआ कि जो बॉस (Boos) हैं, उनके लिए दिक्कत आ गई. इसका उत्तर ये है कि कल यानि 17 अक्टूबर 2024 को सूर्य का राशि परिवर्तन हो रहा है. कन्या राशि (Kanya Rashi) में जो सूर्य अभी तक गोचर कर रहे थे वे बृहस्पतिवार को सुबह 7 बजकर 27 मिनट से तुला राशि में प्रवेश करेंगे और यहां लगभग 30 दिनों तक विराजमान रहेंगे. सूर्य जब तुला राशि में आते हैं तो इस तुला संक्रांति भी कहते हैं.

तुला राशि (Tula Rashi) में सूर्य (Sun) का गोचर कुछ मामलों में शुभ नहीं माना जाता है.इसका एक कारण ये है कि तुला राशि सूर्य की नीच राशि है. यानि सूर्य यहां जब आते हैं तो वे अत्यंत कमोजर, दुखी और शक्तिहीन हो जाते हैं. ज्योतिष में सू्र्य का नीच (surya neech ka kab hota hai) होना कष्टकारी माना गया है. सूर्य का कमजोर होना उन लोगों के लिए अच्छे परिणाम लेकर नहीं आएगा जो कार्यस्थल यानि वर्कस्पेस पर लीडिंग पोजीशन में हैं. ये स्थिति प्रशासनिक (Administrative) पदों पर आसीन लोगों के लिए रहने वाली है, यानि जो शासन में बैठे हैं उनके लिए भी ये समय चुनौतियां लेकर आ रहा है. इस दौरान किस तरह के फल प्राप्त होंगे जानते हैं-

डिसीजन लेने में दिक्कत- इस दौरान निर्णय लेने में स्वयं को कमजोर महसूस करेंगे, सूर्य आत्मा का कारक है, जिस कारण आत्मविश्वास में कमी देखने को मिलेगी.

टारगेट में बाधा- तुला राशि में सूर्य का प्रवेश आपको टारगेट से भी दूर कर सकता है, जिस कारण नई समस्याएं ऑफिस में पैदा हो सकती हैं. 

वर्कफोर्स में कमी- इस दौरान कॉस्ट कटिंग (Cost Cutting) और वर्कफोर्स (Workforce) की कमी से भी दोचार होना पड़ सकता है. जिस कारण डिमांड और सप्लाई जैसी चीजों में बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है.

जूनियर्स का सहयोग न मिलना- तुला राशि (Tula) में सूर्य के आना सहयोगियों से दूरी बड़ा सकता है. इस दौरान जो भी आपके सहयोगी हैं या जूनियर्स हैं उनसे काम लेने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा- जो लोग सरकारी सेवा (Government Sector) में हैं और उच्च पद पर आसीन हैं, उन्हे कार्य क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. निर्णय गलत हो सकते हैं. स्थिति का सही आंकलन करने में चूक सकते हैं.

धन की कमी- इस दौरान जो सबसे बड़ी समस्या रहेगी वो कार्यों को पूरा कराने के लिए धन की कमी रहेगी. क्योंकि इस दौरान वित्तीय (Financial) स्थिति बिगड़ सकती है. मार्केट (Market) में अच्छी साख होने के बाद भी लाभकारी परिणाम प्राप्त करने में दिक्कत आएगी.

यह भी पढ़ें- Shani Dev: 15 नवंबर की डेट जैसे जैसे आ रही है नजदीक, शनि देव का मूड हो रहा ठीक, इन राशियों को देंगे आशीर्वाद

यह भी पढ़ें- Surya Gochar 2024: शुक्र की राशि में सूर्य गोचर, इन 5 राशियों की दिवाली से पहले लग जाएगी लॉटरी

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Budh Gochar 2026: बुध का मिथुन राशि में गोचर, इन 3 राशियों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला, करियर में बड़ी उछाल के संकेत!
Budh Gochar 2026: बुध का मिथुन राशि में गोचर, इन 3 राशियों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला, करियर में बड़ी उछाल के संकेत!
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Budh Vakri 2026: 7 जुलाई से पलटेगी बुध की चाल, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत; जानें किसे रहना होगा सावधान!
7 जुलाई को मिथुन राशि में वक्री होंगे बुध; जानें सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव
Grah Gochar 2026: अचानक क्यों बढ़ रहे हैं आगजनी और भूकंप के मामले? ज्योतिषियों ने बताया जून का ये खतरनाक 'ग्रह कनेक्शन'
अचानक क्यों बढ़ रही हैं आगजनी और भूकंप की घटनाएं? सूर्य-मंगल के इस खतरनाक गोचर ने बढ़ाई चिंता!

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget